मुख्यमंत्री साय बोले: प्रदेश के 32 जिलों के 47 लाख लोगों का नए सिरे से होगा विकास

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर जिले के राजपुर में बुधवार को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से झारखंड के हजारीबाग से किया।

इस दौरान उन्होंने जनजातीय वर्ग के विकास के लिए 83 हजार 700 करोड़ के कई योजनाओं का शुभारंभ.आज जनजातियों के लिए जिस धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत की गई है, इस योजना से प्रदेश के 32 जिलों के 6691 गांव में रहने वाले करीब 47 लाख जनजातियों का नए सिरे से विकास होगा। पीएम मोदी से पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने जनजातियों के विकास की चिंता करते हुए अलग से आयोग का गठन किया था।

इधर, कार्यक्रम के पहले जैसे ही सीएम साय हेलिकॉप्टर से राजपुर पहुंचे, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, जिले में खराब सड़कों को लेकर युवा कांग्रेस ने सीएम को आईना भेंट करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। आठ कार्यकर्ताओं को थाने में बैठा लिया, जहां ये कार्यकर्ता नारेबाजी करते दिखे।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री राम विचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, भाजपा जिलायक्ष ओमप्रकाश जायसवाल और व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक प्रवीण अग्रवाल मौजूद थे।सांसद ने की मुख्यमंत्री से कंठी घाट पर सीसी रोड बनाने की मांगसभा में पहुंचे सांसद चिंतामणि माहाराज ने कहा कि सरकार जनजातियों के उत्थान के लिए ऐसा कोई भी कदम नहीं छूटने देना चाहती, जिससे वे अपने आप को पिछड़ा हुआ महसूस करें।

पीएम जनमन योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम के नेतृत्व में आज हर जनजाति का विकास हो रहा है। मंच से ही उन्होंने मुख्यमंत्री से शंकरगढ़ में अपर लिंक कोर्ट, राजपुर में उप कोषालय और कंठी घाट पर सीसी रोड बनवाने की मांग की। मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि राजाओं को पटखनी देने वाले गामा पहलवान राजेश अग्रवाल यहां मौजूद हैं।

192.60 करोड़ से 108 कार्यों का किया गया भूमिपूजन और शिलान्यासकार्यक्रम में पहुंचे सीएम साय ने 192 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत के 108 विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। विकास कार्याों में 97 लाख 57 हजार रुपए के 5 कार्यों का लोकार्पण व 191 करोड़ 63 लाख रुपए के 103 कार्यों का भूमिपूजन किया गया।सीएम ने की ये प्रमुख घोषणाएं {नरसिंहपुर से मरकाडाड़ के मध्य महान नदी में होगा पुल निर्माण।

{ राजपुर में अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की घोषणा। {पंडो जनजाति के लिए 50-50 सीटर बालक बालिका छात्रावास बनेगा। { बिलासपुर और सरगुजा संभाग में प्रतिवर्ष कर्मा महोत्सव आयोजन कराने की घोषणा।

Share This Article