एक साल पहले देश में लगा था जनता कर्फ्यू

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement

पीएम मोदी के अपील के बाद ताली, थाली और घंटियां बजाते घरों से निकले थे लोग

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण से बचने आज ही के दिन पूरे देश में जनता कर्फ्यू लगा था. पिछले वर्ष 19 मार्च को रात 8 बजे पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया था.

मोदी ने ऐलान किया था कि 22 मार्च को देश में जनता कर्फ्यू लगने जा रहा है और लोग इसमें भाग लें.

प्रधानमंत्री की इस अपील के बाद पूरे देश में इस संक्रमण से सावधान रहने की घंटी बजी थी. पूरे देश में सड़कों, गलियों तथा बाजारों में सन्नाटा छा गया था.

अपील पर अमल करते हुए 22 मार्च को देशवासी घरों के अंदर ही कैद हो गए थे

मोदी ने ऐसे कठिन समय के दौरान राष्ट्र की सेवा में लगे लोगों के सम्मान में शाम 5 बजे सभी नागरिकों से अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियों पर खड़े होकर पांच मिनट तक ताली या घंटी बजाने का आग्रह किया था.

लोग एक साथ घरों की छतों, बालकनियों और दरवाजों पर खड़े होकर थाली, घंटा और शंख बजाते हुए नजर आए. यह पूरे देश के लिए एक नया अनुभव था. इसके बाद कोविड के खिलाफ जागरूकता बढ़ी और समाज के तमाम वर्गों ने मास्क से लेकर सैनिटाइजर तक उपयोग अभी तक कर रही है

Share This Article