कलेक्टर श्री सिंह ने कहा ऐसी लापरवाही नही की जाएगी बर्दाश्त कलेक्टर श्री भीम सिंह ने आज सुबह नटवर स्कूल में संचालित कोरोना सैंपल कलेक्शन सेंटर का औचक निरीक्षण किया।

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर श्री सिंह ने कहा ऐसी लापरवाही नही की जाएगी बर्दाश्त कलेक्टर श्री भीम सिंह ने आज सुबह नटवर स्कूल में संचालित कोरोना सैंपल कलेक्शन सेंटर का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान वहां सैंपल कलेक्शन के लिए तैनात स्वास्थ्य विभाग के लैब टेकनिशियन्स अनुपस्थित मिले। कलेक्टर श्री सिंह ने इस पर नाराजगी जताते हुए तत्काल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को संबंधित कर्मचारियों पर कार्यवाही करते हुए उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए हम ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग कर रहें है। राज्य शासन से भी इस दिशा में हमें टेस्टिंग टारगेट मिलता है। जिसे पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। ऐसे में सैंपलिंग कार्य के लिए संलग्न कर्मचारियों का समय से कलेक्शन सेंटर में उपस्थित रहना अत्यंत आवश्यक है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केसरी ने बताया कि कलेक्टर श्री सिंह के निर्देश पर अनुपस्थित लैब टेकनिशियन्स श्री लीलाधर लक्ष्मे व श्री देवनंदन राठिया का एक दिन का वेतन काटा जाएगा।

Share This Article