सुने मकान का ताला तोड़कर कर नगदी सहित हजारों की चोरी, घर में ताला लगाकर कर छोड़ना पड़ा भारी

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

बिलासपुर. सकरी थाना क्षेत्र के गोकुल नगर घुरु में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेवल्स का व्यवसाय करने वाले अश्विनी कौशिक बीती शाम अपने घर मे ताला लगाकर अपनी माँ के घर सोने चला गया था, जो जब आज सुबह अपने घर पहुँचा तो पाया दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ है और कमरे में रखी आलमारी खुली हुई है, जिसमें रखे 12 हजार नगद और 3 जोड़ी चांदी के पायल गायब थे। मामले में प्रार्थी ने सकरी थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

Share This Article