राष्ट्रीय जनजातीय खेल महोत्सव में बीजापुर के खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जौहर ..!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रीय जनजातीय खेल महोत्सव में बीजापुर के खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जौहर ..!

CG”राज्य स्तरीय खेल बीजापुर के खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जौहर…!

बीजापुर :-भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय जनजातीय खेल महोत्सव का आयोजन भुवनेश्वर उड़ीसा में दिनांक 09 से 12 जून 2023 तक आयोजित किया गया है। जिसके तारतम्य में संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व किये जाने हेतु 10 खेलों तीरंदाजी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, हॉकी, खो-खो, रखी, स्वीमिंग वॉलीबॉल एवं योगासन राज्य स्तरीय सेलेक्शन ट्रायल दिनांक 25.05.2023 को बहतराई बिलासपुर में संपादित किया गया है।

बीजापुर जिले से बीजापुर स्पोर्टस एकेडमी के कुल 13 खिलाडियों ने उक्त राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में भाग लिया जिसमें जिले से राज्य स्तरीय फुटबॉल टीम में एकेडमी के कमला तेलम इशा कुडियम एवं प्रमिला तेलम का चयन किया गया है। उसी प्रकार व्हॉलीबाल में मनीष सेमला, एथलेटिक्स 100 मी. दौड़ में विनिता तेलम 5000 मी. में रूकमणी लेकाम तथा स्वीमिंग में तनीषा का चयन राष्ट्रीय जनजातीय खेल भुवनेश्वर उड़ीसा में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए राज्य स्तरीय टीम में किया गया है।

उक्त सभी खिलाड़ी अतिसंवेदनशील क्षेत्रों से आकर जिला प्रशासन के अभिनव पहल से संचालित बीजापुर स्पोर्टस एकेडमी में रहकर विभिन्न खेलों में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। खिलाडियों के राष्ट्रीय जनजातीय खेलों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय टीम में चयनित होने पर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा सीईओ जिला पंचायत श्री रविकुमार साहू, जिला खेल अधिकारी बीजापुर श्री फागेश सिन्हा ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Share This Article