Category: अपराध

  • Bijapur news “एक नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री भी बरामद… गंगापुर थाना क्षेत्र का मामला…!

    Bijapur news “एक नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री भी बरामद… गंगापुर थाना क्षेत्र का मामला…!

    रिपोर्टर सिरोज विश्वकर्मा

    माओवादी विरोधी अभियान के तहत विस्फोटक सामग्री सहित 01 माओवादी गिरफ्तार…!
    बीजापुर जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के दौरान थाना भैरमगढ़, जांगला, नैमेड़, डी0आर0जी0 एवं 222 केरिपु कोड़ेपाल की संयुक्त बल थाना नैमेड़ से ग्राम कैका, कडेर, गुन्डापुर, कचिलवार, पेद्दाजोजेर की ओर एवं थाना गंगालूर से जिला पुलिस बल मय बी0डी0एस0 टीम के कमकानार, चिन्नाजोजेर की ओर गश्त सर्चिंग पर रवाना हुई थी ।

    अभियान के दौरान कमकानार व चिन्नाजोजेर के मध्य जंगल में एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर लुकते छिपते भागने का प्रयास कर रहा था जिसे पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया । पूछताछ पर अपना नाम *विनोद हेमला पिता सुखलू उर्फ सुक्कू हेमला जाति मुरिया, उम्र 33वर्ष, साकिन दुरधा थाना नैमेड़* का होना बताया । जिसके पास से विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया । बरामद टिफिन बम को बी0डी0एस0 टीम द्वारा निष्क्रिय किया गया।
    उक्त माओवादी के विरूद्ध थाना गंगालूर में वैधानिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय बीजापुर पेश किया गया है ।

  • थाना फरसेगढ़ क्षेत्रान्तर्गत माओवादी कैम्प ध्वस्त, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

    थाना फरसेगढ़ क्षेत्रान्तर्गत माओवादी कैम्प ध्वस्त, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

    थाना फरसेगढ़ क्षेत्रान्तर्गत माओवादी कैम्प ध्वस्त, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद…!

    थाना फरसेगढ़ क्षेत्रान्तर्गत माओवादी कैम्प ध्वस्त, भारी मात्रा में विस्फोटक, डेटोनेटर, माओवादी वर्दी,साहित्य,दवाईया, चार्जर, टूल्स एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद..!
    अभियान के दौरान पुलिस पार्टी को क्षति पहुचाने माओवादियों द्वारा लगाया गया प्रेशर बम बरामद, पार्टी द्वारा मौके पर किया गया निष्क्रिय एसटीएफ की कार्यवाही

    जिले में संचालित किये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् नेशनल पार्क एरिया कमेटी प्रभारी, डीव्हीसी दिलीप बेड़जा, मंगी, हुंगा एवं अन्य 20-25 माओवादियों की उपस्थिति की स्थानीय आसूचना पर दिनांक 18/04/2023 को एसटीएफ की टीम नेशनल पार्क एरिया में टेकामेटा, मरवाड़ा, सागमेटा, बड़ेकाकलेर, छोटे काकलेर, पील्लूर की ओर निकली थी ।

    अभियान के दौरान दिनांक 20/04/2023 को पील्लूर के दक्षिण में माओवादियों द्वारा लगाये गये प्रेशर बम को टीम द्वारा निष्क्रिय किया गया । क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति को भांपते हुये माओवादी कैम्प छोड़कर भाग खड़े हुये । सुरक्षा बल द्वारा पील्लूर के उत्तर में माओवादियों द्वारा लगाये गये कैम्प को ध्वस्त किया गया । पील्लूर के जंगल में माओवादियों द्वारा 05 अलग- अलग स्थान पर टेंट, झोपड़ी लगाया गया था जिसे सुरक्षा बलो द्वारा ध्वस्त कर मौके से विस्फोटक, गन पावडर, डेटोनेटर, फ्यूज, तीर बम, टूल्स, भारी मात्रा में माओवादी वर्दी, पीट्ठू, माओवादी साहित्य, चार्जर, मेडिकल किट दवाईया-इंजेक्शन, निडील- सिरिंज, एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया ।

  • Bijapur: बीजापुर में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्‍सली ढेर, हथियार भी बरामद…!

    Bijapur: बीजापुर में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्‍सली ढेर, हथियार भी बरामद…!

    रिपोर्टर सिरोज विश्वकर्मा

    बीजापुर में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्‍सली ढेर, हथियार भी बरामद…!

    बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के थाना नैमेड़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम कचलावारी में हुई पुलिस नक्सल मुठभेड़ में मुठभेड़ समाप्त होने पश्चात सर्चिंग कार्यवाही की जा रही है*

    सर्चिंग दौरान घटनास्थल से एक पुरुष माओवादी का शव व अन्य सामग्री बरामद हुई है

  • Bijapur news “IED निष्क्रिय करते वक्त हुआ हादसा, डीआरजी का एक जवान घायल…!

    Bijapur news “IED निष्क्रिय करते वक्त हुआ हादसा, डीआरजी का एक जवान घायल…!

    रिपोर्टर सिरोज विश्वकर्मा

    Bijapur news “IED निष्क्रिय करते वक्त हुआ हादसा, डीआरजी का एक जवान घायल…!

    बीजापुर जिले में जवान को नुकसान पहुँचाने के लिए मवोवादियों ने IED लगाकर रखा था जिसे जवानों ने सर्चिंग के दौरान खोज निकाला। इसी IED को निष्क्रिय करने के दौरान IED ब्लास्ट हो गया इस घटना में डीआरजी का एक जवान घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक आजनेय वार्ष्णेय ने जानकारी देते हुए बताया की मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी की बड़े तुंगाली गाँव में नक्सलियों के उपस्थिति की सूचना मिली थी जिसके बाद डीआरजी बीजापुर की टीम बड़ेतुंगाली के लिए रवाना हुई थी। तभी जवानों को आता देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा सँभालते हुए नक्सलियों पर ताबड़तोड़ प्रहार किया जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का सहारा लेकर भागने में कामयाब हो गए।

    रिपोर्टर सिरोज विश्वकर्मा

    जब जवानों ने घटना स्थल की जाँच की तो उन्हें नक्सलियों के द्वारा लगाया गया IED बरामद हुआ। शाम को 5 बजकर 30 मिनट पर आईईडी को निष्क्रिय करने के दौरान IED ब्लास्ट हो गया। इस घटना में डीआरजी का एक जवान शंकर पारेट घायल हो गया। घायल जवान को मामूली चोटें आई है। जवान का इलाज जिला अस्पताल में किया गया

  • अपहरण,हत्या और पुलिस पार्टी पर हमला करने वाला 5 लाख का इनामी नक्सली विस्फोटक सहित गिरफ्तार…!

    अपहरण,हत्या और पुलिस पार्टी पर हमला करने वाला 5 लाख का इनामी नक्सली विस्फोटक सहित गिरफ्तार…!

    अपहरण,हत्या और पुलिस पार्टी पर हमला करने वाला 5 लाख का इनामी नक्सली विस्फोटक सहित गिरफ्तार…!

    जांगला थाना और सीआरपीएफ के जवानों की संयुक्त कार्यवाही,5 लाख का इनामी नक्सली मनोज नक्सली सामग्री के साथ गिरफ्तार,बीजापुर को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने संयुक्त  कार्यवाही कर  5 लाख के इनामी नक्सली को विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी आजनेय वार्ष्णेय ने बताया की जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत भैरमगढ़ एरिया कमेटी सदस्य मीनू उर्फ़ मनोज एवं अन्य नक्सलियों के उपस्थित होने की सूचना पर जांगला थाना से निरीक्षक धर्माराम तिर्की के नेतृत्व में जिला बल के जवान और केंद्रीय रिजर्व पुलिस के 222 बटालियन के जवानों की संयुक्त टीम फुल्लोड की और सर्चिंग पर निकली थी फुल्लोड पटेलपारा के पास जवानों को देख 4 से 5 लोग भागने लगे तभी पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर 1 व्यक्ति को पकड़ा गया। जिसके बाद जवानों ने पूछताछ की तो मीनू कलमु उर्फ़ कलमुमी मनोज उर्फ़ डेंगा लछु उम्र 40 वर्ष निवासी स्कूलपारा पल्लेवाया एवं भैरमगढ़ एरिया कमेटी सदस्य होने की बात कबुली। जिस पर छत्तीसगढ़ शासन की और से 5 लाख का इनाम घोषित है। पकडे गए नक्सली के पास से विस्फोटक डेटोनेटर बरामद किया गया है। वहीं 4 लोग सामान छोड़कर भागने में कामयाब हो गए। जब उनके थैलों की जांच की गई तो उनके थैलों से 10 नग जिलेटीन,05 नग इलेक्ट्रीक स्विच, o5 नग डेटॉनेटर सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। पकड़ा गया नक्सली मीनू उर्फ़ मनोज 22 दिसंबर 2009 में पल्लेवाया – पुन्नेड में पुलिस पार्टी पर हमला,14 दिसम्बर 2012 में पोयामी बोमड़ा की अपहरण कर हत्या और माह फरवरी 2023 में दंतेवाड़ा के हवलदार की हत्या सहित अन्य घटनाओं में शामिल था। पकडे गए मवोवादी के विरुद्ध थाना जांगला में कार्यवाही कर बीजापुर कोर्ट में पेश किया गया।

  • प्रियंका गाँधी पहुंची बस्तर, इधर बीजापुर में नक्सलियो ने दो गाड़ियों को फूंका….!

    प्रियंका गाँधी पहुंची बस्तर, इधर बीजापुर में नक्सलियो ने दो गाड़ियों को फूंका….!

    प्रियंका गाँधी पहुंची बस्तर, इधर बीजापुर में नक्सलियो ने दो गाड़ियों को फूंका….!

    बीजापुर। आज बस्तर में प्रियंका गाँधी और भूपेश की सरकार आज बड़ा कार्यक्रम कर रही है। इस कार्यक्रम में प्रियंका गाँधी, सीएम भूपेश बघेल सहित छत्तीसगढ़ के सभी मंत्री और विधायक बस्तर के जगदलपुर में मौजूद है। आज प्रियंका गाँधी जगदलपुर में भरोसे के कार्यक्रम सम्मलेन में पहुंची है। इस कार्यक्रम में लाखों भीड़ होने का भी अंदाजा लगाया जा रहा है। इस बड़े कार्यक्रम के बीच नक्सलियो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है नक्सलियो ने प्रियंका गाँधी के दौरे के बीच आज गिट्टी परिवहन कर रही दो टिप्पर वाहनो में आगजनी की घटना को अंजाम दिया है । मिली जानकारी के अनुसार  गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पदेड़ा गाँव के पास नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद पुलिस पार्टी भी घटना स्थल के रवाना हो चुकी है।

  • कोतवाली पुलिस अवैध शराब पकड़ने में थी मग्न! इधर पत्रकार की गाड़ी घर के सामने से हो गई चोरी…!

    कोतवाली पुलिस अवैध शराब पकड़ने में थी मग्न! इधर पत्रकार की गाड़ी घर के सामने से हो गई चोरी…!

    रिपोर्टर राकेश खरे

    कोतवाली पुलिस अवैध शराब पकड़ने में थी मग्न! इधर पत्रकार की गाड़ी घर के सामने से हो गई चोरी..!

    बिलासपुर।शहर में निज़ात अभियान को लेकर पुलिस नशे के सौदागरो के खिलाफ चुस्त हो चुकी है किंतु चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने में पुलिस की सुस्ती से अब चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके है कि वे पत्रकार को भी नही बख़्श रहे है दरअसल बीती रात सीटी कोतवाली पुलिस खटीक मोहल्ले में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्यवाही करने में जुटी थी इसी बीच जूना बिलासपुर सवितर्क प्रेस कार्यालय के सामने से चोर एक्टिवा वाहन को चोरी कर ले गया,जूना बिलासपुर निवासी राजेन्द्र देवांगन (संपादक) जिनके घर के सामने ही उनका प्रेस कार्यालय है जहाँ बीती रात वे अपने एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी 10 एनसी 4319 को खड़ा किये और घर चले गए, जब वे सुबह ऑफिस खोलने निकले तो देखा कि गाड़ी जहाँ खड़ा किये थे वहाँ नही है चोरी के अंदेशा पर घटना की जानकारी पीड़ित ने सिटी कोतवाली पुलिस को दी है पीड़ित द्वारा सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से चोर की खोजबीन करने पर चोर एक सीसीटीवी कैमरे में कैद मिला, जिस फुटेज में चोरी करने वाला चोर बेख़ौफ़ आराम से गाड़ी को धकेलते लेकर जा रहा है

    रात्रि गश्त के बाद भी चोर आसानी से चोरी की वारदातों को दे जाते है अंजाम

    शहर में चोरी की अधिकांश घटना रात के वक़्त ही घटी है इससे पुलिस के रात्रि गश्ती पर भी सवाल खड़ा होता है पुलिस रात में गश्ती के दौरान संदेहियों पर नज़र जमाए रहती है तो वही चोर पुलिस की आंखों में धूल झोंककर चोरी की वारदातों को अंजाम देकर निकल जाते है

    सीसीटीवी में कैद चोर टोपी लगाया है

    बीती रात चोरी की घटना को अंजाम देते जो अज्ञात चोर कैमरे में कैद हुआ है वह टोपी पहना हुआ है जूता भी पहना है चोर का उम्र भी लगभग 30 वर्ष से कम लग रहा है

    सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर को देखे

  • Chhattisgarh: नक्सलियों ने पूर्व उप सरपंच और एक ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, घटना से पहले दो बार दे चुके थे अल्टीमेटम…!

    Chhattisgarh: नक्सलियों ने पूर्व उप सरपंच और एक ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, घटना से पहले दो बार दे चुके थे अल्टीमेटम…!

    छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने पूर्व उप सरपंच और एक ग्रामीण की निर्मम हत्या की…!
    बस्तर: नक्सलियों की एक बार फिर कायराना करतूत सामने आई है. पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने पूर्व उप सरपंच और एक ग्रामीण की निर्मम हत्या की है. यह मामला नारायणपुर के धनोरा थाना इलाके और सुकमा के भेजी के ओंधेरपारा का है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही. रामजी दोदी ग्राम राजपुर के पूर्व उप सरपंच थे.

    बीती रात गृहग्राम झारा में नक्सलियों ने गला रेतकर उनकी हत्या कर दी. नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है. इस मामले में नारायणपुर एसपी पुष्कर शर्मा ने कहा, हत्या की सूचना मिली है. इलाका धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र है. लगातार जांच की जा रही है. सर्चिंग अभियान तेज कर दी गई है. सुकमा जिले के भेजी के ओंधेरपारा में भी देर रात नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या की है. मौके पर कोंटा एरिया कमेटी ने पर्चा फेंका है. नक्सलियों ने ग्रामीण पर पुलिस मुखबिर का आरोप लगाया है.

  • Bilaspur news “आदिवासी युवती से मारपीट करने वाले तखतपुर के पूर्व थाना प्रभारी राकेश चौबे के खिलाफ दर्ज हुई FIR…!

    Bilaspur news “आदिवासी युवती से मारपीट करने वाले तखतपुर के पूर्व थाना प्रभारी राकेश चौबे के खिलाफ दर्ज हुई FIR…!

    Bilaspur news “आदिवासी युवती से मारपीट करने वाले तखतपुर के पूर्व थाना प्रभारी राकेश चौबे के खिलाफ दर्ज हुई FIR…!

    बिलासपुर जिले के तखतपुर पूर्व में पदस्थ तखतपुर थाना प्रभारी ने हॉस्टल में आदिवासी बेटी को जमकर पीटा था. गाल में उसके तमाचा जड़ा था. इस मामले में अब SC-ST एक्ट के तहत FIR हुई है.निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है. SSP प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है.दरअसल, आदिवासी युवती से मारपीट मामले में निरीक्षक राकेश चौबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. राकेश चौबे को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी.

    दो दिन पहले मामले को लेकर आदिवासी बेटी विशेष थाना पहुंची थी।विशेष थाने में राकेश चौबे के खिलाफ FIR दर्ज हुई है. निरीक्षक के खिलाफ धारा 294, 596, 323, 509, 451, 354A IPC और 3(2)(va) एससी एसटी ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि शराब के नशे में निरीक्षक राकेश चौबे जबरदस्ती महिला हॉस्टल में घुसा. जहां आदिवासी युवती से जमकर मारपीट  की. इतना ही नहीं आरोप ये भी है कि गाली-गलौज के साथ किडनैप करने की भी धमकी दी थी।

    इस मामले में SSP प्रशांत अग्रवाल  ने गालीबाज और नशेड़ी निरीक्षक को निलंबित कर दिया. मामला देवेंद्र नगर थाने क्षेत्र का है. जहां ट्रैफिक मुख्यालय रायपुर में पदस्थ निरीक्षक राकेश चौबे  ने अंबिकापुर निवासी आदिवासी महिला से मारपीट की. निरीक्षक शराब के नशे में चूर था. ये पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई थी

    लेडिस हॉस्टल में मारपीट पीड़िता ने बताया था कि यातायात में पदस्थ निरीक्षक राकेश चौबे वर्दी पहनकर देवेन्द्र नगर स्थित लेडिस हॉस्टल पहुंचा. जहां पीड़िता से गाली गलौज, मारपीट की. अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया. इसके अलावा CCTV फुटेज में लेडिस हॉस्टल के महिला स्टॉफ के साथ गाली गलौज और मारपीट करते हुए दिखाई दे रहा है।

    पुलिस विभाग की छवि धूमिल इस मामले पर SSP प्रशांत अग्रवाल ने एक्शन लिया था. उन्होंने कहा था कि निरीक्षक राकेश चौबे की अनुशासनहीनता और अशोभनीय आचरण से पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई. ऐसे में निरीक्षक राकेश चौबे यातायात मुख्यालय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र रायपुर संबद्ध किया गया है।

  • CG Big Breaking : नक्सलियों की कायराना करतूत, IED की चपेट में आए 2 BSF जवान…!

    CG Big Breaking : नक्सलियों की कायराना करतूत, IED की चपेट में आए 2 BSF जवान…!

    रिपोर्टर प्रमिला नेताम

    CG BREAKING : नक्सलियों की साजिश, IED की चपेट में आए BSF के 2 जवान, जानिए कैसे हुआ हादसा…!
    कांकेर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सली लगातार घटनाओं को अंजाम देकर अपनी मौजूदगी दर्ज कर रहे हैं. आज कांकेर जिले के चिलपरस के पास बीएसएफ (BSF) के दो आईईडी (IED) की चपेट में आ गए. IED की चपेट में आने से दोनों जवान घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    बीएसएफ के जवान एरिया डोमिनेशन में निकले थे. चिलपरस के पास बने नाले में नक्सलियों ने आईईडी प्लांट कर रखी थी तभी दो जवान आईईडी के चपेट में आने से घायल हो गए. घायल जवानों का नाम सुशील कुमार और छोटूराम बताया जा रहा है. घायल जवानों को उपचार के लिए कोयलीबेड़ा अस्पताल लाया गया है. इस घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने की है.