प्रेशर आईईडी की जद में आने से CAF के असिस्टेंट प्लाटून कंमाडर शहीद…!
बीजापुर जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह प्रेशर आईईडी की जद में आकर एक सीएएफ के असिस्टेंट प्लाटून कमांडर शहीद हो गये।
जानकारी के मुताबिक जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र के तिमेनार कैम्प से सोमवार कि सुबह सीएएफ के जवान सड़क निर्माण कि सुरक्षा में एटेपाल की तरफ निकले हुए थे। इसी बीच एटेपाल कैम्प से करीब एक किमी दूर टेकरी के पास प्रेशर आईईडी ब्लास्ट हो गया।
जिसकी चपेट में आने से सीएएफ के असिस्टेंट प्लाटून कमांडर (एपीसी) विजय यादव शहीद हो गये। शहीद जवान उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के राजपुर के रहने वाले हैं। शहीद के पार्थिव शरीर को भैरमगढ़ लाया जा रहा है। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। भैरमगढ़ से चॉपर से पार्थिव शव को गृह ग्राम के लिए रवाना किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुख जताया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में प्रेशर आईईडी की चपेट में आने पर छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के असिस्टेंट प्लाटून कमांडर विजय यादव की शहादत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने इस घटना को दुःखद बताते हुए नक्सलियों की इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा की है। छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स की एक टीम आज सुबह मिरतुर थाना क्षेत्र में एरिया डामिनेशन के लिए निकली थी। मुख्यमंत्री ने शहीद यादव के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।
Category: अपराध
-

Bijapur news “प्रेशर आईईडी की जद में आने से CAF के असिस्टेंट प्लाटून कंमाडर शहीद…!
-

सुकमा के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अमित शाह ने CRPF कैंप का किया दौरा, जवानों की बहादुरी को सराहा…!
सुकमा के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अमित शाह ने CRPF कैंप का किया दौरा, जवानों की बहादुरी को सराहा…!
छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने कई कार्यक्रमों में शिरकत की. शनिवार सुबह जगदलपुर के करणपुर में अमित शाह सीआरपीएफ की 84वां स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा बने. सीआरपीएफ हेडक्वार्टर से अमित शाह सुकमा जिले के नक्सलगढ़ कहे जाने वाले पोटकपल्ली रवाना हो गए. उन्होंने फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस (FOB) सीआरपीएफ कैंप का दौरा कर रहवासियों से मुलाकात की और पीडीएस दुकान का लोकार्पण भी किया. नक्सलगढ़ होने के कारण लंबे समय से राशन दुकान की सुविधा पोटकपल्ली गांव में नहीं थी.
छत्तीसगढ़ के दो दिनी दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह
पीडीएस दुकान के माध्यम से केंद्र सरकार की फ्री राशन का लाभ ग्राणीणों को मिलेगा. Mi-17 हेलीकॉप्टर से सुकमा में पोटकपल्ली सीआरपीएफ कैंप पहुंचे अमित शाह ने नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों और अधिकारियों से मुलाकात कर हौसला अफजाई की. पहली बार गृहमंत्री अमित शाह ने सुकमा जिले के किसी नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सीआरपीएफ कैंप का दौरा किया.
दौरे में अमित शाह के साथ केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला, सीआरपीएफ डीजी एसएल थाओसेन, छत्तीसगढ़ डीजी अशोक जुनेजा समेत पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे. पोटकपल्ली कैंप में गृहमंत्री ने जवानों को संबोधित करते हुए नक्सल विरोधी अभियान तेज करने के निर्देश दिए.
नक्सल विरोधी अभियान तेज करने के दिए आदेश
उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ और लोकल पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन से इलाके में नक्सली बैकफुट पर हैं. पिछले कुछ वर्षों के मुकाबले नक्सली घटनाओं में भी काफी कमी आई है. इसके लिए जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. एंटी नक्सल ऑपरेशन में कई जवानों की शहादत भी हुई. अमित शाह ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए साहसिक कार्यों की जमकर तारीफ की. उन्होंने सीआरपीएफ के आला अधिकारियों की बैठक कर नक्सल विरोधी अभियान की जानकारी ली.

बस्तर संभाग को नक्सल मुक्त बनाने के लिए CRPF और अर्धसैनिक बलों की गृह मंत्रालय की तरफ से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया. गृहमंत्री ने पोटकपल्ली कैंप में लगभग डेढ़ घंटे समय बिताया. अमित शाह को अपने बीच पाकर जवान काफी खुश नजर आए. गृहमंत्री के प्रवास को देखते हुए पोटकपल्ली कैंप और सुकमा जिला पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. पोटकपल्ली कैंप से रवाना होने के बाद गृहमंत्री अमित शाह जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचे. जगदलपुर में विशेष विमान से नागपुर के लिए रवाना हो गए.
-

Dantewada news “बैलाडीला इलाके में नक्सलियों ने मचाया उत्पात…!
बैलाडीला इलाके में नक्सलियों ने मचाया उत्पात…!
बचेली. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के एक दिन पूर्व नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले के किरन्दुल और बचेली में जमकर उत्पात माचाय । बुधवार की देर रात बड़ी संख्या में नक्सलियों ने किरंदुल खंबा नम्बर 443 के पास पंहुचकर किरन्दुल-कोत्तावालसा रेल लाइन दोहरीकरण में लगी मशीनों में आगजनी की जिसमे 1 पोकलेन पूरी तरह जलकर खाक हो गई वहीं दो ड्रिल मशीनों को नक्सलियों ने आगजनी की,इससे मशीनों में आंशिक रूप से क्षति पहुंची है, कुछ हिस्सा ही जला है इधर बचेली के अंतिम छोर में नक्सलियों ने एक ट्रक में भी आगजनी की और बड़ी संख्या में पर्चे भी फेंके । दंक्षिण बस्तर जोनल ब्यूरो माओवादी संगठन द्वारा डाले गए पर्चो में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की आलोचना करते हुए दौरे का बहिष्कार करने की अपील की गई है । इसके साथ बस्तर में चल रही पुलिसिया का कार्यवाई का भी विरोध किया है । गृहमंत्री के दौरे को लेकर राज्य की खुफिया एजेंसियों ने नक्सलियों द्वारा वारदात की आशंका जताई गई थी। NMDC के इलाके में नक्सलियों द्वारा की गई इस हरकत से पुलिस भी सकते में है
बताया जा रहा है कि बचेली में देर रात आगजनी की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस पर नक्सलियों ने फायरिंग की पुलिस की तरफ से हुई जवाबी फायर में नक्सली भाग खड़े हुए । रात को ही पुलिस ने जली हुई ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है । और इलाके में सर्चिंग तेज़ कर दी गई है ।
लंबे अरसे के बाद नक्सली फिर से इलाके में सक्रिय होकर वारदात को अंजाम दे रहे है इससे लोगो मे दहशत का माहौल है । -

आईपीएल – दीवाली धमाका किसके घर को करेगा रोशन कितनों को करेगा बर्बाद..!
सट्टा का बाजार अब गर्म
आईपीएल रुपी दीवाली नजदीक…!आईपीएल का मैच शुरू होने मुश्किल से दस दिन शेष हैं और अकलतरा में भी इस मैच की तैयारी शुरू हो गई है । ये तैयारी मैच की नहीं बल्कि अकलतरा में लगने वाले सट्टे की है । इसके पहले हमने अपने पोर्टल के माध्यम से पुलिस प्रशासन और लोगों को बताने का प्रयास किया था कि अकलतरा में बड़े स्तर पर सट्टा खेलाया जा रहा है और गरीब से लेकर अमीर तक इस सट्टे में अपना भाग्य आजमाने की कोशिश कर रहा है और इस कोशिश में सिवाय सट्टा खाईवाल या थोड़े सभ्य शब्दों में बुकी के सिवा कोई भी रुपए नहीं कमा सका है और जिसने थोड़े बहुत इससे कमाये उसने ज्यादा कमाने के फेर भी उससे ज्यादा को दिये है । सट्टा बाजार का सबसे बड़ा त्यौहार आईपीएल रुपी दीवाली नजदीक है और सट्टा बाजार की दीवाली आइपीएल के लिए सटटा बाजार ने अपने ग्राहकों को लुभाने और फंसाने सारे इंतजाम कर लिए हैं । सट्टा लगाने वालों को किसी तरह की तकलीफ़ न हो इसलिए दो तीन नहीं बल्कि दस से बारह लाइन मशीन फिट कर दी गई है । लैपटाप और सारा तामझाम तैयार कर लिया गया है जिससे किसी एक भी सट्टेबाज हाथ से जाने न पाए । इन बुकीज की व्यवस्था देखकर कभी कभी ऐसा लगता है कि काश प्रशासन भी इतनी मुस्तैदी से अपना काम करती …खैर छोड़िए इन मुंगेरी लाल के हसीन सपनों को । कहने का मतलब है कि इस आईपीएल-दीवाली में न जाने कितने घर बर्बाद होंगे , इस आईपीएल -दीवाली में लुटकर किसी पत्नी के जेवर , किसी के बच्चे की एफ डी , किसी की बड़े प्यार से ली गयी दो पहिया या चारपहिया गाड़ी न जाने कितने लोग बर्बाद होंगे और सबसे बड़ी बात यह कि ऐन पुलिस की नाक के नीचे हो रहा यह गंदा-धंधा कब पुलिस की आंखों की किरकिरी बनेगा । सक्ती के कंस मामा पर पड़ी आई टी की रेड ने कंस मामा के हाथ-पांव कस दिये है लेकिन कहावत है – “बंदर कभी गुलाटी मारना नहीं छोड़ता” और अकलतरा के भांजों पर थोड़ा प्रभाव तो है लेकिन सभ्य समाज में जैसा कि कहा जाता है ” कीचड़ से कीचड़ साफ नहीं किया जा सकता है ,” लेकिन इस सट्टे के धंधे का गंवाया धन सट्टे से ही वापस कमाया जा सकता हैं । पिछ्ले वर्ष अकलतरा के किशोर वय से लेकर युवा वर्ग तक कितने लोगों ने आत्महत्या की जिसकी जांच को दूर्घटना बता कर जांच नहीं किया गया है । अकलतरा नगर के अभिभावक जब तक इस सट्टे के खिलाफ नहीं होते पुलिस सक्रिय नहीं होगी अगर अपने युवाओं को और नहीं खोना है तो पुलिस प्रशासन और अभिभावक दोनों मिलकर इस सट्टे रुपी शैतान को खत्म करें ।
-

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली की मारे जाने की खबर …!
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली की मारे जाने की खबर …!
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत कोरचोली और तोड़का के बीच जंगलों में सुबह लगभग 6:30 बजे डीआरजी, एसटीएफ की संयुक्त टीम और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। माओवादियों की कंपनी नम्बर 2 कमाण्डर वेल्ला एवं गंगालूर एरिया कमेटी एसीएम दिनेश एवं अन्य की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षा बलो की टीम रवाना हुई थी। जंगली पहाड़ी में फोर्स को देख माओवादियों द्वारा फायरिंग करने जवानों ने भी जवाबी कार्यवाही है।मौके पर सर्चिंग कार्यवाही जारी है।
जानकारी अनुसार इस मुठभेड़ में एक माओवादी के मारे की खबर है साथ ही हथियार के साथ शव भी बरामद हुआ है। मुठभेड़ स्थल पहाड़ी व जंगली क्षेत्र है। पुलिस जवानों द्वारा सर्चिंग की जा रही है। इस घटना के संबंध में एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि कोरचोली के जंगल में मंगलवार सुबह हुई मुठभेड़ में जवान अभी तक घटनास्थल से लौटे नही है। मुठभेड़ के आसपास जवानों द्वारा सर्चिंग की जा रही है। पुलिस पार्टी के लौटने के बाद विस्तृत जानकारी दी जा सकती है। -

बस्तर अंचल में नक्सलियों ने मचाया उत्पात, एक ओर सड़क को किया बंद, दूसरी ओर जलाए जेसीबी और ट्रैक्टर…!
नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात, एक ओर सड़क को किया बंद, दूसरी ओर जलाए जेसीबी और ट्रैक्टर…!
नारायणपुर/कांकेर। नक्सलियों की बस्तर अंचल में एक बार जन विरोधी मानसिकता सामने आई है. नारायणपुर जिले में एक ओर सड़क पर पत्थर और पेड़ गिराकर ओरछा मार्ग बंद किया. वहीं दूसरी ओर कांकेर जिले में सड़क निर्माण में लगे जेसीबी और ट्रैक्टर को आगे के हवाले कर दिया.

ओरछा थाना अंतर्गत रायनार व बटुमपारा के समीप पेड़ काटकर व पत्थर डाल कर मार्ग बंद किया. इसके साथ ही मौके पर नक्सलियों ने बड़ी संख्या में बैनर-पोस्टर लगाया है. सड़क बाधित किए जाने से यातायात ठप पड़ा हुआ है. यात्री बस ओरछा की वापस लौट गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बल को रवाना किया गया है.

वहीं दूसरी ओर नक्सलियों ने कांकेर जिला के ग्राम आलपरस में सड़क निर्माण कार्य में लगभग 9 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. इसमें एक जेसीबी सहित 8 ट्रेक्टर शामिल है. बता दें कि हाल ही में घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर चिलपरस में BSF कैम्प स्थापित किया गया है.
-

Sukma news “एक लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्म समर्पण, कई थानों में दर्ज है अपराध….!
रिपोर्टर ज्ञानवती भदौरिया
Sukma news “एक लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्म समर्पण, कई थानों में दर्ज है अपराध….!
बस्तर संभाग के सुकमा पुलिस के पूना नर्कोम अभियान से प्रभावित होकर एक जनमिलिशिया कमांडर ने सरेंडर किया है. जन मिलिशिया कमांडर का नाम ताती बुधरा है. उस पर एक लाख रुपए का ईनाम था. ताती के खिलाफ कोंटा व भेज्जी थाने में कई अपराध दर्ज हैं. कई बड़ी घटनाओं में वह शामिल रहा है. नक्सल ऑपरेशन कार्यालय में डीएसपी ऑप्स रजत नाग और डीएसपी डीआरजी संजय सिंह के समक्ष ताती ने आत्म समर्पण किया. अधिकारियों ने बताया कि जन मिलिशिया कमांडर के आत्म समर्पण में सीआरपीएफ डीआईजी के अधीन रेंज फील्ड टीम का विशेष प्रयास रहा.
बाहरी नक्सली करते हैं भेदभाव
पुलिस की पूछताछ में जन मिलिशिया कमांडर ताती बुधरा ने बताया कि बाहरी नक्सलियों द्वारा स्थानीय के साथ भेदभाव किया जाता है. सुरक्षा बलों पर हमला करने के लिए भी स्थानीय नक्सलियों को आगे किया जाता है. अब पुलिस और प्रशासन द्वारा जो नए कैम्प स्थापित किए जा रहे हैं, उसमें काफी सुविधाएं हैं. आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए काम किया जा रहा है. पूना नर्कोम अभियान के तहत पुनर्वास के लिए काम किया जा रहा है. इससे प्रभावित होकर आत्म समर्पण का निर्णय लिया है.
समर्पण पर 10 लाख और मिलेंगे
राज्य सरकार ने नई नक्सल उन्मूलन नीति को मंजूरी दे दी है. सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी दी गई. इसके अंतर्गत नक्सलियों द्वारा घर के कमाने वाले प्रमुख व्यक्ति की हत्या करने पर परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नौकरी दी जाएगी. नक्सल पीड़ितों को खेती की जमीन खरीदने के लिए 20 लाख अतिरिक्त देने का निर्णय लिया गया है. सक्रिय 5 लाख या अधिक के इनामी नक्सली को आत्मसमर्पण पर 10 लाख की राशि अलग से देने का फैसला लिया गया है. -

Bijapur news” तिमेनार के जंगल में 02 माओवादी गिरफ्तार…;
Bijapur news” तिमेनार के जंगल में 02 माओवादी गिरफ्तार…;
बीजापुर जिले में थाना मिरतुर, छसबल केम्प बेचापाल 15/E, एटेपाल 9/C , एवं कैम्प तिमेनार 19/D की संयुक्त कार्यवाही
जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् थाना मिरतुर, छसबल कैम्प बेचापाल 15/E, एटेपाल 9/C , एवं कैम्प तिमेनार 19/D की संयुक्त पार्टी तिमेनार, हुर्रेपाल की ओर निकली थी ।
अभियान के दौरान तिमेनार के जंगलों से 02 माओवादियों को पकड़ा गया :-
1- मोटू ऊर्फ गुडडू (मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमाण्डर)पिता स्व सुक्को उम्र 25 वर्ष निवासी मदपाल पटेलपारा थाना मिरतुर
2- मड्डा माड़वी (जनताना सरकार अध्यक्ष)पिता बुधराम माड़वी जाति मुरिया उम्र 46 वर्ष निवासी कुड़मेर थाना मिरतुर जिला बीजापुर
मोटू ऊर्फ गुडडू थाना भैरमगढ़ क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 13-06-2015 केरिपु केम्प पातरपारा में गार्ड डयूटी पर तैनात जवान पर अवैध हथियार से फायरिंग करने की घटना में शामिल था ।
मड्डा माड़वी थाना मिरतुर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 12-01-2022 को जप्पेमरका के 02 ग्रामीण के साथ मारपीट करने एवं लूट की घटना, दिनांक 19/12/2021 को ग्राम बेचापाल के ग्रामीण के साथ मारपीट एवं लूट की घटना में शामिल था ।
उपरोक्त के विरूद्ध थाना मिरतुर द्वारा वैधानिक कार्यवाही उपरान्त माननीय न्यायालय बीजापुर पेश किया जा रहा है । -

Sukma news “5 लाख की इनामी महिला नक्सली कमांडर ने किया सरेंडर, नक्सल संगठन में 20 वर्षों से थी सक्रिय…!
रिपोर्टर ज्ञानवती भदौरिया
Sukma news “5 लाख की इनामी महिला नक्सली कमांडर ने किया सरेंडर, नक्सल संगठन में 20 वर्षों से थी सक्रिय…!
सुकमा. नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले में ‘लोन वर्राटू’ अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. आज 5 लाख की इनामी महिला नक्सली ने सरेंडर किया है. इनामी नक्सली महिला 20 वर्षो से नक्सल संगठन में सक्रीय थी. आत्मसमर्प महिला नक्सली पूर्व बस्तर डिवीजन में एलजीएस कमांडर (LGS के पद पर कार्यरत है.
राज्य सरकार के “पुनर्वास नीति” का प्रचार-प्रसार व जिला पुलिस सुकमा द्वारा चलाये जा रहे ” पूना नर्कोम अभियान” से प्रभावित होकर नक्सली कमांडर संतो उर्फ रामे ने आत्मसमर्पण किया है. जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित महिला नक्सली पूर्व बस्तर डिवीजन में एलजीएस कमांडर के पद पर कार्यरत रह कर विगत 20 वर्षो से नक्सल संगठन में सक्रिय रही है. महिला नक्सली को आत्मसमर्पण के लिए प्रोत्साहित कराने में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दोरनापाल व 74 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा का विशेष प्रयास रहा. -

Bilaspur news” फरार आरोपियों की सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार….!
Bilaspur news” नकद पुरस्कार की घोषणा:फरार अपराधियों की गिरफ्तारी पर एसपी ने किया इनाम घोषित…!
बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के द्वारा घोषणा की गई है कि थाना सकरी बिलासपुर में दर्ज अपराध एवं आर्म्स एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी दानिश अंसारी, उम्र 32 वर्ष, बनारस (उ.प्र.), एजाज अंसारी उर्फ एैज अंसारी, उम्र लगभग 35 वर्ष, बनारस (उ.प्र.), विनय द्विवेदी उर्फ गुरूजी उर्फ वासू, उम्र करीब 23 वर्ष, मानिकपुर, चित्रकुट (उ.प्र.), पप्पू दाढ़ी, उम्र 38 वर्ष, बनारस (उ.प्र.), ताबीज अंसारी उर्फ इरफान अहमद, उम्र लगभग 28 वर्ष, गाजीपुर (उ.प्र.) की सूचना देने वाले को 5 हजार रूपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा तथा पुरस्कार वितरण के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का निर्णय अंतिम होगा।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर 07752-223330, मो.नं. 9479193001, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर 07752-222191, मो.नं. 94791-93002, पुलिस नियंत्रण कक्ष, बिलासपुर 07752-228504, मो.नं. 94791-93099 पर संपर्क किया जा सकता है।