Tag: छत्तीसगढ़

  • PCC चीफ बैज पहुंचे थे एकजुटता का पाठ पढ़ाने, लेकिन बैठक में पूर्व मंत्री जयसिंह का छलका दर्द, मंच से पार्टी की एकजुटता पर कह दी ये बड़ी बात !

    PCC चीफ बैज पहुंचे थे एकजुटता का पाठ पढ़ाने, लेकिन बैठक में पूर्व मंत्री जयसिंह का छलका दर्द, मंच से पार्टी की एकजुटता पर कह दी ये बड़ी बात !


    कोरबा 28 नवंबर 2024। छत्तीसगढ़ कांग्रेस नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर एक्शन मोड पर नजर आ रही है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद पीसीसी चीफ जिला स्तर पर कांग्रेस कमेटी की बैठक लेकर एकजुटता का पाठ पढ़ा रहे है। लेकिन सत्ता में रहते पार्टी में व्याप्त कलह का दर्द आज भी बड़े नेता भुलाये नही भूल पा रहे है। जीं हां कुछ ऐसा ही नजारा कोरबा में देखने को मिला। यहां पीसीसी चीफ कांग्रेस कमेटी की बैठक लेने पहुंचे थे। लेकिन बैठक के दौरान ही पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का दर्द छलक पड़ा। उन्होने मंच से कह दिया…..“15 साल के बाद सरकार बनी थी, चाहते तो सरकार को संभाल कर रखा जा सकता था….और भी आगे सरकार बन सकती थी। लेकिन सारी परिस्थितियां कोरबा के कांग्रेस के साथी भली-भांति जानते है….कि किन परिस्थतियों में कोरबा के कांग्रेस के साथ दुर्वयवहार हुआ।” गौरतलब है कि आगामी जनवरी माह में छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव होने है। चुनाव को लेकर जहां सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं दूसरी तरफ सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस पार्टी अपनी साख बचाने के लिए एक बार फिर निकाय और पंचायत चुनाव में ताकत दिखाने की जुगत में जुटी हुई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जिला स्तर पर कांग्रेस कमेटी की बैठक लेने पहुंच रहे है। बुधवार को दीपक बैज कोरबा प्रवास पर पहुंचे थे। पूर्व विधायक जयसिंह अग्रवाल के कार्यालय में आयोजित कांग्रेस कमेटी की बैठक में दीपक बैज ने जहां पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ चुनाव जीतने की पाठ पढ़ाई। वहीं एकजुटकता के मुद्दे पर पूर्व राजस्व मंत्री रहे जयसिंह अग्रवाल का दर्द छलक पड़ा। बैठक के दौरान ही मीडिया के सामने जयसिंह अग्रवाल ने पार्टी में व्याप्त गुटबाजी और कांग्रेसियों को टारगेट कर दुव्र्यवहार करने की बात पर जोर दिया। उन्होने पीसीसी चीफ के सामने कह दिया कि….“15 साल के बाद सरकार बनी थी, चाहते तो सरकार को संभाल कर रखा जा सकता था….और भी आगे सरकार बन सकती थी। लेकिन सारी परिस्थितियां कोरबा के कांग्रेस के साथी भली-भांति जानते है….कि किन परिस्थतियों में कोरबा के कांग्रेस के साथ दुर्वयवहार हुआ।” जयसिंह अग्रवाल जब अपने ही पार्टी के आलाकमान पर दुर्वयवहार के गंभीर आरोप लगा रहे थे, तब दीपक बैज मन मारकर उनकी बातों को सुनते नजर आये। लेकिन उन्होने जयसिंह अग्रवाल के सवाल पर ने तो समर्थन किया और नही कोई अपना पक्ष रखने की कोशिश की। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में करारी हार और लोकसभा चुनाव में बीजेपी से मिली शिकस्त के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में व्याप्त कलह खुलकर सामने आ चुकी है। पार्टी के बड़े लीडर भले ही एकजुटता का राग अलाप रहे हो, लेकिन सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस के बड़े नेताओं में चुनाव हारने के बाद एकजुटता अब भी नजर नही आ रही है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि कांग्रेस आगामी नगरीय निकाय चुनाव तक पार्टी में व्याप्त गुटबाजी और डैमेज को समय रहते कंट्रोल कर पाती है ? या फिर इसका खामियाजा एक बार फिर पार्टी को निकाय और पंचायत चुनाव में झेलना पड़ेगा ? ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।

    सरकार की धान खरीदी और शराब बिक्री पर PCC चीफ बैज ने उठाये सवाल…
    कोरबा प्रवास पर पहुंचे दीपक बैज ने प्रदेश की कानून व्यवस्था के साथ ही धान खरीदी पर सवाल खड़े किये। उन्होने सूबे की विष्णुदेव साय सरकार पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि सरकार को बने एक साल होने को है, लेकिन प्रदेश में एक भी बड़ा काम नही हो सका है, जिसे बीजेपी बता सके। इस सरकार के आने के बाद प्रदेश में अपराध के ग्राफ में भी इजाफा हुआ है। वहीं धान खरीदी के मुद्दे पर दीपक बैज ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों से वादा के मुताबिक 21 क्वींटल धान की जगह 12 से 14 क्वींटल धान ही खरीद रही है। शराब बिक्री के लिए बने मनपसंद एप पर भी सवाल खड़े करते हुए दीपक बैज ने इस प्रदेश के युवाओं के लिए काफी घातक बताया।

    मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786

  • पेसमेकर,की पट्टी खुलवाने,गई महिला,की अपोलो हॉस्पिटल,में गलत,दावा देने से हुई मौत, मरीज को वेंटीलेटर,में रख कर करते है भारी भरकम वसूली ऑडियो रिकॉर्डिंग,हुई वायरल

    पेसमेकर,की पट्टी खुलवाने,गई महिला,की अपोलो हॉस्पिटल,में गलत,दावा देने से हुई मौत, मरीज को वेंटीलेटर,में रख कर करते है भारी भरकम वसूली ऑडियो रिकॉर्डिंग,हुई वायरल

    अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर यह मरीज के मौत का अड्डा बन चुका है 30 अगस्त 2024 को मेरी नानी मां को मौत के घाट उतार दिया गया जो 22 जुलाई 2024 को अपने पेसमेकर की पट्टी खुलवाने के लिए गई थी, अस्पताल में डॉक्टर ने मिलकर एसईसीएल का बिल बनाने के लिए पहले मरीज को गलत दवाई देकर उसकी हालत को गंभीर कर दिया और फिर हमें 10 दिन की मौहलत मांगते हुए कहा कि हम सब कुछ ठीक कर देंगे 10 10 दिन का शेड्यूल बता कर उन्हें 40 दिन तक एडमिट किया रखा और इसी पश्चात 26 अगस्त नानी की मृत्यु हो गई थी लेकिन फिर भी डॉक्टरों ने हमसे यह बात छुपा कर हमें यह कहा कि अभी वेंटिलेटर लगाना पड़ेगा अभी मेरीज की सांसे चल रही है अतः वह जीवित है और ऐसा करते-करते चार दिनों बाद जब पूरे पैसे मिलने के पश्चात हमें बॉडी को घर ले जाने के लिए कहा गया इस पूरे समय में हमने उन्हें 14.50 लख रुपए का भुगतान किया मैं आप सभी लोगों से हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि इस मौत के अड्डे वाले अस्पताल में कभी भी ना जाए तथा अतः अपने आसपास होने वाले ऐसे सभी दर्दनाक घटनाओं से बच्चे और लोगों को बचाएं और इन डॉक्टर को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए तथा इनका लाइसेंस बंद करवा देना चाहिए
    गब्बर इस बैक मूवी में सही बताया गया है कि कैसे मरे हुए मरीज को
    वेंटिलेटर में रख पेज ऑन की मोटी कमाई करते हैं।

    मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786

  • हर रात शिक्षक आता था आश्रम के अधीक्षिका के पास, गर्ल्स हॉस्टल में SDM ने मारा छापा , एसडीएम के जांच के बाद कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शिक्षक को किया निलंबित

    हर रात शिक्षक आता था आश्रम के अधीक्षिका के पास, गर्ल्स हॉस्टल में SDM ने मारा छापा , एसडीएम के जांच के बाद कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शिक्षक को किया निलंबित

    कोंडागांव। कोंडागांव से एक खबर आ रही है। गर्ल्स हॉस्टल में रात में आश्रम अधीक्षिका के साथ शिक्षक मिला है। मामला तब उजागर हुआ, जब गर्ल्स हॉस्टल के इंस्पेक्शन के लिए एसडीएम पहुंचे । निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को जांच के दौरान एक पुरुष मिला जो पेशे से शिक्षक है।
    पूछछताछ में आश्रम अधीक्षिका ने बताया कि शिक्षक उसका पति है। कन्या हॉस्टल प्रभारी के पति की मौजूदगी होने के मामले में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सहायक शिक्षक एलबी नीता मण्डावी एवं नरसिंह मण्डावी को कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित उक्त दोनों कर्मचारियों का मुख्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी विकासखण्ड बड़ेराजपुर निर्धारित किया गया है।

    जानकारी के मुताबिक कोंडगांव एसडीएम आकस्मिक निरीक्षण के दौरान रात्रि में प्री-मेट्रिक कन्या छात्रावास कोण्डागांव परिसर स्थित आवासीय भवन अधीक्षिका निवास में प्रभारी छात्रावास अधीक्षिका नीता मण्डावी के पति नरसिंह मण्डावी को उपस्थित होना पाया । जबकि किसी भी गर्ल्स हॉस्टल में परुष का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित है। पूछताछ में पता चला कि अधीक्षिका का पति हर दिन रात में हॉस्टल में आता था। प्रभारी छात्रावास अधीक्षिका नीता मण्डावी के पति नरसिंह मण्डावी वर्तमान में बालक आश्रम कारसिंग में सहायक शिक्षक एलबी के पद पर कार्यरत हैं।

    नीता मण्डावी सहायक शिक्षक एलबी वर्तमान प्रभारी अधीक्षका प्री-मेट्रिक कन्या छात्रावास कोण्डागांव को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण-नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। वहीं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोण्डागांव के जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रभारी अधीक्षिका नीता मण्डावी के पति नरसिंह मण्डावी वर्तमान पदस्थापना सहायक शिक्षक एलबी बालक आश्रम कारसिंग की प्री-मेट्रिक कन्या छात्रावास कोण्डागांव में प्रतिदिन सुबह-शाम आने की पुष्टि सम्बन्धित प्री-मेट्रिक कन्या छात्रावास कोण्डागांव के कर्मचारियों द्वारा की गई है। लिहाजा उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गयी है।

    मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786

  • एक बार फिर बदला गया राजिम पुन्नी मेला का नाम : अब फिर से राजिम कुंभ मेला हुआ नाम वापसी

    एक बार फिर बदला गया राजिम पुन्नी मेला का नाम : अब फिर से राजिम कुंभ मेला हुआ नाम वापसी

    रायपुर। राजिम में पुन्नी मेला का नाम फिर बदल दिया गया है। राजिम पुन्नी मेला का नाम बदलने को लेकर विधानसभा में संशोधन विधेयक पारित किया गया था। संशोधन विधेयक राज्यपाल रमेन डेका ने मंजूरी दे दी है। बदले हुए नाम का गजट में नोटिफिकेशन जारी हुआ है। अब मेले को राजिम कुंभ (कल्प) को नाम दिया गया है।

    बता दें कि राजिम में लगने वाले मेले का नाम रमन सरकार में राजिम कुंभ मेला हुआ करता था, जिसे पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने राजिम पुन्नी मेला कर दिया था। वर्तमान सरकार ने फिर इस मेला का नाम बदलने के लिए विधानसभा में संशोधन विधेयक लाया था, जो पारित किया गया था। अब इसे राज्यपाल रमेन डेका ने मंजूरी दे दी है। राजिम पुन्नी मेला को अब राजिम कुंभ (कल्प) मेला नाम से जाना जाएगा। सरकारी कामकाज में इसे अब कुंभ (कल्प) मेला नाम से प्रतिस्थापित किया गया है। इसका राजपत्र में प्रकाशन किया गया है।

    मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786

  • CBI ने CGPSC घोटाले में इन्हे किया तलब जानिए पुरा मामला..!

    CBI ने CGPSC घोटाले में इन्हे किया तलब जानिए पुरा मामला..!

    छत्‍तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजी पीएससी) की भर्तियों में हुई गड़बड़ी की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने 2 दिन पहले प्रदेश में करीब 15 स्‍थानों पर छापामार कार्रवाई की थी। सीबीआई ने पीएससी के तत्‍कालीन अध्‍यक्ष टामन सिंह सोनवानी के साथ ही राज्‍यपाल के सचिव रहे सेवानिवृत्‍त आईएएस अमृत खलको के साथ ही कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्‍ला के निवास पर पहुंची थी।

    केंद्रीय एजेंसी ने जांच के दौरान इन लोगों से पूछताछ भी की है। सूत्रों के अनुसार छापे के दौरान सीबीआई ने अन्‍य दस्‍तावेजों के साथ ही कुछ लोगों के मोबाइल फोन और लैपटाप आदि भी जब्‍त किया है। इसी के आधार पर अब केंद्रीय एजेंसी संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है।

    सीबीआई ने पीएससी के तत्‍कालीन अध्‍यक्ष टामन सिंह सोनवानी, कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्‍ला और अमृत खलखों के साथ ही उन 18 चयनितों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है, जिनका गलत तरीके से चयन किए जाने का आरोप है। इधर, सीबीआई ने पीएससी से उत्‍तर पुस्तिका, ओएमआर शीट, इरव्‍यू बोर्ड की डिटेल मांगी है। बताया जा रहा है कि छापे के दौरान खलखो के चयनित बेटा और बेटी से सीबीआई ने लंबी पूछातछ की है।

       मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786

  • बालोद में बोलीं प्रियंका गांधी- देश में चल रही दिखावे की राजनीति…!

    बालोद में बोलीं प्रियंका गांधी- देश में चल रही दिखावे की राजनीति…!

    बालोद में बोलीं प्रियंका गांधी- देश में चल रही दिखावे की राजनीति…!
    बालोद. कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंची. रविवार को उन्होंने बालोद में चुनावी सभा को संबोधित किया. प्रियंका गांधी ने देश के किसानों, आदिवासियों के मेहनत के बल पर हमारा देश बना है. देश की जनता अगर एकजुट नहीं होती तो हमे आजादी नहीं मिलती. संविधान से आपको अधिकार मिला है. आपको वोट डालने का अधिकार संविधान ने दिया है. चुनाव के मौके पर दो बहुत जरूरी मुद्दों को अपने मन में रखे. देश का भविष्य क्या होगा और आपकी मेहनत और संघर्ष की सुनवाई हो रही है या नहीं. बहनें समझती हैं महंगाई कितनी बढ़ गई है. बेरोजगारी आज कितनी बढ़ गई है, यह एक बड़ी समस्या है. किसान भी महंगाई से जूझ रहा है. पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं. इन समस्याओं को छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार थी, उसी सुलझाने की कोशिश कर रही थी. आदिवासियों को अपनी जमीन वापस दी गई.
    प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार बदली तो बीजेपी आई. फिर राशन के चावल में कटौती होने लगी. गोबर की खरीदी बंद कर दी गई. बीजेपी ने कोई सुविधा नहीं दी. कोई रोजगार नहीं. तो ऐसे भारत विकसित नहीं होगा. किसान कर्ज में डूब रहे हैं. कांग्रेस चाहती है एमएसपी कानून बन जाए. कांग्रेस की सरकार ने संस्कृति की रक्षा की है. बीजेपी आपके अधिकारी को कमजोर करने की कोशिश कर रही है. बीजेपी संविधान को बदलने की बात कर रही है.प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी की 10 सालों की सरकार में लोगों का जीवन नहीं बदला. बीजेपी सरकार की नीयत सही नहीं है. बीजेपी सच्चाई पर नहीं उतरेगी. देश में दिखावे की राजनीति हो रही है.

  • छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 36 लाख के 4 इनामी नक्सली ढेर, AK47 समेत कई हथियार..!

    छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 36 लाख के 4 इनामी नक्सली ढेर, AK47 समेत कई हथियार..!

    छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर लोकसभा चुनाव से पहले जवानों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में ढेर हुए 36 लाख के 4 इनामी नक्सली..!
    लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को लगा बड़ा झटका लगा है. मंगलवार को मुठभेड़ में 36 लाख के इनामी चार नक्सली कमांडर ढेर किए गए हैं. छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र की सीमा गढ़चिरौली जिले में C60 कमांडो के साथ सुबह हुई मुठभेड़ में 4 नक्सली मार गिराए गए. मुठभेड़ में DVC मेम्बर वर्गीश, DVC मंगतू,प्लाटून सदस्य कुरसम राजू और प्लाटून सदस्य वेंकटेश की मौत हुई है. घटना स्थल से एक AK47, एक कार्बाइन, दो पिस्टल समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुए हैं.
    लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए बस्तर पुलिस ने कमर कसली है. चुनाव की तारीख के ऐलान के साथ ही संभाग में सुरक्षा बलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. लोकसभा चुनाव के दौरान अन्य राज्यों की पुलिस के साथ बस्तर पुलिस कोऑर्डिनेशन कर रही है.  लोकसभा चुनाव के दौरान नक्सली अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाने का हर संभव प्रयास कर सकते हैं. ऐसे में बस्तर पुलिस किसी भी तरह से नक्सलियों को कोई भी मौका नहीं देना चाहती.
    बस्तर में पुलिस ने बढ़ाई चौकसी
    आईजी सुंदरराज पी ने बताया चुनाव के दौरान महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और ओडिशा पुलिस अपने-अपने सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय रहेगी. ऐसे में बस्तर पुलिस और सुरक्षा बलों को बस्तर में एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाने में सहायता मिलेगी. अक्सर बड़ी घटनाओं के बाद नक्सली अन्य राज्यों में पनाह लेने का प्रयास करते हैं. बस्तर की सीमा चार राज्यों से जुड़ी हुई हैं. नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन के साथ ही बस्तर पुलिस ने शहरी इलाकों में भी चौकसी बढ़ा दी है. थाना क्षेत्रों में बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की जा रही है. गौरतलब है कि बस्तर लोकसभा सीट में 19 अप्रैल को चुनाव होगा, जबकि बस्तर संभाग की दूसरी लोकसभा सीट कांकेर में 26 अप्रैल को चुनाव होगा.

  • Loksabha Election: इस सीट से एमपी-सीजी के पूर्व मुख्यमंत्री भी लड़ चुके हैं चुनाव, जानें इसका दिलचस्प इतिहास..!

    Loksabha Election: इस सीट से एमपी-सीजी के पूर्व मुख्यमंत्री भी लड़ चुके हैं चुनाव, जानें इसका दिलचस्प इतिहास..!

    Loksabha Election: इस सीट से एमपी-सीजी के पूर्व मुख्यमंत्री भी लड़ चुके हैं चुनाव, जानें इसका दिलचस्प इतिहास..!
    छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से महासमुंद की लोकसभा सीट हाईप्रोफाइल सीट है. इस सीट से मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम श्यामाचरण शुक्ल  और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी भी चुनाव लड़कर जीत चुके हैं. कभी कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले महासमुंद लोकसभा क्षेत्र पर पिछले तीन बार से भाजपा का कब्जा रहा है.

    11121.66 वर्ग कि.मी. मे फैले महासमुंद लोकसभा  क्षेत्र मे 8 विधानसभा सीटे हैं. तीन जिलों  महासमुंद , धमतरी , गरियाबंद जिला  में विस्तारित महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए और सरायपाली विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है.  शेष 6 विधानसभा क्षेत्र (महासमुंद , खल्लारी , बसना , राजिम , कुरूद एवं धमतरी ) सामान्य सीटें हैं. महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के जातिगत समीकरण की बात करें तो 51% मतदाता अन्य पिछड़ा वर्ग के हैं जिनमें साहू , कुर्मी , अघरिया , यादव , कोलता  समाज की बहुलता है. अनुसूचित जन‌जाति लगभग 20% , अनुसूचित जाति लगभग 11% एवं अनारक्षित वर्ग के लगभग 12 % मतदाता हैं.
    जानें इस सीट के बारे में
    साल 1952 से अब तक कुल 19 चुनाव देख चुके महासमुंद लोकसभा सीट मे 12 बार कांग्रेस का कब्जा रहा है. कांग्रेस के कद्दावर नेता विद्याचरण शुक्ल 7 बार महासमुंद से चुनाव जीतकर केन्द्र में वरिष्ठ मंत्री रहे हैं. अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे श्यामाचरण शुक्ल भी एक बार महासमुंद से चुनाव जीत चुके हैं.  छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी भी सन 2004 के चुनाव में महासमुंद लोकसभा से चुनाव जीतने वाले कांग्रेस के अंतिम सांसद रहे हैं. अजीत जोगी के बाद 2009, 2014 एवं 2019 में भाजपा ने महासमुंद लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है. 

    जब एक ही नाम के 11 प्रत्याशी थे मैदान में
    साल 2014 के चुनाव मे महासमुंद लोकसभा सीट से 11 चन्दू साहू चुनाव मैदान मे उतरे थे, भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी चन्दूलाल साहू के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे 07 चन्दूलाल साहू एवं 03 निर्दलीय प्रत्याशी चन्दूराम साहू चुनाव लड़े थे.  इस प्रकार कुल 11 चन्दू साहू नाम के प्रत्याशियों की चर्चा देश भर मे हुई थी. भाजपा ने इसे कांग्रेस प्रत्याशी अजीत जोगी का कारनामा और साजिश बताया था. इस चुनाव मे छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी 1217 मतों से चुनाव हार गए थे. छत्तीसगढ़ बनने के बाद पहले लोकसभा चुनाव  सन् 2004 मे महासमुंद लोकसभा से पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी कांग्रेस के उम्मीदवार थे . उनके सामने विद्याचरण शुक्ल BJP प्रत्याशी के रूप मे चुनाव मैदान में थे. चुनाव अभियान के दौरान अजीत जोगी का वाहन देर रात पेड़ से टकरा गया था.  इस दुर्घटना मे अजीत जोगी गंभीर रूप से घायल हो गए थे.  इसके बाद अजीत जोगी चुनाव प्रचार से बाहर हो गए थे.  इसके बावजूद अजीत जोगी चुनाव जीत कर कांग्रेस की झोली में महासमुंद की सीट डाल दी .
    इनके बीच होगा घमासान
    इस सीट से  भाजपा ने रूप कुमारी चौधरी को मैदान में उतारा है. ये 2005 से जिला पंचायत सदस्य रही हैं.बसना विधानसभा से पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव बनीं थीं. साल 2018 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने टिकट काट दिया था. अब इन्हें लोकसभा चुनाव के लिए इस सीट से प्रत्याशी बनाया गया है. जबकि कांग्रेस से ताम्रध्वज साहू चुनाव लड़ेंगे. ताम्रध्वज साहू 1998 एवं 2003 को धमधा , 2008 को बेमेतरा विधानसभा से विधायक चुने गए थे.2014 में कांग्रेस से दुर्ग लोकसभा से चुनाव जीत कर सांसद बने थे. 2018 को  विधानसभा जीत कर भूपेश सरकार में गृह मंत्री बनाए थे.महासमुंद जिला के प्रभारी मंत्री का दायित्व भी संभाल चुके हैं. 

    विद्याचरण 3 पार्टियों से लड़ चुके हैं चुनाव
    महासमुंद लोकसभा सीट कई मायनों मे दिलचस्प किस्सों की गवाह रही है. केन्द्र में अनेकों बार वरिष्ठ मंत्री रहे विद्याचरण शुक्ल महासमुंद लोकसभा सीट से कांग्रेस , जनता दल एवं भाजपा प्रत्याशी रूप में किस्मत आजमाते रहे हैं. विद्याचरण शुक्ल 06 बार कांग्रेस से और 01 दफे जनता दल से चुनाव जीत कर महासमुंद से सांसद बने  थे. इस लोकसभा सीट से अविभाजित मध्यप्रदेश के समय सन् 1991 एवं 1996 मे छत्तीसगढ़ के सुविख्यात संत कवि पवन दीवान ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप मे जीत हासिल की थी .अपने धार्मिक प्रवचनों से जन- जन में लोकप्रिय संत कवि पवन दीवान सांसद होने के बावजूद धार्मिक आयोजनों के साथ बड़े कवि सम्मेलनों मे शिरकत करते रहे है. महासमुंद लोकसभा के आठ विधानसभा क्षेत्र में से चार विधानसभा क्षेत्र  ( सरायपाली , खल्लारी , धमतरी , बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र ) में कांग्रेस का कब्जा है . वहीं चार विधानसभा क्षेत्र महासमुंद , बसना , राजिम एवं कुरूद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विधायक हैं.

  • महासमुंद में 8 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त”तस्करों के कारनामें जानकर रह जायेंगे हैरान..!

    महासमुंद में 8 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त”तस्करों के कारनामें जानकर रह जायेंगे हैरान..!

    महासमुंद में 8 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त,
    तस्करों के कारनामें जानकर रह जायेंगे हैरान..!
     छत्तीसगढ़ के महासमुंद पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी हैं। पुलिस ने नियमित जाँच के दौरान एक ट्रक से एक या दो नहीं बल्कि 8 करोड़ 62 लाख रुपये कीमत का गांजा जब्त किया हैं। मामले में दो तसकरों को भी हिरासत में लिया गया हैं। उनके पास से दो मोबाइल 20 हजार एवं 1500 रुपये नकदी जब्त किया गया। जब्त गांजे की कुल मात्रा 17 क्विंटल 25 किलोग्राम आंकी गई हैं।

    इस बारें में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे ने बताया कि रविवार को टीम को मुखबिर से सूचना मिली। जिस पर सिंघोडा थाना व साइबर सेल की टीम अलर्ट थी और ओडिशा की ओर से आने वाली संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

    चेकिंग के दौरान ओडिशा से छत्तीसगढ की ओर आ रही एक गेरूआ कलर का माजदा ट्रक क्रमांक एमएच 21 एचबी 5855 को रोका गया। ट्रक में दो व्यक्ति सवार थे, जिससे पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब दे रहे थे। पुलिस को संदेह होने पर ट्रक की तलाशी ली। पीछे तलाशी के दौरान टीम को खाली कैरेट मिला,

    जिसे हटाकर देखा तो होश उड़ गए। कैरेट के नीचे 50 बोरियां मिली, जिसके अंदर खाकी रंग के टेप से लिपटे 862 पैकेट गांजा मिला। इसे जिले में अबतक की बड़ी कार्रवाई बताया जा रहा है।

  • Rajim Kumbh Kalpa : राजिम कुंभ कल्प की शुरुआत” देशभर के संतों का होगा समागम..!

    Rajim Kumbh Kalpa : राजिम कुंभ कल्प की शुरूआत”रामोत्सव के रंग में रंगेंगे श्रद्धालु, देशभर के संतों का होगा समागम…!
    राजिम में देशभर के संतों का होगा समागम श्रद्धा और आस्था का प्रतीक राजिम कुंभ कल्प की आज से शुरुआत हो गई है. राजिम कुंभ कल्प में शामिल होने के लिए देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु राजिम पहुंचने लगे हैं. वहीं शनिवार सुबह से श्रद्धालुओं के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने का सिलसिला सुबह 4 बजे से ही शुरू हो गया है. जो आज दिनभर जारी रहेगा.
    पौराणिक मान्यता के मुताबिक वैसे तो देश में अनादिकाल से हर वर्ष माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक राजिम मेला आयोजित होता है. देश-विदेश के लाखों लोग राजिम के पवित्र त्रिवेणी में उसी आस्था और विश्वास के साथ डुबकी लगाते हैं.

    जानिए राजिम कुंभ के बारे में
    राजिम कुंभ कल्प की अपनी एक अलग ही पहचान है. पैरी, सोंढूर और महानदी, तीन नदियों के संगम स्थल राजिम त्रिवेणी संगम पर ये राजिम कुंभ कल्प आयोजित होता है. त्रिवेणी संगम के एक तट पर भगवान विष्णु श्री राजीवलोचन विराजमान है, और दूसरे तट पर सप्तऋषियों में से एक लोमश ऋषि का आश्रम विद्यमान है. त्रिवेणी संगम के बीच खुद महादेव कुलेश्वरनाथ के रुप में स्थापित है. वैसे तो श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने का सिलसिला सालभर लगा रहता है, मगर राजिम कुम्भ के समय श्रद्धालूओं के पहुंचने की संख्या कई गुणा बढ़ जाती है.

    आदिवासियों का मेला
    राजिम का माघ पूर्णिमा मेला पूरे भारत में प्रसिद्ध है. छत्तीसगढ़ के लाखों आदिवासी और श्रद्धालु इस मेले में जुटते हैं. छत्तीसगढ़ का प्रयागराज कहे जाने वाले त्रिवेणी संगम पर डूबकी लगाते हैं. राजिम कुंभ (कल्प) मेला 24 फरवरी से शुरू होकर 08 मार्च तक चलेगा. मेले का शुभारंभ 24 फरवरी को शाम सात बजे आचार्य महामण्डलेश्वर अग्नि पीठाधीश्वर ब्रम्हर्षि रामकृष्णनंद जी महाराज करेंगे.

    पापों से मुक्ति मिलेगी
    हटकेश्वर महादेव मंदिर पुजारियों की माने तो यहां पवित्र नदियों में स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है और पुण्य में वृद्धि होती है. इसी मान्यता के चलते  श्रद्धालु हटकेश्वर महादेव की पूजा  करते है.