पेंड्रा में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार एक की मौत :

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

ट्रक की तेज लाइट ड्राइवर की आंखों पर पड़ी, रोड नहीं दिख पाने से हादसा

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र की है।

.बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दंपती रामकिशन मित्तल अपोलो अस्पताल से इलाज कराकर ब्रेजा कार से पत्नी के साथ पेंड्रा लौट रहे थे। इसी दौरान पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग पर घटौली के पास सामने से आ रहे ट्रक की तेज लाइट ड्राइवर की आंखों पर पड़ी।छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई।

इससे पेड़ दिखाई नहीं दिया और कार सीधी जाकर पेड़ से टकरा गई। इलाज के दौरान 72 वर्षीय रामकिशन मित्तल की मौत हो गई। पेंड्रा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वे प्रतिष्ठित व्यवसायी सीताराम महलवाला के ससुर थे।

Share This Article