Chhattisgarh Janjgir : अखंड राम नाम सप्ताह यज्ञ का शुभारंभ…भव्य कलश यात्रा में भारी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु… पिछले 60 वर्षों से हो रहा आयोजन…

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
ब्यूरो रिपोर्ट सीता टंडन

Chhattisgarh Janjgir : अखंड राम नाम सप्ताह यज्ञ का शुभारंभ…भव्य कलश यात्रा में भारी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु…पिछले 60 वर्षों से हो रहा आयोजन

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा के भगत चौक पुरानी बस्ती में अखंड राम नाम सप्ताह का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। गुरुवार को कलश यात्रा यज्ञ स्थल से कीर्तन मंडली के साथ सड़क पारा, बरमबावा मंदिर, कहरापारा होते हुए भगवती देवी दाई मंदिर भीमा तालाब पहुंची। भगत चौक के वट वृक्ष के नीचे देव आह्वान और झांकी स्थापना भी की गई है।

यज्ञ के लिए लगभग 300 से अधिक महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने अपने सिर पर कलश उठाया। सभी भजन-कीर्तन करते हुए भीमा तालाब तक पहुंचे। यहां कलश की पूजा-अर्चना के बाद यात्रा फिर से बरमबावा मंदिर, सड़क पारा होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची। जिला मुख्यालय स्थित पुरानी बस्ती भगत चौक वार्ड क्रमांक- 11 में अखण्ड राम नाम सप्ताह यज्ञ का आयोजन लगातार 60 वर्षों से किया जा रहा है।

कलश यात्रा विभिन्न जगहों से होती हुई भीमा तालाब पहुंची।

इस साल 61वें वर्ष भी 100 साल से अधिक पुराने विशाल वट वृक्ष के नीचे नवनिर्मित चबूतरे पर देव आह्वान, स्थापना पूजा और स्वास्ति वाचन के साथ देव मूर्तियों की झांकी लगाई गई।पंडित रामविलास उपाध्याय, विनोद उपाध्याय ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराकर राम नाम का जयकारा लगवाते हुए अखण्ड राम नाम सप्ताह यज्ञ का शुभारंभ कराया। राम नाम का जाप पूरे सात दिन और सात रात तक लगातार किया जाएगा। इसमें अन्य जिलों से भी सैकड़ों गांवों की कीर्तन मंडलियां शामिल होने के लिए पहुंचेंगी।

कलश यात्रा में भारी संख्या में शामिल हुई महिलाएं। युवाओं में दिख रहा उत्साह
आयोजन के 61वें वर्ष में बुजुर्गों से ज्यादा युवाओं में यज्ञ को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। युवाओं की टोली आयोजन की तैयारियों में पिछले एक महीने से जुटी हुई थी। कलश यात्रा के दौरान सभी युवा पीले और भगवा रंग के कपड़ों में नजर आए।

Share This Article