ठग महिलाओं की करतूत : आंगन में गहने की सफाई कर रही महिला को सुंघाया नशीला पदार्थ, बेहोश हुई तो उसके हाथ में रखे आभूषण लेकर हुई फरार…!

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ब्यूरो रिपोर्ट राकेश खरे

ठग महिलाओं की करतूत : आंगन में गहने की सफाई कर रही महिला को सुंघाया नशीला पदार्थ, बेहोश हुई तो उसके हाथ में रखे आभूषण लेकर हुई फरार…!

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में ठग महिलाएं मंगलवार को बर्तन बेचने ग्राम परसदा गई हुई थी। इसी दौरान वे बर्तन बेचने के बहाने दामिनी यादव के घर पहुंची। दामिनी घर के आंगन में अपने सोने-चांदी के गहनों की सफाई कर रही थीं। तभी ठग महिलाओं ने दामिनी को बर्तन खरीदने के लिए बोला, तो दामिनी ने मना कर दिया। इन अजनबी तीन महिलाओं को देख दामिनी अपने जेवर को लेकर घर के अंदर जाने लगी, तभी पीछे से एक महिला ने उसे पकड़ लिया और दूसरी महिला ने उसे नशीली पदार्थ सूंघा दिया, जिससे दामिनी बेहोश होकर वहीं आंगन में ही गिर गई। इसी बीच तीनों ठग महिलाओं ने दामिनी के हाथ में रखे सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए।


पड़ोस की महिला ने दामिनी को आंगन में बेहोश पड़ी देखा

पड़ोस में रहने वाली महिला की नजर दामिनी पर पड़ी, तो वह अपने घर से दौड़े आयी और दामिनी को उठाने की कोशिश की, लेकिन दामिनी के नहीं उठने पर उसे बहोश होने की शंका हुई और उसने उसके मूंह पर पानी छिड़का। कुछ देर बाद दामिनी को होश आया तो उसने पड़ोसी को ठग महिलाओं की पूरी कहानी सुनाई। खोजबीन में ग्रामीणों को भी नहीं मिली ठग महिलाएं इस घटना की जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई और ग्रामीण दामिनी के घर पहुंचे, तो उन्होंने ठग महिलाओं की खोजबीन की, लेकिन तब तक ठग , महिलाएं गायब हो चुकी थी। इस घटना की जानकारी दामिनी के परिजनों ने थाने में दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची

और ठग महिलाओं की खोजबीन शुरू की, लेकिन पुलिस को यह महिलाएं नहीं मिली। पुलिस को शंका हुई कि इसके पहले भी महिलाओं के ठग गैंग ने इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर ठग महिलाओं की खोजबीन में जुटी है।

Share This Article