BJP मेयर की शपथ – पूजा विधानी की जुबान फिसली, दोबारा ली शपथ,

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर नगर निगम की महापौर पूजा विधानी की शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा कि मैं पूजा विधानी भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगी। मैं भारत की ‘सांप्रदायिकता’ और अखंडता को अक्षुण्ण रखूंगी।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि ‘सांप्रदायिकता’ पढ़ते ही मंच पर मौजूद कुछ लोग रोकते-टोकते दिख रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पूजा विधानी को भारत की संप्रभुता कहना था, लेकिन उन्होंने गलती से ‘सांप्रदायिकता’ पढ़ दिया। इसे गलत तरीके से पढ़ने के बाद उन्हें दोबारा शपथ दिलाई गई।

मुंगेली नाका मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान डिप्टी CM अरुण साव, केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू भी मौजूद रहे। वही शपथ ग्रहण के बाद बिलासपुर नगर निगम का गंगाजल से शुद्धिकरण किया गया। पूजा विधानी ने पूजा अर्चना की।

गंगाजल छिड़ककर महापौर की कुर्सी पर बैठी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का भूत हटाने के लिए शुद्धिकरण किया गया है। वहीं कांग्रेस ने कहा कि गंगाजल से भाजपा नौटंकी कर रही। जनता से छल कर रही है।

कौन हैं बिलासपुर मेयर पूजा विधानी ?

पूजा विधानी नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी की पत्नी हैं। 1996 से भाजपा की सक्रिय सदस्य हैं। 1998 में पहली बार पार्षद बनीं। महिला मोर्चा में 2 बार प्रदेश महामंत्री रहीं। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष भी रहीं।

पूजा विधानी 12 वीं और दूसरी महिला महापौर बनीं

पूजा विधानी शहर की 12वीं और दूसरी महिला महापौर बनीं हैं। 10 साल पहले वाणीराव पहली बार महिला मेयर निर्वाचित हुईं थीं। चुनाव में नगर निगम के 70 वार्ड में 49 वार्ड में भाजपा के पार्षदों ने जीत हासिल की है। वहीं, 18 वार्ड में ही कांग्रेस प्रत्याशी सफल हो सके, जबकि 3 निर्दलीय पार्षदों ने जीत दर्ज की है।

2009 में वाणी राव शहर की पहली महिला मेयर निर्वाचित हुई थी। तब वो कांग्रेस में थीं, लेकिन अब भाजपा में शामिल हो गईं हैं। निगम में अब तक 11 महापौर बने हैं। इसमें 7 बार कांग्रेस तो 4 बार भाजपा के मेयर रहे। पूजा विधानी अब भाजपा से पांचवीं मेयर हैं।

इस बार ओबीसी (मुक्त) के लिए सीट आरक्षित होने के बावजूद भाजपा ने महिला प्रत्याशी के रूप में एल पद्मजा उर्फ पूजा विधानी को टिकट दिया। उन्होंने कांग्रेस के प्रमोद नायक को बड़े अंतर से पराजित कर मेयर की कुर्सी हासिल की है।

Share This Article