बिलासपुर में शुरू होगी तीन शहरों के लिए हवाई सेवा, विमानन मंत्री व एयरपोर्ट ऑथरिटी के चेयरमैन में दी हरी झंडी

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

बिलासपुर। बिलासपुर जल्द ही अंतर्राज्यीय हवाई सेवा जुड़ने जा रहा है। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन अनुज अग्रवाल ने इसकी हरी झंडी दे दी है। आज दिल्ली में बिलासपुर सांसद अरुण साव ने विमानन मंत्री व एयर ऑथरिटी के चेयरमैन से मुलाकात की थी। जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के बिलासा एयरपोर्ट से भोपाल, प्रयागराज, जबलपुर के लिए हवाई सेवा अतिशीघ्र प्रारंभ हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने इस संबंध में ट्वीट भी किया है।

33 साल बार बिलासपुर से शुरू होगी हवाई सेवा
बिलासपुर में 33 साल बाद फिर से हवाई सेवा शुरू होने वाली है। इस पहल के बाद बिलासपुर एक बार फिर राष्ट्रीय मानकों पर आ जायेगा। इससे पहले 1987 में कुछ दिनों के लिए 17 सीटर हवाई जहाज शुरू की गयी थी, लेकिन बाद में उसे बंद कर दिया गया, लेकिन अब एक बार फिर उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के तीन शहरों के लिए बिलासपुर से हवाई सेवा की शुरुआत हो रही है।

Share This Article