एसईसीएल मुख्यालय में भूविस्थापितों का प्रदर्शन

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

एसईसीएल मुख्यालय में भूविस्थापितों का प्रदर्शन

कोरबा। एसईसीएल कुसमुंडा के प्रभावित भू विस्थापितों ने लंबित रोजगार की प्रकरणों का निराकरण कर सभी खातेदारों को रोजगार देने की मांग को लेकर एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर के मुख्य द्वार को बंद कर घेराव प्रदर्शन करते हुए सभी खातेदारों को रोजगार देने की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे 2 घंटे प्रदर्शन के बाद एसईसीएल मुख्यालय के अंदर से अधिकारी बाहर आकर एक प्रतिनिधि मंडल को मांगो के संबंध में चर्चा के लिए बुलाया।
उल्लेखनीय है कि 207 दिनों से कुसमुंडा मुख्यालय के सामने भू विस्थापित रोजगार एकता संघ के बेनर तले छत्तीसगढ़ किसान सभा के सहयोग से जमीन के बदले रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं इस बीच 5 बार खदान बंद भी किया गया जिसमें16 लोगों को जेल भी भेजा गया था। विस्थापित इस बार रोजगार मिलने तक संघर्ष जारी रखने की बात पर अड़े हुए हैं। किसान सभा के जिला सचिव प्रशांत झा, जवाहर सिंह कंवर, दीपक साहू ने बैठक में एसईसीएल के अधिकारियों से कहा की सभी भू विस्थापित किसानों जिनकी जमीन एसईसीएल ने अधिग्रहण किया है उन सभी खाते पर भू विस्थापितों को स्थाई रोजगार एसईसीएल को देना होगा। विकास परियोजना के नाम पर गरीबों को सपने दिखा कर करोड़ों लोगों को विस्थापित किया गया है अपने पुनर्वास और रोजगार के लिये भू विस्थापित परिवार आज भी भटक रहे हैं।
रोजगार एकता संघ के दामोदर श्याम, रेशम यादव, राधेश्याम, बलराम ने कहा कि 1978 से लेकर 2004 के मध्य कोयला खनन के लिए जमीन को अधिग्रहित किया गया है लेकिन तब से अब तक विस्थापित ग्रामीणों को न रोजगार दिया गया है न पुनर्वास ऐसे प्रभावितों की संख्या सैकड़ों में है। लंबित रोजगार प्रकरणों में रोजगार के संबंध में एसईसीएल डायरेक्टर टेक्निकल (पी एन्ड पी) एस.के.पाल ने कहा कि प्रत्येक खातेदारों को रोजगार देने की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी,डबल अर्जन में 2 रोजगार दिया जायेगा। जिस पर भूविस्थापितों ने कहा कि लंबित रोजगार प्रकरणों में वन टाईम सेटलमेंट के आधार पर रोजगार दिया जाये। बैठक में डायरेक्टर टेक्निकल(पी एन्ड पी) एस.के. पाल, कुसमुंडा महाप्रबंधक एस के मिश्रा, बिलासपुर मुख्यालय से ए के संतोषी,एम एम देशकर, कुसमुंडा कार्यालय से कपिल चौहान, जाकिर हुसैन भू विस्थापितों की ओर से किसान सभा के जवाहर सिंह कंवर, दीपक साहू,जय कौशिक रोजगार एकता संघ से दामोदर श्याम, रेशम यादव, राधेश्याम, बलराम, रघु, मोहनलाल, बजरंग सोनी,राजेश यादव, बेदराम, उपस्थित थे बैठक में लंबित रोजगार प्रकरणों में रोजगार देने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक में भूविस्थापितों ने एसईसीएल के अधिकारियों से कहा कि 15 दिनों में सभी खातेदारों को रोजगार देने को लेकर उचित कार्यवाही नहीं होने पर खदान बंद और बिलासपुर मुख्यालय में तालाबंदी किया जाएगा। मुख्यालय के सामने प्रदर्शन में प्रमुख रूप से अनिल बिंझवार,हेमलाल, रघुनंदन, मोहन कौशिक, रामप्रसाद, पुरषोत्तम, नरेश, अशोक, दीपक,लच्छि राम, सम्मेलाल, गोरेलाल, सनत, पुनीत, कृष्ण कुमार, नारायण, नरेंद्र, होरीलाल आदि उपस्थित थे।

Share This Article