झुलेलाल वेलफेयर का 51 दिवसीय महा वरुण देव यज्ञ 22 फरवरी से आरंभ

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement

51 दिवसीय महा वरुण देव यज्ञ 22 फरवरी से आरंभ

श्री झूलेलाल वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों की एक बैठक अध्यक्ष जगदीश हरदवानी के निवास स्थान पर तेलीपारा गली नंबर 2 आयोजित की गई

जिसमें आने वाले चेट्री चन्द्र भगवान झूलेलाल के जन्म उत्सव पर चर्चा की गई
इस साल चेट्रि चन्द्र 13 अप्रैल को धूमधाम के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा
एवं 51 दिवसीय वरुण देव यज्ञ 22 फरवरी को आरंभ होगा जिस का समापन 13 अप्रैल चेत्री चन्द्र के दिन होगा
22 फरवरी को भगवान झूलेलाल जी की मूर्ति की स्थापना की जाएगी इस अवसर पर श्री झूलेलाल मंदिर झूलेलाल नगर चकरभाटा के संत श्री साईं लाल दास जी के द्वारा अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी
कार्यक्रम नितनेम सुबह प्रतिदिन 8:30 बजे यज्ञ 9: बजे आरती 9:30 बजे प्रसाद वितरण

शाम 7:30 बजे आरती 8:00 बजे प्रसाद वितरण
यज्ञ गायत्री परिवार के पंडित द्वारका प्रसाद पटेल जी के द्वारा कराया जाएगा
सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पास किए गए
यह जानकारी संस्था के प्रमुख सलाहकार नानकराम नागदेव जी के द्वारा दी गई
इस बैठक में संस्था के अध्यक्ष श्री जगदीश हरद्वानी सेवक राम वाधवानी महेश आडवाणी इंदर लाल गंगवानी विजय दुसेजा जगदीश जगियासी प्रकाश आडवाणी मुरली मलघानी फेरू आडवाणी हरीश हरद्वानी कमल हरद्वानी रूपचंद डोड़वानी प्रीतम दास नागदेव गोविंद दुसेजा सदस्य उपस्थित थे

भवदीय
विजय दुसेजा

Share This Article