लाल आतंक के खात्मे का बना प्लान : शुरू होगी आर या पार की लड़ाई, जंगल में उतरेगी फोर्स, तीन घंटे की बैठक में डीजीपी ने क्या दिए निर्देश… पढ़िए…
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में बढ़ती नक्सली घटनाओं के बाद पुलिस हेड क्वार्टर के अफसर ग्राउंड जीरो में पहुंच रहे हैं। डीजीपी का चॉपर नारायणपुर में उतरा। यहां एसपी कार्यालय में 3 जिलों के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर डीजीपी ने नक्सल ऑपरेशन को लेकर विशेष रणनीति के तैयार करने का निर्देश दिया। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि लाल आतंक को खत्म करने के लिए अब फोर्स सीधे जंगल में उतरने की तैयारी कर रही है। तीन घंटे की बैठक के बाद डीजीपी अशोक जुनेजा लौट गए।
बता दें कि पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने नारायणपुर,कांकेर और कोंडागांव के नक्सल अभियान की समीक्षा की। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा और उपमहानिरीक्षक आरएन दास मौजूद रहे। नक्सल अभियान की समीक्षा में तीनों जिलों में तैनात आइटीबीपी, बीएसएफ, एसएसबी और सीआरपीएफ के वरिष्ठ भी शामिल हुए।
एंटी नक्सल मूवमेंट में तेजी लाने के निर्देश
इस बैठक में बस्तर में चल रहे नक्सल अभियान की जानकारी और पिछले कुछ समय से क्षेत्र में हो रहे नक्सल गतिविधियों और घटनाओं के संबंध में चर्चा किया गया। डीजीपी ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के दौरान सुरक्षा, सावधानियां और नक्सल अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक में डीआईजी बीएसएफ तेजेंदर पाल सिद्धू, डीआईजी आइटीबीपी, युद्धवीर सिंह राणा, पुलिस अधीक्षक कांकेर शलभ सिन्हा, पुलिस अधीक्षक कोंडागांव, दिव्यांग कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, पुष्कर शर्मा, केंद्रीय अर्धसैनिक बल और जिला के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
आपरेशन निजात के तहत रतनपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही, 30 लीटर कच्ची महुआ शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार…
आपरेशन निजात के तहत रतनपुर पुलिस पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही 30 लीटर कच्ची महुआ शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार। जप्त मशरूका – अवैध कच्ची महुआ शराब 30 लीटर कीमती 4500 रू. गिरफ्तार आरोपी 1 अजय कुमार धु्रव उर्फ फिरतू पिता श्री स्व. ईतवारी धु्रव उम्र 35 साल निवासी भोंदलापारा रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ0ग0। –00– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि जिले में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा चलाये जा रहे नशे के विरूद्ध आपरेशन निजात कार्यवाही पुरे बिलासपुर जिले में की जा रही है। इसी अभियान के तहत श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राहूल देव शर्मा के मार्गदर्शन पर थाना रतनपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही किया जा रहा हैं कि दिनांक 26.02.2023 के मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति भोंदलापारा रतनपुर में भारी मात्रा में शराब बिक्री हेतु रखा हैं कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही करने हेतू थाना टीम द्वारा उक्त स्थान पर रेड कार्यवाही करने पर एक व्यक्ति के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती लगभग 4500 रूपये को जप्त किया, तथा उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम अजय कुमार धु्रव उर्फ फिरतू पिता श्री स्व. ईतवारी धु्रव उम्र 35 साल बताया, जिसके पास शराब रखने के संबंध में किसी भी प्रकार का कोई कागजात नही होने से अभियुक्त के विरूद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही किया गया हैं।
छत्तीसगढ़ में नहीं थम रहा नक्सलियों का आतंक, मेला देखने गए सेना के जवान को मारी गोली..!
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आतंक बढ़ता जा रहा है. शनिवार की सुबह तीन जवानों की शहादत के बाद एक और बुरी खबर सामने आई है. कांकेर जिले के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र में मेला देखने गए सेना के एक जवान की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना शनिवार शाम 5 बजकर 30 मिनट के आसपास की है जिसमें जवान की मौके पर ही मौत हो गई.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जवान का नाम मोती राम आंचला था जो छत्तीसगढ़ का ही रहने वाला था और छुट्टियों पर घर आया था. मोती राम एक स्थानीय मेला देखने के लिए आमाबेड़ा के उसेली गांव गए थे. यहां हथियारों से लैस नक्सलियों के एक ग्रुप ने उन्हें गोलियों से भून दिया. इस मामले में आमाबेड़ा पुलिस थाने में एक केस दर्ज किया गया है. इस सप्ताह अब तक छत्तीसगढ़ में कुल 6 जवानों की हत्या की जा चुकी है. सिर्फ शनिवार के दिन ही 4 जवानों की हत्या हुई.
सुकमा में शनिवार सुबह मुठभेड़
इससे पहले, सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें डीआरजी के तीन जवान शहीद हो गए थे. तो वहीं पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि इस मुठभेड़ में 6 नक्सली भी मारे गए. इससे पहले 20 फरवरी को राजनांदगांव जिले में नक्सली हमले में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. इस घटना पर सीएम भूपेश बघेल ने दुख जताया. उन्होंने शहीद जवानों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी.
सुकमा डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड्स (DRG) की एक टीम एक टिप-ऑफ के बाद एक सर्च ऑपरेशन पर थी और सेना जागगुंडा से कुंड जंगल वाले इलाके तक अपने रास्ते पर थी. विद्रोहियों की तरफ से अंधाधुंध गोलीबारी की गई. रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा बलों की टीम संदिग्ध रेड ब्रिगेड की रखी गई घात में फंस गई थी. पुलिस महानिरीक्षक (IG) सुंदरज पी ने कहा कि गनफाइट शनिवार को लगभग 9 बजे जागरगुंडा और कुंड गांवों के बीच हुई. अधिकारी ने कहा कि इलाके में पास के जंगलों में एक कंघी ऑपरेशन पुलिस ने शुरू किया था.
धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई की गिरफ्तारी की मांग…
धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई की गिरफ्तारी की मांग: भीम आर्मी ने गांव पहुंचकर किया विरोध प्रदर्शन, शालिग्राम ने शादी समारोह में पिस्टल लहराकर की थी गाली गलौज रणधीर परमार,छतरपुर। बागे आरसीश्वर धाम (Bageshwar Dham) के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) के छोटे भाई सौरभ उर्फ शालिग्राम गर्ग ने दलित परिवार के शादी समारोह में देसी कट्टा लहराकर गाली गलौज किया था. इस मामले में शालिग्राम के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. जिस कारण भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने ग्राम गढ़ा में नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया. गिरफ्तारी की मांग की गई.
रास्ता रोककर मारपीट, छेड़छाड़ और लूट करने वाले 4 आरोपियों को घटना के चंद घंटों बाद ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुँचा दिए…
बिलासपुर – सरकंडा पुलिस ने नर्सिंग छात्रा और दोस्त से रास्ता रोककर मारपीट, छेड़छाड़ और लूट करने वाले 4 आरोपियों को घटना के चंद घंटों बाद ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है, जिनसे लूट की रकम, मोबाइल और एक चाकू को बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाना सरकण्डा में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपोलो नर्सिंग कॉलेज की छात्रा है जो अपने दोस्त के साथ 24 फरवरी के रात्रि करीब 08.30 से 09.30 बजे के मध्य अपनी सहेली से मिलने शासकीय नर्सिंग हॉस्टल लगरा जा रही थी, कि शासकीय नर्सिंग हॉस्टल के कुछ दूर पहले सुने स्थान पर 4 लड़के उनके मोटर सायकल को रूकवाकर गाली गलौच देते हुए मारपीट करने लगे, 3 लड़के उसके दोस्त लाकेश पटेल को अंधेरे में ले गये एवं एक लड़का जिसका नाम भरत बोल रहे थे वह पीड़िता को जबरन झाड़ की ओर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने दबाव बना रहा था, जिसे मना करने पर मारपीट करते हुए मोबाईल व 300 रू. तथा उसके दोस्त के पास रखे मोबाईल व 500 रू. को लूट लिए एवं किसी को बताने पर जान मारने की धमकी देने लगे इस बीच पीड़िता के साथ वाले युवक द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर दिए जाने पर डर से सभी मोटर सायकल में धमकी देते हुये भाग गये, बिलासपुर नर्सिंग छात्रा और उसके दोस्त के साथ छेड़छाड़, मारपीट, लूट का मामला…एक नाबालिग सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, कब्ज़े से लूट का सामान और चाकू बरामद .
बिलासपुर – सरकंडा पुलिस ने नर्सिंग छात्रा और दोस्त से रास्ता रोककर मारपीट, छेड़छाड़ और लूट करने वाले 4 आरोपियों को घटना के चंद घंटों बाद ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है, जिनसे लूट की रकम, मोबाइल और एक चाकू को बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाना सरकण्डा में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपोलो नर्सिंग कॉलेज की छात्रा है जो अपने दोस्त के साथ 24 फरवरी के रात्रि करीब 08.30 से 09.30 बजे के मध्य अपनी सहेली से मिलने शासकीय नर्सिंग हॉस्टल लगरा जा रही थी, कि शासकीय नर्सिंग हॉस्टल के कुछ दूर पहले सुने स्थान पर 4 लड़के उनके मोटर सायकल को रूकवाकर गाली गलौच देते हुए मारपीट करने लगे, 3 लड़के उसके दोस्त लाकेश पटेल को अंधेरे में ले गये एवं एक लड़का जिसका नाम भरत बोल रहे थे वह पीड़िता को जबरन झाड़ की ओर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने दबाव बना रहा था, जिसे मना करने पर मारपीट करते हुए मोबाईल व 300 रू. तथा उसके दोस्त के पास रखे मोबाईल व 500 रू. को लूट लिए एवं किसी को बताने पर जान मारने की धमकी देने लगे इस बीच पीड़िता के साथ वाले युवक द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर दिए जाने पर डर से सभी मोटर सायकल में धमकी देते हुये भाग गये, पीड़िता की उक्त रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर थाना प्रभारी सरकंडा फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपियों की पता तलाश कर आरोपी भरत केंवट को पकड़ा गया, जिससे पूछताछ करने पर अजय पटेल पिता परखीत पटेल उम्र 28 वर्ष , छतलाल केंवट पिता संतोष केंवट उम्र 23 वर्ष और एक अन्य नाबालिग साथी के साथ मिलकर घटना घटित करना स्वीकार किये, जिनके कब्जे से पीड़िता के लूटे हुये मोबाईल एवं 200 रू. तथा पीड़िता के आई डी कार्ड व किट बॉक्स को बरामद कर आरोपियों को विधिवत् गिरफतार किया गया है, जिन्हे न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, स. उ. नि. दिनेश तिवारी, प्र. आर. विनोद यादव, प्रमोद सिंह, म.प्र. आर. संगीता नेताम, आरक्षक राहुल सिंह, मिथलेश सोनी, भागवत चंद्राकर, सोनू पाल, विवेक राय, संजीव जांगड़े, मनोज बघेल का विशेष योगदान रहा।
थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ0ग0 अपराध क्रमांक – 123/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट अवैध कच्ची महुआ शराब रखे 01 आरोपी गिरफतार जप्त मश्रूका अवैध कच्ची महुआ शराब 10 लीटर कीमती 2000 रू गिरफतार आरोपी 1 पंकज धीवर पिता श्री सरजू प्रसाद धीवर उम्र 22 साल साकिन बुधवरीपारा रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ0ग0 –00– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि जिले में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा चलाये जा रहे नशे के विरूद्ध आपरेशन निजात कार्यवाही बिलासपुर जिले में की जा रही है श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राहूल देव शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी कोटा के मार्गदर्शन पर थाना रतनपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही किया जा रहा हैं कि दिनांक 25.02.2023 के मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि बुधवारीपारा रतनपुर निवासी पंकज धीवर अपने घर में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु घर में रखा हैं कि सूचना पर त्वरित थाना टीम रवाना कर बुधवारीपारा रतनपुर पहुचकर पंकज धीवर के उपस्थिति में घर में अवैध शराब रखने के संबंध में पूछताछ पर तथा तलासी लेने पर घर के बाडी में 02 नग 05-05 लीटर वाली प्लास्टिक जेरीकेन में 10 लीटर कच्ची महुआ शराब मिला जिसे रखने एवं बिक्री करने के संबंध में पूछताछ पर किसी प्रकार का कोई कागजात नही होना बताया । आरोपी पंकज धीवर पिता श्री सरजू प्रसाद धीवर उम्र 22 साल साकिन बुधवरीपारा रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ0ग0 के विरूद्ध धारा 34(2)आबकारी एक्ट की कार्यवाही किया गया हैं।आरोपी को रिमांड पर भेजा गया हैं।
कोरबा पाली जिले के कोरबा एवं कटघोरा मंडल में बड़े पैमाने पर वन्य प्राणियों का बसेरा है। जिसमें कटघोरा वन मंडल के पाली रेंज में सबसे अधिक बारहसिंघा जैसे वन प्राणी पाए जाते हैं। गर्मी के दिनों में वह पानी की तलाश में रिहायशी क्षेत्र में आते हैं। फिर या तो इन्हें कुत्ते नोच कर खा जाते हैं या फिर किसी हादसे के शिकार हो जाते हैं। नया मामला पाली वन परिक्षेत्र में सामने आया है जहां ग्राम हट्खोज के चीतल की मौत हुई है। वन विभाग द्वारा वन्य प्राणियों को बचाने के लिए ठोस पहल नहीं की जा रही है जिसके चलते हर साल वन्य प्राणियों के लगातार मौत हो रही है। वन विभाग के अधिकारी संरक्षण के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च कर रहे हैं लेकिन नतीजा सिफर नजर आ रहा है।
सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में सुबह से जवानों व नक्सलियो के बीच मुठभेड़ चल रही थी। बता दें ये मुठभेड़ जगरगुंडा के पास आश्रम पारा में हो रही थी। जानकारी के अनुसार जवानों व नक्सलियो के बीच हो रही मुठभेड़ में चल रही गोली व बम की आवाज गांव तक आ रही थी। बता दें कि उस इलाके में फोर्स सर्चिंग पर निकली थी, इसी बीच नक्सलियो व जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई। सुबह 8 बजे से मुठभेड़ चल रही थी।
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के कुंदेड़ कैम्प के पास शनिवार को सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के तीन जवान बलिदान हो गए हैं। हमले में डीआरजी जवान एएसआइ रामूराम नाग, असिस्टेंट कांस्टेबल कुंजाम जोगा व सैनिक वंजाम भीमा नक्सलियों से लड़ते हुए बलिदान हो गए। इसके साथ ही और दो जवान घायल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार जगरगुंडा क्षेत्र के नए स्थापित कुंदेड़ कैम्प से एरिया डोमिनेशन पर पार्टी निकली थी। कैम्प से दो किमी दूर आश्रमपारा के पास सुबह आठ बजे नक्सलियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। जगरगुंडा के ग्रामीणों ने बताया सुबह करीब आठ बजे गोलीबारी और बम धमाकों की आवाज गांव तक सुनाई दे रही थी।
सुकमा मुठभेड़ में तीन जवानों के बलिदान पर CM बघेल ने जताया दुख, कहा- व्यर्थ नहीं जाएगा बलिदान
कुबेरेश्वर धाम में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला: 2 पुलिसकर्मी समेत 6 श्रद्धालुओं की डेथ, पं. प्रदीप मिश्रा का दावा निकला झूठ, रुद्राक्ष फेंकने और छीना झपटी का VIDEO रुद्राक्ष फेंकने का वीडियो वायरल
दरअसल पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) के कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष फेंकने और छीना झपटी का वीडियो आया सामने है. जिसमें रुद्राक्ष फेंके जा रहे हैं. जिससे भगदड़ जैसी स्थिति मच सकती थी. जबकि कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने दावा किया था कि रुद्राक्ष नहीं फेंके गए. अगर रुद्राक्ष फेंके गए, तो कोई वीडियो बता दें. रुद्राक्ष महोत्सव व कथा का आज अंतिम दिन है और सोशल मीडिया पर रुद्राक्ष फेंकते वीडियो वायरल हो रहा है.
पं. प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में कम नहीं हुई मुश्किलें: रोजाना 100 से ज्यादा लोग लापता, मची लूटम-लूट, खाने के पड़े लाले तो भक्तों ने संभाली कमान, खेतों में रहने को मजबूर श्रद्धालुआज भी एक पुलिसकर्मी की डेथ
इधर कुबेरेश्वर धाम (Kubereshwar Dham of Pandit Pradeep Mishra) में ड्यूटी करने आए एक पुलिसकर्मी की आज मौत हो गई है. बताया गया है कि इस पुलिसकर्मी की आज ड्यूटी थी और ड्यूटी से पहले ही निधन हो गया है. मौत का कारण हार्ट अटैक के रुप में सामने आ रहा है. जानकारी के अनुसार भोपाल के अजाक थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल समर सिंह भदौरिया (59 वर्ष) कुबेरेश्वर धाम ड्यूटी करने आए थे, जो पीजी कॉलेज में रुके थे. जिनकी आज 22 फरवरी की सुबह 8 बजे हृदय गति रुकने से मौत हो गई. उनका शव जिला चिकित्सालय सीहोर स्थित मर्चुरी रूम में रखा हुआ है.
कुबेरेश्वर धाम में महिला से मारपीटः प्रदीप मिश्रा के भांजे और समिति सदस्यों पर लगे आरोप, रुद्राक्ष महोत्सव में ड्यूटी कर रहे प्रधान आरक्षक की हार्ट अटैक से मौत
‘मौत’ का धाम! पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में 3 साल के बच्चे और दो महिला की मौत, 70 श्रद्धालु घायलअब तक 6 लोगों की मौत
इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन राजपूत ने बताया कि आज सुबह 59 वर्षीय हेड कांस्टेबल समर सिंह का हार्ट अटैक से निधन हुआ है, वह भोपाल में पदस्थ थे. बता दें कि इसी के साथ ही कुबेरेश्वर धाम के रुद्राक्ष महोत्सव में अब तक 2 पुलिसकर्मियों और 4 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है. जिससे डेथ का आंकड़ा 6 पहुंच गया है.
पं. प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में हाल बेहाल: श्रद्धालुओं को हुई अव्यवस्थाओं पर मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब
4 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में वाइस प्रिंसिपल और क्लास टीचर गिरफ्तार, स्कूल की मान्यता रद्द…
4 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में वाइस प्रिंसिपल और क्लास टीचर गिरफ्तार, स्कूल की मान्यता रद्द करने हो रही मांगकवर्धा। जिले के निजी गुरुकुल पब्लिक स्कूल में 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में स्कूल की वाइस प्रिंसिपल सोनाली पात्रा और क्लास टीचर अंजना किन्नौर को गिरफ्तार किया गया है। ड्यूटी में लापरवाही करने के लिए ये कार्रवाई की गई है। इस मामले में अब तक कुल 4 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
बच्ची के साथ रेप मामले में पुलिस ने बस कंडक्टर मुकेश यादव और स्कूल के प्रिंसिपल जगदीश सांखला को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। स्कूल के डायरेक्टरों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। वहीं कई सामाजिक संगठन स्कूल की मान्यता रद्द करने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंप चुके हैं।
जानिये पूरा मामला
कवर्धा जिले के निजी गुरुकुल पब्लिक स्कूल में 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। सबसे बड़ी बात तो ये कि रेप स्कूल में ही हुआ। दुष्कर्म के आरोपी कंडक्टर मुकेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रिंसिपल जगदीश सांखला को सह आरोपी बनाते हुए उसे भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि प्रिंसिपल की भूमिका सामने नहीं आई थी। घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र की है।कवर्धा एसपी लाल उमेद सिंह ने कहा था कि मेडिकल में बच्ची के साथ यौन शोषण की पुष्टि हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आरोपी कंडक्टर मुकेश यादव ग्राम चचेड़ी का रहने वाला है। उसने स्कूल कैंपस में ही रेप की घटना को अंजाम दिया था। किशोर न्याय अधिनियम यानि पॉक्सो एक्ट के तहत स्कूल के प्रिंसिपल जगदीश सांखला की भी गिरफ्तारी की गई थी।
घटना 7 फरवरी मंगलवार की है। परिजनों ने बच्ची की हालत देखकर उससे पूछताछ की। तब उसने स्कूल में उसके साथ गंदा काम (रेप) होने की बात कही। इसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने जांच की और कंडक्टर मुकेश यादव पर संदेह हुआ। बच्ची भी उसे देखकर बुरी तरह डरी दिखाई दी थी। इसके बाद मुकेश से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने दुष्कर्म करना स्वीकार कर लिया था।