तेज रफ्तार बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर में स्पोर्ट्स बाइक से फर्राटे मार रहा था, अज्ञात वाहन की टक्कर से तोड़ा दम

बिलासपुर में तेज रफ्तार ने एक युवक की जान ले ली। स्पोर्ट्स बाइक पर सवार युवक फर्राटे मार रहा था, तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है।.ग्राम सेमरताल के भदौरिया खार निवासी उरेंद्र लोनिया (20) पिता संतोष लोनिया सोमवार की रात स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर निकला था।

बताया जा रहा है कि उसकी बाइक काफी तेज रफ्तार में थी। अभी वह सेमरताल से निकलकर सेंदरी नेशनल हाईवे पर पहुंचा था, तभी उसकी बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई।बिलासपुर में हादसे में बाइक के भी उड़े परखच्चे।सड़क से दूर गिरी बाइक, 20 मीटर तक घसीटता रहा युवकअज्ञात वाहन से टकराकर उसकी बाइक सड़क से दूर जा गिरी।

वहीं, युवक करीब 20 मीटर तक घसीटता रहा, जिसके चलते उसके पेंट और शर्ट तक निकल गए। युवक के सिर में गंभीर चोंटें आई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।राहगीरों ने हादसे की जानकारी कोनी पुलिस को दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान की।बिलासपुर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

सड़क पर ही लाश पड़ी रही।वाहन की तलाश में जुटी पुलिसहादसे के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। उसकी पहचान करने के लिए सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है।

Share This Article