देवरीखुर्द भाजपा कार्यालय में याद किये गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय,नेताओ ने दीप प्रज्वलित कर दी श्रधांजलि

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर / भारतीय जनता पार्टी देवरीखुर्द इकाई व भाजपा जयरामनगर गतौरा मंडल द्वारा भाजपा कार्यालय देवरीखुर्द में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र में माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई । इस अवसर पर भाजपा प्रदेश पदाधिकारी व विधायक प्रतिनिधि बीपी सिंह ने कहा कि पंडित उपाध्याय 11 वर्ष की आयु में ही अनाथ हो गए थे। फिर भी उन्होंने राष्ट्र के निर्माण के लिए संघर्ष की और अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। पंडित उपाध्याय के विचारों का परिणाम ही है कि आज 19 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। पंडित उपाध्याय का सपना था कि समाज के अंतिम पायदान तक विकास पहुंचे और आज उनके सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी पूरा करने में लगे हैं। उन्होंने आगे कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि समाज के सहयोग के बिना कोई सरकार नहीं चलती।पं.दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद के सिद्धांत का सृजन कर व्यक्ति को केंद्र में रखा और व्यक्ति से परिवार,समाज, राष्ट्र व विश्व निर्माण को परिभाषित किया।

भारतीय जनता पार्टी पं दीनदयाल के अंत्योदय के विचार को ही समग्र समाज में विस्तारित करने के लिए प्रयासरत है। देश के लिए बलिदानियों की फेहरिस्त में कुछ चुनिंदा लोगों को ही याद किया जाता है, लेकिन असल में राष्ट्र निर्माण के साथ जिन्होंने संघर्ष के साथ प्राण त्यागे उन्हें इतिहास से मिटाने का प्रयास पिछले शासनकाल में किया गया है। भाजपा नेताओं ने पं दीनदयाल उपाध्याय को एक विलक्षण व्यक्तित्व करार देते हुए कहा कि वे न केवल एक लेखक,पत्रकार व राजनीतिक व्यक्ति थे बल्कि राष्ट्र निर्माण की अद्भुत सोच उनके भीतर थी। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि बी पी सिंह, सुनील भोई, हरनारायण तिवारी, रविंद्र बारगाह, राजेश संडे अवधेश प्रसाद ,शंभू दास मानिकपुरी,मनोज सिंह, दीपक साहू,आकाश निषाद राजेश पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article