CG Weather News: गर्मी ने बढ़ाई चिंता! आने वाले दिनों तापमान में होगी और बढ़त, IMD ने जारी किया अलर्ट

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर- छतीसगढ़ के राजधानी रायपुर में अगले 24 घंटे में पारा 38 डिग्री पर पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रायपुर समेत बाकी शहरों में पारा चढ़ेगा। इससे तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ जाएगी। वहीं, पिछले 24 घंटे में रायपुर में अधिकतम तापमान आधा डिग्री गिर गया, जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक चढ़ गया। इससे रात की हल्की ठंड भी गायब होने लगी है।

गर्मी ने बढ़ाई चिंता! आने वाले दिनों तापमान में होगी और बढ़त


प्रदेश में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ेगा। प्रदेश में गर्मी की हल्की शुरुआत हो चुकी है। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम 22.5 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा रहा। राजनांदगांव प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहां अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री रहा। सबसे कम तापमान अंबिकापुर का 12.4 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के अनुमान ने बढ़ाई टेंशन; अलर्ट जारी

प्रदेश में उत्तर- पश्चिम से हवा आना शुरू हो गई है। इस कारण हवा गर्म हो रही है और तापमान बढ़ रहा है। प्रदेश में राजस्थान से आने वाली गर्म हवा से गर्मी बढ़ती है। यह सिलसिला 8 से 10 जून तक रहता है। मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पश्चिम ईरान व इसके आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक पश्चिम विक्षोभ बना हुआ है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 5.8 से 9.6 किमी है।

आगामी दिनों में धूप के साथ पड़ेगी भीषण गर्मी, बढ़ेगा तापमान…

मार्च में रायपुर में पारा 40 डिग्री

मार्च में रायपुर में पारा 40 डिग्री तक पहुंच जाता है। कई मौकों पर लू भी चलने लगती है। रायपुर के अलावा बिलासपुर, रायगढ़ व राजनांदगांव में पारा चढ़ने का ट्रेंड रहा है। पिछले कुछ सालों में सुकमा, दंतेवाड़ा, महासमुंद भी काफी गर्म रहने लगा है। कई बार ये शहर रायपुर व बिलासपुर से भी गर्म रहने लगा है।
मौसम विभाग के अनुसार, मार्च में गर्मी तो बढ़ेगी। इसके आसार अभी से दिख रहे हैं। रायपुर में इंडस्ट्रियल एरिया तो है ही, साथ ही कंक्रीट के जंगल के कारण भी यह बाकी शहरों की तुलना में तपता है। दूसरी ओर, सुकमा व दंतेवाड़ा का काफी गर्म रहना चौंकाता भी है। दरअसल, ये दोनों शहर जंगलों व पहाड़ों से घिरे हैं। फिर भी गर्मी असहनीय हो जाती है।

जानें आपके शहर में कैसा होगा मौसम

पारा मीटर
स्थान – अधिक. – न्यून.
राजनांदगांव – 37.5 – 19.9
रायपुर – 36.5 – 22.5
माना – 36.2 – 21.3
दुर्ग – 36.2 – 20.1
जगदलपुर – 35.5 – 20.6
बिलासपुर – 35.0 – 21.0
अंबिकापुर – 33.9 – 12.4
पेंड्रारोड – 33.8 – 15.4
तापमान डिग्री सेल्सियस में )

Share This Article