सेवा समाप्ति आदेश की जलाई प्रतियां, सहायक परियोजना अधिकारी के सेवा समाप्ति से मनरेगा कर्मचारी नाराज

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेवा समाप्ति आदेश की जलाई प्रतियां, सहायक परियोजना अधिकारी के सेवा समाप्ति से मनरेगा कर्मचारी नाराज

बीजापुर जिले में सहायक परियोजना अधिकारियों की सेवा समाप्ति आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। अवगत हो कि 187 मनरेगा कर्मचारियों ने अपना इस्तीफा तैयार कर रायपुर भेज दिया था। आंदोलन के 62 वे दिन राजधानी में महारैली का आयोजन कर सामूहिक त्यागपत्र दे चुके है। अपने सहायक परियोजना अधिकारी मनीष सोनवानी की सेवा समाप्ति से क्रोधित कर्मचारियों ने धरना स्थल पर बर्खास्तगी आदेश की प्रतियां जलाई।छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के जिला उपाध्यक्ष सुशील दुर्गम
ने बताया कि सहायक परियोजना अधिकारी की बर्खास्तगी के आदेश की महासंघ घोर निंदा करता है और इसे तत्काल निरस्त नहीं करने के कारण सामूहिक इस्तीफा का कदम उठाया गया। कांग्रेस सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र में यह वादा किया गया था, कि समस्त संविदा कर्मचारियों की नियमितीकरण एवं किसी भी संविदा कर्मचारी की छटनी नहीं की जाएगी यह वादा की थी किंतु इसके विपरीत कड़ा दंडात्मक कार्रवाई की गई है।
महासंघ के सचिव ललित मानिकपुरी ने बताया कि हमारी दो सूत्रीय मांग चुनावी जन घोषणा पत्र को आत्मसात करते समस्त मनरेगाकर्मियों का नियमितीकरण किया जावे एवं नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक ग्राम रोजगार सहायकों का वेतनमान निर्धारण करते हुए समस्त मनरेगा कर्मियों पर सिविल सेवा नियम 1966 के साथ पंचायत कर्मी नियमावली लागू करने की है।

Share This Article