अग्निवीर हेतु चयनित जिले के 37 युवाओं को पुष्पमाला और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला कार्यालय के प्रथम तल स्थित सभाकक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सभी चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला प्रशासन और पूर्व सैनिक कल्याण परिषद द्वारा युवाओं को यह प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ताकि सेना में जिले के युवाओं की भागीदारी बढ़ सके। जिले के अधिक से अधिक युवाओं को देश सेवा करने का अवसर प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के कारण उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त हुए। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्र के आसपास के युवाओं को भी शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराएं और उन्हें भी देश सेवा के लिए प्र्रेरित करें। उन्होंने कहा कि देश का हित ही सैनिक का कत्र्तव्य है तथा वे युवाओं को सही मार्गदर्शन देकर यह कार्य करें, जिससे दूसरे युवाओं का भविष्य भी उज्ज्वल हो। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन निरंतर आपके साथ है तथा प्रशिक्षण को और अधिक बेहतर बनाने का कार्य भी किया जा रहा है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार ने बड़ी संख्या मंे जिले के युवाओं का अग्निवीर हेतु चयन होने पर गर्व का अवसर बताया। उन्होंने सभी युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी श्री पवन नेताम, अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक परिषद कोंडागांव के संयोजक श्री सुब्रत शाहा, अध्यक्ष श्री सूरज यादव, कोषाध्य श्री सोमेश्वर भारती साहू उपस्थित थे।
भाजपा किसान मोर्चा ने बहीगांव की सप्ताहिक बाजार में जन चौपाल लगया…!
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा के मार्गदर्शन व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजोरी राम नेताम एवं मंडल अध्यक्ष बोधन नेताम के नेतृत्व में कोंडागांव जिले के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बहीगांव की सप्ताहिक बाजार में किसान जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन रखा गया और इस कार्यक्रम मैं मुख्य रूप से सेवकराम नेताम पूर्व विधायक केशकाल माननीय राजेंद्र नेताम पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, आकाश मेहता जिला महामंत्री भाजपा, भूपेश चंद्राकर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ , विजय पोया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा , सुकलाल मरकाम जनपद उपाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा, माननीय जावेद मेमन जिला मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं किसान भाई इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वक्ताओं के द्वारा केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजना एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में आम किसान भाइयों को विस्तार से बताया गया
शारीरिक संबंध बनाने किया टॉर्चर, ब्लैकमेलर दोस्त की हुई गिरफ्तारी…! छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में दोस्ती, प्यार और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक युयक ने इलाके की ही रहने वाली एक युवती से दोस्ती की। उसे अपने प्यार के जाल में फंसाया। फिर वीडियो कॉलिंग के दौरान उसकी न्यूड स्थित में स्क्रीनशॉट ले ली। जिसके बाद उसे ब्लैकमेल किया। पिटाई की और फिर पिछले 4 महीनों से लगातार दुष्कर्म करता रहा। अब युवती ने थाने में युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, विश्रामपूरी थाना क्षेत्र के खजरावंड खालेपारा के रहने वाले एक युवक दिनेश नेताम (31) ने फरसगांव इलाके की एक युवती से दोस्ती की। दोनों के बीच मोबाइल के माध्यम से बातें हुआ करती थी। फिर युवक ने युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाया। प्रोपोज किया और युवती ने हामी भर दी। जिसके बाद वीडियो कॉल में दोनों बातें करनी शुरू किए थे। फिर एक दिन युवक ने वीडियो कॉलिंग के दौरान युवती की न्यूड स्थिति में स्क्रीनशॉट ले ली। जिसके बाद उसे लगातार ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बनाने टॉर्चर करता रहा।
मामला जिले के फरसगांव थाना इलाके का है।
बार-बार उसकी पिटाई भी की। फिर पिछेल कई महीनों से लगातार उसका दुष्कर्म करता रहा। साथ ही यदि इस संबंध में किसी को बताने पर तस्वीरें वायरल करने की धमकी भी दी थी। हालांकि, युवती ने अब 12 जून को फरसगांव थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने एक टीम बनाई और आरोपी युवक को उसके घर भेजा। जहां से उसे पकड़कर लाया गया। पुलिस असफरों ने बताया कि, आरोपी युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
इससे पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले कुछ दिन पहले कोंडागांव जिले के फरसगांव इलाके में ही एक युवक ने नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसाया था। फिर शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ भगाकर ले गया। जिसके बाद उसे अपनी हवश का शिकार बनाया और बार-बार दुष्कर्म किया था। हालांकि, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसे भी कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। नाबालिग को उसके परिजनों को सौंप दिया गया था।
Chhattisgarh: कोंडागांव में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर के शक में की एक ग्रामीण की हत्या, छह लोगों को किया था अगवा
कोंडागांव जिले के पुगारपाल थाना इलाके के तुमड़ीपारा खासपारा गांव में रहने वाले छह ग्रामीणों को नक्सली बंधक बनाकर अपने साथ ले गए। चार ग्रामीणों को छोड़ दिया। दो ग्रामीणों को नक्सली अपने साथ जंगल ले गए, यहां से एक ग्रामीण किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकला, लेकिन नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी।
पुगारपाल थाना प्रभारी रामजी तारम के अनुसार, शनिवार की शाम को थाना से करीब छह किमी दूर तुमड़ीपाल खासपारा में जात्रा चल रहा था, जिसमें गांव के लोग शामिल होने के लिए गए हुए थे, इसी दौरान करीब पांच बजे वर्दीधारी नक्सली जात्रा में पहुंचे।
नक्सलियों के पास हथियार थे। नक्सली मौके से बारहमासी नाग, सोनार यादव, गणेश के अलावा अन्य तीन लोगों को अपने साथ जंगल में ले गए, जहां से चार लोगों को छोड़ दिया गया, जबकि नक्सली अपने साथ सोनार और बारहमासी को जंगल की तरफ ले गए, लेकिन सोनार नक्सलियों को चकमा देकर वहां से भाग निकला।
नक्सली बारहमासी को अपने साथ ले गए, रात करीब एक बजे ग्रामीण को डंडे से पिटाई करने के साथ ही गला दबाकर हत्या कर दी। रात को ही नक्सलियों ने मृतक के परिजनों को सूचना दी और शव को परिजनों को सौंप दिया।
कुछ पर्चा भी दिया है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी रात में ही पुलिस को दे दी। पुलिस का कहना है की नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या क्यों की है, इस बात की जांच की जा रही है।
कुछ लोगों का कहना था कि नक्सलियों द्वारा ग्रामीण को पुलिस मुखबिर माना जा रहा था, जिसके चलते शायद ग्रामीण की हत्या की गई है। इस घटना के बाद से गांव और परिवार में दहशत है।
जंगलों की अंधाधुंध कटाई का किया विरोध, भूपेश सरकार की नीतियों को सराहा, कहा- देश में कहीं नहीं मिल रहा छत्तीसगढ़ जितना बोनस
कोंडागांव. किसान नेता राकेश टिकैत बुधवार को कोंडागांव के अल्प प्रवास पर पहुंचे. इस दौरान गुरूद्वारा गुरूसिंग सभा के सिख समाज ने सरोपा देकर टिकैत को सम्मानित किया. राकेश टिकैत ने कहा कि पूरा विश्व पर्यावरण को लेकर चिंचित है, तो दूसरी ओर बस्तर में लगतार जंगल काटे जा रहे हैं. जंगल बचाने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा. तभी हम खुली हवा में सांस ले सेंकेगे. जंगल बचाने के लिए सख्त कानून की भी जरूरत है.
राकेश टिकैत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कुछ चीजों पर ठीक तरीके से काम कर रहे हैं. 2500 रुपये से ज्यादा का बनोस दिया जा है. छत्तीसगढ़ में कोल माइंस का बढ़ा मुद्दा है. जहां कोल माइन्स है. वहां से लोगों को हटाया जा रहा है. टिकैत ने कहा कि ग्रामीणों को गांव से हटाया जा रहा है, आखिर ये ग्रामीण कहां जाएंगे. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में खनन सम्पदा बहुत है. लेकिन इसका पूरा लाभ नहीं मिल रहा ये बड़ी समस्या है. बस्तर में जंगल काफी हैं, वहां के आदिवासियों को जड़ी-बूटियां के लिए समर्थन मूल्य तय होना चाहिए. एमएसपी लाना ही होगा इससे देश के साथ लोगों को काफी फायदा मिलेगा.
छत्तीसगढ़ के जितना बोनस कहीं मिल रहा- टिकैत
टिकैत ने गुरुसिंह सभा के सदस्यों से चर्चा की. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जो किसानों को बोनस मिल रहा है, वह देश में कहीं नहीं मिल रहा है. इस दौरान इसमें प्रमुख रूप से ज्ञानी इकबाल सिंह पुष्दीन्दर सिंह आनंद, त्रिलोलन सिंह वारने, गुरूमीत सिंह जोहल, रिम्पी साहनी, अमरपान सिंह आंनद, हरप्रीत सिंह, हरभजन सिंह गुजर, रंजीत सिंह, मंजीत सिंह मनोसा, जितेन्द्र सिंह कवि, अमरवीर सिंह आनंद, जगप्रीत सिंह बारने, रिंकुत अजमानी मौजूद रहे.
BASTAR “KONDAGAON: संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में बेहतर प्रदर्शन करने पर बल विजयी प्रतिभागियों एवं दलों को पुरस्कृत कर किया उत्साहवर्धन…!
जिला मुख्यालय कोण्डागांव के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित 3 दिवसीय जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक बुधवार को स्कूली बच्चों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ सम्पन्न हुआ। इस मौके पर अतिथियों ने जिला स्तर पर विजयी प्रतिभागी खिलाड़ियों तथा दलों को आगामी 7 दिसम्बर से 9 दिसम्बर तक जगदलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के दौरान बेहतर एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यहां से विजय हासिल कर राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में अपने गांव, ब्लॉक और जिले का नाम रौशन करें। यह ऐसा पहला मौका है जब दूरस्थ ग्रामीण इलाकों के खिलाड़ी पारम्परिक खेल विधाओं में श्रेष्ठतम प्रदर्शन कर इतिहास बना रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की छत्तीसगढ़ की परम्परा, संस्कृति और विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन की अनूठी पहल के फलस्वरूप पारम्परिक खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन इस दिशा में सराहनीय प्रयास है। जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक समापन कार्यक्रम के अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती भगवती पटेल ने सभी खिलाड़ियों को उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाने के लिए बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र के सभी वर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़िया प्रदर्शन किया। इसमें हरेक खिलाड़ी और प्रत्येक टीमों ने उम्दा प्रतिभा दिखाया। प्रतियोगिता में हार-जीत निश्चय है लेकिन यहां से जो सीखने-समझने अवसर मिलता है। उससे आने वाले दिनों में और बेहतर प्रतिभा प्रदर्शन करने में मदद मिलने के साथ भविष्य में सफलता मिलती है। इस मौके पर कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने कहा कि जिले में छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के दौरान ग्राम पंचायत स्तर से जिला स्तर तक एक लाख एक हजार 994 खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। उन्होने जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में विजयी प्रतिभागियों एवं दलों को संभाग स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में परचम लहराकर अपने गांव, ब्लाक एवं जिला का नाम रोशन करने कहा। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष कोण्डागांव श्री शिवलाल मंडावी, जनपद पंचायत अध्यक्ष केशकाल श्री महेन्द्र नेताम सहित अन्य अतिथियों ने भी जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक समापन कार्यक्रम को संबोधित कर विजयी प्रतिभागियों एवं दलों को शुभकामनाएं दी। आरंभ में स्वागत उद्बोधन देते हुए सीईओ जिला पंचायत श्री प्रेम प्रकाश शर्मा ने प्रतिवेदन में बताया कि राज्य शासन की मंशानुसार जिले में 6 अक्टूबर से ग्राम पंचायत, जोन स्तर सहित नगरीय निकाय और ब्लाक स्तर तथा जिला स्तरीय छत्तीसढ़िया ओलम्पिक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी 14 खेल विधाओं में 47472 महिला तथा 54522 पुरूष वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों सहित सभी वर्गों के लोगों की सक्रिय सहभागिता रही। इस दौरान सभी विजयी प्रतिभागियों एवं दलों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। आरंभ में सभी अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया गया। वहीं कस्तूरबा गांधी विद्यालय एवं हायर सेकण्डरी स्कूल महात्मा गांधी वार्ड के छात्राओं ने मधुर स्वागंत गीत प्रस्तुत किया। इसके साथ ही स्वामी आत्मानंद अग्रेजी माध्यम स्कूल कोण्डागांव की छात्राओं ने बिहु लोक नृत्य, कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला कोण्डागांव की छात्राओं ने सरगुजिहा लोक नृत्य तथा कस्तूरबा गांधी कन्या आवासी विद्यालय की छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देकर दर्शकों को हर्षित कर दिया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं अतिथियों तथा छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक आयोजन में सहभागिता निभाने वाले अधिकारियों, खेल प्रशिक्षक, अनुदेशक, शिक्षक शिक्षिकाओं तथा अन्य कर्मचारियों और राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नेशनल केडेट कोर के कैडेटों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम के समापन के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा छत्तीसढ़िया ओलम्पिक के खेल ध्वज का अवतरण कर नोडल अधिकारी को सौंपा गया और छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के समापन की घोषणा की गयी। इस मौके पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि, स्कूली शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावा स्कूली छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में प्रतिभागी खिलाड़ी मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ खेल अधिकारी सुश्री सुधा कुमार ने आभार प्रदर्शन किया।
लीपालन एवं सूकरपालन से कर रहे हैं आय संवृद्धिमहात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत बहुत से ऐसे रोजगारपरक और आयमूलक कार्य किये जा रहे हैं। जिसका लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिल रहा हैं। योजना का उद्देश्य ना केवल लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना हैं वरन उससे लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त करना हैं जिससे ना केवल वह खुद की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकें बल्कि अन्य लोगों को भी रोजगार के अवसर प्रदान कर सकें। इसी क्रम में कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत जुगानिकलार में श्रीमती काजल को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत वर्ष 2021-22 में डबरी निर्माण कार्य हेतु स्वीकृति प्रदान की गई थी। जिसके लिए शासन के द्वारा 2 लाख 95 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई थी। जिससे गांव के लोगों को 1 हजार 191 मानव दिवस का रोजगार मिला, वहीं श्रीमती काजल ने भी स्वयं 80 दिन का रोजगार प्राप्त किया। वर्ष 2021-22 में डबरी निर्माण कार्य पूर्ण होने और बरसात के बाद डबरी में पर्याप्त मात्रा में पानी भरने से श्रीमती काजल बहुत ही उत्साहित हुई और वह इस डबरी में मछली पालन का कार्य कर रही हैं।
जिसमें उनके द्वारा 5 किलो कतला और पेतला नामक मछली बीज डाला गया है। जिससे इस साल उन्हें 2 क्विंटल तक उत्पादन मिलने की सम्भावना है, इस ओर वह मछलियों की बढ़वार एवं वजन के लिये खल्ली, चुन्नी इत्यादि चारा सहित सड़े गोबर के लड्डू बनाकर डबरी में डालती हैं। इसके साथ ही मत्स्यपालन विभाग के मैदानी कर्मचारियों के सलाह अनुसार सप्ताह में दो से तीन बार डबरी में जाल चलाने कहती हैं, जो मछलियों के समुचित बढ़वार में मददगार साबित हो सके। काजल को अपने मेहनत और लगन से उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में मछलीपालन के द्वारा अच्छी आमदनी प्राप्त होगी। गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा मछली पालन को कृषि का दर्जा प्रदान किया गया है। राज्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाकर अब छत्तीसगढ़ की महिलाएं भी मछली पालन करके आर्थिक सम्पन्नता की ओर अग्रसर हो रही हैं। वे मछली पालन करके स्वयं तो आत्मनिर्भर बन रही हैं, साथ में अन्य लोगों को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही हैं। इसी तरह जुगानीकलार के ही श्री सुखराम पहले से ही सूकरपालन कर रहे थे, उनके पास 3 सूकर थे, परंतु उनको रखने के लिए उनके पास उचित स्थान नहीं था। जब उन्हें ग्राम के सरपंच से यह पता चला कि नरेगा के तहत् शासन द्वारा सूकर शेड निर्माण की अनुमति प्रदान की जाती है तो
Chhattisgarh: राइफल से गोली मारकर आरक्षक ने की खदकुशी, मामले की जांच में जुटी पुलिस…!
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ में एक और आरक्षक ने खदकुशी कर ली. कोंडागांव जिले के धनोरा थाना में पदस्थ आरक्षक ने स्वयं के राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. यह घटना देर रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है.
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मिली जानकारी के मुताबिक, धनोरा थाना के कैंपस में ही भूमनी कोंडागांव निवासी 33 वर्षीय आरक्षक साजेंद्र ठाकुर रहता था. पारिवारिक विवाद के चलते आरक्षक ने आत्महत्या की है. देर रात एसडीओपी, तहसीलदार मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की.
Chhattisgarh: 22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता …तीरंदाजी में बिलासपुर, सिलम्बम में रायपुर, मलखम्ब में बस्तर ज़ोन ने किया गोल्ड पर कब्जा…
22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तृतीय दिवस में सभी जोन के खिलाड़ियों द्वारा उम्दा प्रदर्शन किया गया। जिसमें सभी जोनों द्वारा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मैदान अपने नाम किया। इसमें तीरंदाजी इंडियन राउंड में बालिका अंडर-14 वर्ग में फलक यादव बस्तर प्रथम रहीं वहीं भूपेंद्री पोर्ते बिलासपुर को द्वितीय एवं बिलासपुर की भावना को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। बालक तीरंदाजी अंडर 14 वर्ग में बिलासपुर के विक्रम को प्रथम एवं युवराज को द्वितीय तथा रायपुर के संजय सोनवानी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं बालक तीरंदाजी अंडर-17 वर्ग में बिलासपुर के देवेंद्र को प्रथम, बिलासपुर के गितेश यादव को दूसरा एवं बस्तर के सुनील पोयाम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। बालिका तीरंदाजी अंडर-17 वर्ग में रायपुर की माही को प्रथम, दुर्ग की के. शमा पिस्दा को दूसरा एवं बिलासपुर की तुलेश्वरी को तीसरे स्थान प्राप्त हुआ। बालक तीरंदाजी अंडर-19 वर्ग में बिलासपुर के अजय कुमार को प्रथम, बिलासपुर के ही कुबेर सिंह जगत का द्वितीय एवं बस्तर के सुंदर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं तीरंदाजी इंडियन अंडर-19 बालिका वर्ग में हर्षिता रायपुर को प्रथम, दिव्या रायपुर को द्वितीय, सोनिया बस्तर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। फुटबॉल प्रतियोगिताओं में तृतीय दिवस अंडर-17 बालिका वर्ग में रायपुर एवं बिलासपुर के मध्य प्रथम मैच खेला गया जिसमें रायपुर ने 12-0 से प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मैच में रायपुर जोन की आस्था ने 05 गोल दाग कर सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन किया। दूसरे मैच में बालक वर्ग दुर्ग एवं रायपुर के मध्य खेला गया। जिसमें रायपुर को 2-0 से विजय प्राप्त हुई। तीसरे मैच बालिका वर्ग में बस्तर एवं दुर्ग के मध्य खेला गया। जिसमें बस्तर ने 3-0 से बढ़त बनाकर विजय प्राप्त की। चौथें मैच में बालक वर्ग सरगुजा एवं बिलासपुर के मध्य मैच खेला गया। जिसमें सरगुजा ने 3-0 से जीत हासिल किया। सिलम्बम प्रतियोगिताओं में अंडर 17 डबल स्टिक बालक वर्ग में रायपुर जोन ने प्रथम, सरगुजा जोंन ने द्वितीय एवं बस्तर जोन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में बिलासपुर जोन ने प्रथम, रायपुर जोन ने द्वितीय एवं बस्तर जोन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सिलंबम्ब सिंगल स्टिक बालक वर्ग में बिलासपुर जोन ने प्रथम, बस्तर जोन ने द्वितीय एवं दुर्ग जोन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सिंगल स्टिक बालिका वर्ग में बिलासपुर जोन ने प्रथम, रायपुर जोन ने द्वितीय, सरगुजा जोन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तलवारबाजी में रायपुर जोन ने प्रथम, बिलासपुर जोन ने द्वितीय, बस्तर जोन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग तलवारबाजी में रायपुर ने प्रथम, बिलासपुर ने द्वितीय, सरगुजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्पीयर स्टिक भाला में रायपुर ने प्रथम, बिलासपुर ने द्वितीय, सरगुजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में बिलासपुर ने प्रथम,रायपुर ने द्वितीय एवं बस्तर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्टिक फाईट बालक वर्ग में रायपुर ने प्रथम, बस्तर ने द्वितीय एवं दुर्ग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में बस्तर ने प्रथम, सरगुजा ने द्वितीय, बिलासपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मलखम्ब प्रतियोगिता में पोल एवं रोप के दोनों वर्गों एवं सभी ग्रुपों में बस्तर जोन ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।
बाइक से संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचे, कलेक्टर-एसपी….सुने जनता की समस्याए….
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में बदलाव की बयार चल पड़ी है। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप सुदूर व अंदरुनी इलाकों तक भी प्रशासन पहुंच बढ़ रही है। आमजन की समस्या को जानने और उनके निराकरण के लिए अब हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज कोण्डागांव जिला के कलेक्टर श्री दीपक सोनी और पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल मोटरसाइकिल के माध्यम से जिले के सीमावर्ती गांव कुधुर व गुमियापाल पहुंचे। यहां जिला कलेक्टर व एसपी ने आमजनों की समस्या सुनी तो उनकी मांग और आवश्यकताओं के अनुरूप विकासकार्यों की स्वीकृति भी दी। गौरतलब है कि कुधुर जिले के सीमावर्ती गांव होने के साथ ही धुर नक्सल प्रभावित इलाका भी है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में शासन-प्रशासन तक आमजनों की पहुंच बढ़ाने के लिए अनेक कवायद किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री स्वयं भी संपर्क-संवाद-समाधान के उद्देश्य से प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान चला रहे हैं। प्रशासनिक अमले को भी जनता तक पहुंचकर उनके हित में कार्य करने के निर्देश हैं। ऐसे में आज कोण्डागांव कलेक्टर श्री दीपक सोनी और पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर जिले के सीमावर्ती धुर नक्सली प्रभावित क्षेत्र कुधुर पहुंचकर कुधुर-तुमड़ीवाल मार्ग पर भंवरडीह नदी में पुल निर्माण स्थल का मुआयना किया। इसके साथ ही कुधुर ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम गुमियापाल में इंद्रावती नदी और भंवरडीह नदी के संगम स्थल का जायजा लिया।
योजनाओं के लाभ पर ली जानकारी : अपने भ्रमण के दौरान कलेक्टर और एसपी ने कुधुर में ग्रामीणों से रू-ब-रू होकर खेती-किसानी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना की सहायता राशि का भुगतान, बच्चों की पढ़ाई, आंगनबाड़ी केन्द्र में माताओं एवं बच्चों को पोषण आहार की सुलभता समेत अन्य समस्याओं पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बस्तर अंचल के 3 ज़िलों बस्तर, नारायणपुर एवं कोण्डागांव की सीमाओं में अवस्थित जिले के ग्राम पंचायतों तुमडीवाल एवं कुधुर क्षेत्र में सड़क और पुल निर्माण के जरिये विकास कार्यों को सुनिश्चित करने ग्रामीणों को आश्वस्त किया।
ग्रामीणों को राहत देने की पहल : ग्रामीणों की मांग पर कलेक्टर श्री सोनी ने तुमडीवाल में पेयजल व्यवस्था के लिए 5 हैण्डपम्प स्थापित करने, कुधुर-धर्माबेडा मार्ग पर 6 पुलिया निर्माण के लिए 36 लाख रुपये की स्वीकृति तथा कुधुर में वन-धन केन्द्र की स्वीकृति एवं चिरौंजी प्रसंस्करण यूनिट की स्थापना की स्वीकृति दी। इसके साथ ही तुमडीवाल एवं कुधुर ग्राम पंचायतों में मनरेगा से भूमि समतलीकरण, डबरी एवं तालाब, मिट्टीकृत सड़क निर्माण इत्यादि रोजगारपरक कार्य शुरू करने कहा। कलेक्टर श्री सोनी ने मनरेगा की मजदूरी भुगतान के लिए मर्दापाल ग्रामीण बैंक में हर सप्ताह एक दिन निर्धारित किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। वहीं योग्य युवक को व्हीएलई नियुक्त करने कहा। इससे इस इलाके में ग्रामीणों को घर पहुंच मजदूरी भुगतान, पेंशन सहित अन्य योजनाओं की राशि का भुगतान सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने ग्रामीणों एवं युवाओं से क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने पर चर्चा करते हुए कहा कि सड़क-पुल निर्माण होने से शिक्षा-स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली इत्यादि मूलभूत सुविधाओं की सुलभता सहित अन्य विकास के कार्यों को सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने ग्रामीणों एवं युवाओं को सड़क-पुल निर्माण एवं अन्य विकास गतिविधियों में व्यापक सहभागिता निभाने की समझाईश देते हुए तुमडीवाल एवं कुधुर ग्राम पंचायतों के निर्धन युवाओं की समिति बनाकर उन्हें किराना दुकान, कपड़े की दुकान, हार्डवेयर सामग्री की आपूर्ति कार्य, कृषि यंत्र, वनोपज प्रसंस्करण करने सहायता प्रदान किये जाने कहा। इसके साथ ही भंवरडीह नदी के किनारे स्थित खेतों में सोलर सिंचाई पंप स्थापित कर तरबूज, पपीता सहित साग-सब्जी उत्पादन के लिए मदद देने आश्वस्त किया।
ग्रामसभा में फौती-नामांतरण सहित कृषकों का होगा पंजीयन : कलेक्टर श्री दीपक सोनी और एसपी श्री दिव्यांग पटेल ने तुमडीवाल एवं कुधुर के ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उनकी मांग पर विशेष ग्रामसभा के दौरान बी-वन का वाचन कर फौती-नामातंरण करने सहित समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने के लिए सभी किसानों का पंजीयन किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इस दिशा में आगामी एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा। वहीं वन विभाग और कृषि विभाग का शिविर आयोजित कर वनोपज संग्रहण एवं प्रसंस्करण के प्रस्ताव, वन-धन केन्द्र संचालन के लिए स्व-सहायता समूह का चयन करने सहित सोलर सिंचाई पंप स्थापना, रबी फसल हेतु किसानों का चयन एवं बीज की सुलभता इत्यादि सुनिश्चित किये जाने कहा। इसके साथ ही तुमडीवाल एवं कुधुर में जल जीवन मिशन के कार्यों को शीघ्र प्रारंभ किये जाने के निर्देश दिये। ग्रामीणों के अवगत कराये जाने पर तुमडीवाल ग्राम पंचायत में स्वीकृत विद्युतीकरण कार्य को अतिशीघ्र शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होने ग्राम गदमगुड़ा की आबादी को ध्यान में रखते हुए उक्त ग्राम में आंगनबाड़ी केन्द्र खोलने का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश अधिकारियों की दी।