CG:फांसी के फंदे पर लटकी मिली नाबालिग की लाश…शहरे के दिन से लापता थी बच्ची… कपड़ा देखकर पिता ने की पहचान…आत्महत्या है या फिर हत्या…

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
ब्यूरो रिपोर्ट प्रमिला नेताम

CG:फांसी के फंदे पर लटकी मिली नाबालिग की लाश…शहरे के दिन से लापता थी बच्ची… कपड़ा देखकर पिता ने की पहचान…आत्महत्या है या फिर हत्या

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में मंगलवार की सुबह एक नाबालिग बच्ची की जंगल में फांसी के फंदे पर लटकती लाश मिली है। लाश काफी पुरानी है। चेहरा पूरी तरह से सड़ चुका है। परिजनों ने मासूम के कपड़े देखकर उसकी शिनाख्त की है। बताया जा रहा है कि, दशहरे के दिन से ही किशोरी घर से लापता थी। हालांकि, इसने आत्महत्या की है या फिर हत्या कर शव को लटकाया गया है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। मामला जिले के केशकाल थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के बोरगांव के जंगल में लाश मिली है। सुबह इलाके के लोग जंगल की तरफ गए थे, तो उन्होंने बरगद के पेड़ पर लाश लटकते देखा। जिसके बाद इसकी जानकारी केशकाल थाना के जवानों और इलाके के ग्रामीणों को दी गई। मौके पर पहुंचे जवानों ने शव को नीचे उतारा। फिर केशकाल के भी कुछ लोग मौके पर पहुंचे थे। उनमें से एक राजकुमार नाम के शख्स ने लाश के कपड़ों को देखकर शव की पहचान अपनी बेटी के रूप में की। नाबालिग बच्ची की उम्र करीब 15-16 साल बताई जा रही है।


नाबालिग के पिता ने पुलिस को बताया कि, वे केशकाल के वार्ड नंबर 10 के रहने वाले हैं। बेटी दशहरा के दिन से ही लापता थी। घर पर दशहरा देखने जा रही हूं बोली थी, फिर लौटी ही नहीं। आस-पास के गांव और रिश्तेदारों के यहां भी पता लगाया गया था लेकिन कहीं नहीं मिली थी। अब घर से कुछ ही दूरी पर जंगल में लाश मिली है। इधर, केशकाल थाना प्रभारी विनोद साहू ने बताया कि, शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। PM के बाद ही शव परिजनों को सौंपा जाएगा। साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है।

3 दिन में दूसरा मामला

दरअसल, कम उम्र की लड़कियों के फांसी के फंदे पर लटकने का यह 3 दिन के अंदर दूसरा मामला है। इससे पहले केशकाल इलाके के ही डुमरपदर के जंगलों में 18 साल की एक लड़की की लाश मिली थी। हालांकि, वह भी हत्या थी या आत्महत्या पुलिस अब तक उस

Share This Article