Tag: नई दिल्ली

  • Supreme Court Patanjali Ads Case:”रामदेव, बालकृष्ण एक हफ्ते के अंदर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें’, सुप्रीम कोर्ट का निर्देश..!

    Supreme Court Patanjali Ads Case:”रामदेव, बालकृष्ण एक हफ्ते के अंदर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें’, सुप्रीम कोर्ट का निर्देश..!

    Supreme Court Patanjali Ads Case: ‘रामदेव, बालकृष्ण एक हफ्ते के अंदर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें’, सुप्रीम कोर्ट का निर्देश..!
    नई दिल्ली ‘-सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को योग गुरु रामदेव, उनके सहयोगी बालकृष्ण और पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। सुनवाई के दौरान रामदेव और बालकृष्ण दोनों मौजूद थे और उन्होंने व्यक्तिगत रूप से शीर्ष अदालत से बिना शर्त माफी मांगी।
    .न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने उनकी माफी का संज्ञान लिया, लेकिन यह स्पष्ट किया कि इस स्तर पर हमने रियायत देने का फैसला नहीं किया है। पीठ ने बालकृष्ण से बातचीत करते हुए उनसे कहा, ‘आप अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन आप एलोपैथी को नीचा नहीं दिखा सकते।’
    पीठ से बातचीत करने वाले रामदेव ने भी कहा कि उनका किसी भी तरह से अदालत का अनादर करने का कोई इरादा नहीं था। हालांकि, पीठ ने बालकृष्ण से कहा कि वे (पतंजलि) इतने निर्दोष नहीं हैं कि उन्हें पता ही न हो कि शीर्ष अदालत ने इस मामले में अपने पहले के आदेशों में क्या कहा था।
    पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन मामले में अब 23 अप्रैल को सुनवाई होगी। उस दिन अदालत ने बाबा रामदेव और पतंजलि के एमडी आचार्य बालकृष्ण को कोर्ट में मौजूद रहने का निर्देश दिया है। इससे पहले मंगलवार को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान मुकुल रोहतगी ने कोर्ट से कहा कि रामदेव सार्वजनिक रूप से मामले में माफी मांगना चाहते हैं। इस पर जस्टिस हिमा कोहली ने कहा कि अदालत सुनना चाहती है कि रामदेव और बालकृष्ण क्या कहना चाहते हैं, उन्हें कहिए वे सामने आएं।
    ऑडियो में कुछ गड़बड़ी होने के कारण बेंच कुछ मिनटों के लिए उठ गई। बेंच ने चुटकी लेते हुए कहा, “ऐसा मत सोचिए कि यह हमारी ओर से कोई सेंसरशिप है।” उसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने पातंजलि के भ्रामक विज्ञापन मामले में अब 23 अप्रैल की तारीख तय की। कोर्ट ने उस तारीख को बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को अदालत में मौजूद रहने के लिए कहा है।
    बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने अपने उत्पादों की औषधीय प्रभावकारिता के बारे में लंबे-चौड़े दावे करने वाली कंपनी की ओर से जारी विज्ञापनों पर शीर्ष अदालत से बिना शर्त माफी मांग ली है, पर अदालत ने उन्हें अब तक कोई राहत नहीं दी है।
    न्यायालय में दायर दो अलग-अलग हलफनामों में रामदेव और बालकृष्ण ने शीर्ष अदालत के पिछले साल 21 नवंबर के आदेश में दर्ज ‘बयान का उल्लंघन’ करने के लिए बिना शर्त माफी मांगी है। 21 नवंबर, 2023 के आदेश में, शीर्ष अदालत ने कहा था कि पतंजलि आयुर्वेद का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने यह आश्वासन दिया है कि “अब से किसी भी कानून (कानूनों) का कोई उल्लंघन नहीं होगा, विशेष रूप से इसके द्वारा निर्मित और विपणन किए गए उत्पादों के विज्ञापन या ब्रांडिंग से संबंधित और इसके अलावा, औषधीय प्रभावकारिता का दावा करने वाला या दवा की किसी भी प्रणाली के खिलाफ कोई भी आकस्मिक बयान किसी भी रूप में मीडिया को जारी नहीं किया जाएगा”।
    शीर्ष अदालत ने कहा था कि पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड इस तरह के आश्वासन के लिए बाध्य है। विशिष्ट आश्वासन का पालन नहीं करने और बाद में मीडिया में दिए बयानों ने शीर्ष अदालत को नाराज कर दिया, जिसने बाद में रामदेव और बालकृष्ण को यह बताने के लिए एक नोटिस जारी किया कि उनके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही क्यों नहीं शुरू की जाए।

  • “में अरविंद केजरीवाल हूं, आतंकवादी नहीं…Sanjay Singh भड़के, जेल से आया दिल्ली CM का संदेश सुनाया..!

    “में अरविंद केजरीवाल हूं, आतंकवादी नहीं…Sanjay Singh भड़के, जेल से आया दिल्ली CM का संदेश सुनाया..!

    “में अरविंद केजरीवाल हूं, आतंकवादी नहीं…Sanjay Singh भड़के, जेल से आया दिल्ली CM का संदेश सुनाया..!
    नई दिल्ली:-तिहाड़ जेल से आया दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  का संदेश पढ़कर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भावुक हो गए। आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल का संदेश सुनाया और भाजपा व मोदी सरकार पर अपनी भड़ास निकाली।
    केजरीवाल को जेल में किया जा रहा अपमानित
    संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन में केजरीवाल के खिलाफ नफरत और दुर्भावना भरी है। इसलिए वे अपने देश के, राजधानी के मुख्यमंत्री के साथ ऐसा बर्ताव कर रहे हैं। 24 घंटे CCTV में रखते हैं, प्रताड़ित करते हैं। केजरीवाल और उनको उनके परिवार को अपमानित किया जा रहा है। उनका मनोबल तोड़ने की कोशिश हो रही है, लेकिन अरविंद केजरीवाल दूसरी मिट्टी के इंसान हैं। जितना तोड़ोगे, उतना उठेंगे।
    संजय सिंह ने कहा कि भगवंत मान कल तिहाड़ जेल में केजीरवाल से मिलकर भावुक हो गए। जो कुछ केजरीवाल के साथ जेल में हो रहा है, आम आदमी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगा। पार्टी इसकी भर्त्सना करती है, लेकिन केजरीवाल टूटेगा नहीं, दिल्ली की जनता के लिए काम करते रहेंगे। तिहाड़ जेल में एक कुख्यात अपराधी है और उसका परिवार उससे मिलने आता है। मैं बहुत कुछ जनता हूं, कौन-कौन जेल के ऑफिस में आता है। कुख्यात अपराधी की मुलाकात जेल बैरक में उसके परिवार और वकील से होती है। मैं सब कुछ जानता हूं, इसलिए मेरा मुंह न खुलवाएं तो बेहतर होगा।
    प्रधानमंत्री के इंटरव्यू पर भड़के संजय सिंह
    सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कल जो इंटरव्यू दिया, उसने देश को निराश किया। उन्होंने इंटरव्यू विस्तार से दिया, लेकिन हैरान करने वाली बात यह थी कि उन्होंने आजादी के बाद हुए सबसे बड़े घोटाले को इलेक्ट्रोल बॉन्ड को खुलेआम डिफेंड किया। बॉन्ड को असंवैधानिक किसने कहा था?
    सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की बेंच ने कहा कि यह असंवैधानिक हैं और प्रधानमंत्री उसे डिफेंड कर रहे हैं। उनको सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा खुलेआम भ्रष्टाचार करती है। देश के सामने भाजपा का सच सामने आया है। देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी भाजपा है। सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के खिलाफ प्रधानमंत्री बोल रहे हैं। कैमरे के सामने झूठ बोल रहे हैं। इनकी पार्टी का नाम ही, भारतीय झूठा पार्टी।

  • रामदेव को सजा मिलेगी या माफी? आज बाबा के माफीनामे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई..!

    रामदेव को सजा मिलेगी या माफी? आज बाबा के माफीनामे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई..!

    रामदेव को सजा मिलेगी या माफी? आज बाबा के माफीनामे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई..!
    नई दिल्ली:-बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की आज सुप्रीम कोर्ट में पेशी है। पतंजलि के खिलाफ दर्ज भ्रामक विज्ञापन की शिकायत पर सुनवाई होनी है। पिछली सुनवाई 10 अप्रैल हुई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव का माफीनामा खारिज कर दिया था। इसी माफीनामे पर आज दोनों पक्ष अपनी दलील रखेंगे। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट फैसला लेगा कि बाबा रामदेव को माफ किया जाए या सजा दी जाए।
    पिछली सुनवाई जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अमानतुल्लाह की बेंच ने की थी। पतंजलि की ओर से वकील विपिन सांघी और मुकुल रोहतगी पेश हुए। बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण भी सुप्रीम कोर्ट आए थे। उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार की ओर से ध्रुव मेहता और वंशजा शुक्ला पेश हुए थे।
    पिछली सुनवाई में बेंच ने लगाई थी फटकार
    गत 10 अप्रैल को हुई सुनवाई में बेंच ने बाबा रामदेव को फटकार लगाई थी। बेंच ने कहा था कि बाबा रामदेव और पतंजलि ने जानबूझकर आदेश की अवहेलना की। इसलिए माफीनामा स्वीकार नहीं है, कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड स्टेट लाइसेंसिंग अथॉरिटी को भी फटकारा था।
    केंद्र सरकार से सवाल किया गया था कि आखिर विभाग के ड्रग कंट्रोलर और लाइसेंसिंग ऑफिसर क्या कर रहे हैं? उनकी जिम्मेदारियां क्या है? लापरवाही बरती जा रही है तो क्यों न दोनों अधिकारियों को सस्पेंड कर दें? नियमों और आदेशों को हलके में लिया जा रहा है। बता दें कि बाबा रामदेव ने पहले 2 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में पेश होकर माफी मांगी थी और फिर 10 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफीनामा पेश किया था।
    क्या है पतंजलि का भ्रामक विज्ञापन मामला?
    बाबा रामदेव और पतंजलि पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने भ्रामक विज्ञापन दिखाने और जारी करने के आरोप लगाए हैं। 17 अगस्त 2022 को एक याचिका दायर की गई थी। इस याचिका को गंभीरता से लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 21 नवंबर 2023 को पतंजलि को निर्देश दिया कि वह किसी भी प्रोडक्ट का भ्रामक विज्ञापन नहीं दे। आदेशों के बावजूद विज्ञापन दिखाए गए तो सुप्रीम कोर्ट ने 27 फरवरी 2024 को पतंजलि को फटकार लगाई।
    कहा गया कि पतंजलि और बाबा रामदेव भ्रामक विज्ञापन दिखाकर लोगों के साथ छलकपट कर रहे हैं। ऐसे कैसे कह सकते हैं कि पतंजलि की दवाइयां बीमारियों को 100 प्रतिशत ठीक कर सकती हैं?

  • कभी 510 सीटों पर लड़ने वाली कांग्रेस का ऐसा हाल! इतिहास में पहली बार ,300 से कम सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव…!

    कभी 510 सीटों पर लड़ने वाली कांग्रेस का ऐसा हाल! इतिहास में पहली बार ,300 से कम सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव…!

    कभी 510 सीटों पर लड़ने वाली कांग्रेस का ऐसा हाल! इतिहास में पहली बार ,300 से कम सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव…!
    नई दिल्ली:-देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल कांग्रेस की ताकत लगातार घटती जा रही है। बात सिर्फ सीट जीतने की नहीं है। कांग्रेस साल दर साल कम सीटों पर चुनाव भी लड़ रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में तो कांग्रेस के द्वारा कम सीटों पर चुनाव लड़ने का रिकॉर्ड बनने जा रहा है।
    आजादी के बाद से कांग्रेस कभी इतनी कम सीटों पर चुनाव नहीं लड़ी, जितनी कम सीटों पर इस बार लड़ने वाली है। पिछले 35 वर्षों का रिकॉर्ड देखें तो तीन लोकसभा चुनाव को छोड़कर कांग्रेस लगातार कम सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
    साल कितनी सीटों पर लड़ा चुनाव
    1989 510
    1991 487
    1996 529
    1998 477
    1999 453
    2004 417
    2009 440
    2014 464
    2019 421
    लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टी ने अब तक 278 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, अभी हरियाणा, बिहार, पंजाब, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश की कुछ सीटों पर उम्मीदवार उतारने हैं। कुल मिलाकर कांग्रेस 2024 में 300 से कम सीटों पर ही अपने उम्मीदवार उतराने वाली है। देश में लोकसभा की कुल 543 सीटों पर चुनाव होता है।
    विश्लेषण से यह भी पता चलता है कि कांग्रेस को 2024 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन के तहत अपने सहयोगी दलों से बेहद कम सीटें मिली हैं। राजनीतिक विश्लेषक गठबंधन के भीतर कांग्रेस को कम सीट दिए जाने का कारण पार्टी के खराब होते प्रदर्शन को मानते हैं।
    राज्य कांग्रेस को गठबंधन में मिली सीटें
    उत्तर प्रदेश (80) 17
    महाराष्ट्र (48) 17
    बिहार (40) 9
    तमिलनाडु (39) 9
    पश्चिम बंगाल (42) 13
    साल 2014 और साल 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए के हाथों बुरी शिकस्त खाने के बाद कांग्रेस ने इस बार इंडिया गठबंधन बनाया है। इंडिया गठबंधन के तहत महाराष्ट्र में उद्धव गुट की शिवसेना और एनसीपी का शरद पवार खेमा उसके साथ है। महाराष्ट्र में उसे गठबंधन में कुल 17 सीटें मिली हैं जबकि पिछले दो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस इन राज्यों में क्रमशः 25 और 26 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ी थी। हालांकि तब इस गठबंधन में शिवसेना का उद्धव गुट शामिल नहीं था।
    यूपी में भी खराब प्रदर्शन का सीट बंटवारे पर पड़ा असर
    उत्तर प्रदेश को देखकर ऐसा लगता है कि कांग्रेस को जबरदस्त सौदेबाजी के बाद 17 सीटें मिली हैं। 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 2.33% वोट शेयर के साथ 403 विधानसभा सीटों में से केवल दो सीटों पर जीत हासिल की थी। 2014 के लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस ने केवल दो सीटें जीती थीं – अमेठी (राहुल गांधी) और रायबरेली (सोनिया गांधी) और उसका वोट शेयर सिर्फ 7.53% था।
    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी। (PC-PTI)
    दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में करना पड़ा समझौता
    कांग्रेस साल 1998 से 2013 तक दिल्ली में लगातार सरकार चला चुकी है लेकिन पिछले तीन विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद उसे लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के लिए मजबूर होना पड़ा। गठबंधन के तहत उसे दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से 3 सीटें मिली हैं।
    इसी तरह हरियाणा में उसने साल 2005 से 2014 तक लगातार सरकार चलाई थी और वह राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ती रही है। लेकिन इस बार वहां उसने कुरुक्षेत्र की लोकसभा सीट आम आदमी पार्टी को दी है। गुजरात में भी कांग्रेस को दो सीटों- भावनगर और भरूच सीटों पर आम आदमी पार्टी के साथ समझौता करना पड़ा है।
    चुनावी सभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PC- PTI)
    आप, टीएमसी और लेफ्ट ने किया गठबंधन से इनकार
    पंजाब में आम आदमी पार्टी से गठबंधन करने के लिए कांग्रेस ने लंबे वक्त तक इंतजार किया। लेकिन बाद में आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट इनकार कर दिया कि वह पंजाब में अकेले ही चुनाव लड़ेगी। निश्चित रूप से कांग्रेस के लिए इंडिया गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी की ओर से यह एक बड़ा झटका था और इससे उसकी खासी किरकिरी भी हुई। इसी तरह टीएमसी ने पश्चिम बंगाल में जबकि वाम दलों ने केरल में कांग्रेस से गठबंधन करने से इनकार कर दिया।
    साल 2014 में सिर्फ 44 सीटों पर और 2019 में पूरी ताकत झोंकने के बाद भी महज 52 सीटें जीतने वाली कांग्रेस की आज देश में सिर्फ तीन राज्यों में ही अपने दम पर सरकार है। इसमें भी हिमाचल प्रदेश की उसकी सरकार कितने दिन चल पाएगी, यह कह पाना मुश्किल है क्योंकि वहां पार्टी के छह विधायक बगावत कर चुके हैं और वर्तमान में बीजेपी के टिकट पर विधानसभा का उप चुनाव लड़ रहे हैं।
    कांग्रेस के नेता भले ही यह कहें कि कम सीटों पर चुनाव लड़ना एक रणनीति का हिस्सा है लेकिन राजनीति में यह किसी राजनीतिक दल की लगातार घटती हुई ताकत को दिखाता है।
    कई नेताओं ने छोड़ी पार्टी
    2014 के बाद से अब तक कई बडे़ नेता पार्टी छोड़कर जा चुके हैं। कुछ दिनों पहले ही पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ, रोहन गुप्ता, वरिष्ठ नेता संजय निरूपम और स्टार चेहरे विजेंदर सिंह ने पार्टी को अलविदा कह दिया था। अगर कांग्रेस इस चुनाव में भी अपना प्रदर्शन सुधारने में कामयाब नहीं रही तो निश्चित रूप से उसके लिए विपक्षी दलों के गठबंधन की अगुवाई करना बेहद मुश्किल हो जाएगा।

  • मेरे फैसले किसी को डराने, दबाने के लिए नहीं… पीएम मोदी ने बताया फ्यूचर प्लान”PM मोदी ने बताया 2047 तक भारत कैसे बनेगा दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी..!

    मेरे फैसले किसी को डराने, दबाने के लिए नहीं… पीएम मोदी ने बताया फ्यूचर प्लान”PM मोदी ने बताया 2047 तक भारत कैसे बनेगा दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी..!

    नई दिल्ली लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पहले चरण की वोटिंग होने में महज 4 दिन का वक्त बचा है। इसके पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूज एजेंसी को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्होंने चुनाव से पहले ही अगले 100 दिनों के विकास का रोडमैप तैयार कर रखा है।
    पीएम मोदी से सवाल पूछा गया कि अभी चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग भी नहीं हुई है लेकिन उन्होंने अगले कार्यकाल के 100 दिनों के प्लान को कैसे तैयार कर लिया है। इसको लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव की वजह से देश का काम नहीं रुकना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि मेरा विजन 2047 का है।
    पीएम मोदी ने कहा है कि 2047 के विजन के लिए मेरी सरकार का अगला 5 साल का कार्यकाल अहम है। इसी तरह 5 साल के कार्यकाल के लिए पहले 100 दिन बेहद अहम है। इसीलिए हमने पहले ही अधिकारियों को 100 दिनों के कामकाज का टास्क दे दिया है, जिससे चुनाव के चलते विकास कार्य न बाधित हो।
    पीएम मोदी ने कहा कि पिछले चुनाव में भी हमने ऐसा ही किया था। उन्होंने कहा कि 2019 में बीजेपी की सरकार बनने के बाद हमने 100 दिनों में ही अनुच्छेद 370 को हटाने से लेकर तीन तलाक को खत्म करने के काम किए थे। कुछ इसी तरह हम चुनाव के पहले अधिकारियों को 100 दिन का रोडमैप दे चुके हैं। पीएम मोदी ने इस दौरान यह भी कहा कि पिछले दस साल में जो भी काम हुए वो तो बस एक ट्रेलर ही थे और अभी सरकार को कई बहुत बड़े-बड़े काम करने हैं।
    पीएम मोदी ने कहा कि 2047 और 2024 (लोकसभा चुनाव) दोनों अलग चीजें हैं। इन्हें एक दूसरे से मिलाना नहीं चाहिए. उन्होंने कहा कि जब देश आजादी के 75 साल मना रहा था, मैंने तभी ये कहना शुरू किया था कि 2047 देश की आजादी के 100 साल होंगे। ऐसे जो माइलस्टोन होते हैं वह लोगों में उत्साह भरते है। इस 25 साल का सर्वाधिक उपयोग कैसे करें।
    संस्कार में होना चाहिए लोकतंत्र
    इसी इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी ने ने लोकतंत्र को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के 100 साल भारत में एक प्रेरणा जगनी चाहिए। दूसरा है 2024, ये जो चुनाव का क्रम है, वो आया हुआ क्रम है। ये दूसरी चीज है। लोकतंत्र में चुनाव को हल्के में नहीं लेना चाहिए. इसे उत्सव के रूप में मनाना चाहिए।
    पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव का माहौल अगर हम लोकोत्सव में बदल दें तो यह संस्कार बन जाएगा। लोकतंत्र हमारी रगों में और हमारे संस्कार में होना चाहिए।

  • Delhi:के. कविता को कोर्ट से बड़ा झटका, CBI की मांग मंजूर, 23 अप्रैल तक बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत..!

    Delhi:के. कविता को कोर्ट से बड़ा झटका, CBI की मांग मंजूर, 23 अप्रैल तक बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत..!

    Delhi:के. कविता को कोर्ट से बड़ा झटका, CBI की मांग मंजूर, 23 अप्रैल तक बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत..!
    दिल्ली के शराब नीति घोटाला मामले में के. कविता की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस केस से जुड़े सीबीआई के मामले में उन्हें कोर्ट से एक और बड़ा झटका लगा है। सीबीआई ने सोमवार को के. कविता को राउज एवेन्यु कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सीबीआई ने कोर्ट में उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाए जाने की मांग की थी।
    के. कविता ने लगाया ये आरोप
    राउज एवेन्यु कोर्ट में के. कविता ने स्पेशल जज कावेरी बावेजा के सामने कहा कि सीबीआई बार-बार उनसे एक ही सवाल पूछ रही है। उन्होंने कहा कि ये सीबीआई नहीं बल्कि बीजेपी की कस्टडी है। सीबीआई ने शराब नीति घोटाला मामले में के. कविता से 6 अप्रैल को तिहाड़ जेल में पूछताछ की थी। इसके बाद 11 अप्रैल को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसी के बाद से वह सीबीआई की हिरासत में हैं।
    सीबीआई ने लगाए ये आरोप
    सीबीआई ने कोर्ट में कहा कि के. कविता जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं। के. कविता ने शरथ रेड्डी को धमकाया कि दिल्ली में ठेके को हासिल करने के लिए आप को 25 करोड़ का भुगतान करें। अगर इस शर्त को पूरा नहीं किया गया तो तेलंगाना और दिल्ली में उनके कारोबार को नुकसान उठाना पड़ेगा। सीबीआई ने कोर्ट में यह भी बताया कि के. कविता के कहने पर ही शरथ रेड्डी दिल्ली में शराब के कारोबार में शामिल हुए थे। सीबीआई ने कोर्ट में हा कि पूछताछ के दौरान उन्होंने अपनी भूमिका के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उनके जवाब जांच के दौरान सीबीआई द्वारा बरामद दस्तावेजों के विरोधाभासी थे।

  • मनोज तिवारी के खिलाफ कन्हैया कुमार, कांग्रेस ने जारी की 10 उम्मीदवारों की लिस्ट..!

    मनोज तिवारी के खिलाफ कन्हैया कुमार, कांग्रेस ने जारी की 10 उम्मीदवारों की लिस्ट..!

    मनोज तिवारी के खिलाफ कन्हैया कुमार, कांग्रेस ने जारी की 10 उम्मीदवारों की लिस्ट..!
    नई दिल्ली:-कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी गई है। पार्टी ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से कन्हैया कुमार को मौका दे दिया है, वे बीजेपी के मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ने जा रहे हैं। कांग्रेस ने दिल्ली के चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से कन्हैया कुमार, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से उदित राज, अमृतसर से गुरजीत सिंह, जालंधर से चरणजीत सिंह चन्नी, फतेहगढ़ साहिब से अमर सिंह, भटिंडा से जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू, संगरूर से सुखपाल सिंह खैरा, पटियाला से धरमवीर गांधी और इलाहाबाद से उज्जवल रेवती रमन सिंह को मौका दिया है।
    इससे पहले कांग्रेस ने शनिवार को भी एक उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। कांग्रेस ने चंडीगढ़ से मनीष तिवारी, गुजरात के मेहसाणा से रामजी ठाकुर,अहमदाबाद ईस्ट से हिम्मत सिंह पटेल, राजकोट से परेश भाई धनानी, नवसारी से नैशध देसाई, हिमाचल की मंडी से विक्रमादित्य सिंह, शिमला से विनोद सुल्तानपुरी, ओडिशा के क्योंझर से मोहन हेबराम, बालेश्वर से श्रीकांत कुमार जीना, भद्रक से आनंद प्रसाद सेठी, जजपुर से आंचल दास, धेनकनाल से सष्मिता बेहरा, जगतसिंहपुर से रविंद्र कुमार सेठी, पुरी से सुचारिता मोहंती, भुवनेश्वर से यासिर नवाज को मौका दिया था।
    अब कांग्रेस की एक और लिस्ट तो आ गई है, लेकिन यूपी की अमेठी और रायबरेली सीट अभी भी सूनी पड़ी है। कांग्रेस के लिए इन दोनों ही सीटों पर अभी तक कोई चेहरा फाइनल नहीं हो पाया है। ऐसी खबरें जरूर हैं कि प्रियंका को रायबरेली से उतारा जा सकता है, लेकिन उसका भी ऐलान नहीं किया गया है। अमेठी में तो राहुल गांधी की तरफ से चुनाव लड़ने पर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही है, ये अलग बात है कि कांग्रेस के ही नेता उन्हें मनाने में लगे हैं।
    चुनावी शेड्यूल की बात करें तो इस बार सात चरणों में चुनाव होने जा रहा है, चार जून को नतीजे आएंगे। एक तरफ अगर मोदी सरकार तीसरी बार भी सत्ता में आने की बात कर रही है, 400 से ज्यादा सीटें जीतने का दम भर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन भी उत्साह से भरा हुआ है, उसे लग रहा है कि इस बार की विपक्षी एकजुटता बीजेपी को हरा देगी।

  • Delhi:AAP ने ‘संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ दिवस’ के रूप में मनाई अंबेडकर जयंती, कहा- आखिरी सांस संविधान के साथ…!

    Delhi:AAP ने ‘संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ दिवस’ के रूप में मनाई अंबेडकर जयंती, कहा- आखिरी सांस संविधान के साथ…!

    Delhi:AAP ने ‘संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ दिवस’ के रूप में मनाई अंबेडकर जयंती, कहा- आखिरी सांस संविधान के साथ…!
    नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली समेत देश के 24 राज्यों की राजधानी में डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती पर ‘संविधान बचाओ तानाशाही हटाओ’ कार्यक्रम का आयोजन किया. दिल्ली में भी पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने मंच से भाजपा पर संविधान को खत्म करने के प्रयास का आरोप लगाया. इस दौरान सभी नेताओं ने संविधान बचाने की शपथ ली.तथाकथित शराब घोटाले के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूरे देश में आंबेडकर जयंती पर संविधान बचाओ तानाशाही हटाओ कार्यक्रम के रूप में मनाने को कहा था. दिल्ली में पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने कहा कि भाजपा के लोग बाबा साहब का बनाया गया संविधान खत्म करना चाहते हैं. बाबा साहब ने गरीबों को जीने का अधिकार दिया. आज लड़ाई दो तरह के लोगों के बीच में है. एक जो संविधान को खत्म करना चाहते है, दूसरे जो संविधान को बचाना चाहते हैं.
    संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के हर कार्यकर्ता का संकल्प होना चाहिए कि बाबा साहब के बनाए गए संविधान को बचाने के लिए आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ते रहेंगे. अयोध्या के एक सांसद ने कहा कि नरेंद्र मोदी का काम 272 सांसदों में नहीं चल रहा है. संविधान बदलना है तो दो तिहाई सीट चाहिए. लेकिन शायद उन्हें पता नहीं, की आम आदमी पार्टी के लोग संविधान को बचाने के लिए अंतिम सांस तक लड़ेंगे. भारत के संविधान में बाबा साहब ने कहा कि शिक्षा में समानता नहीं है. सभी को समान शिक्षा मिलनी चाहिए. भारत में अगर किसी ने बाबा साहब के सपने को साकार काम किया, तो वह अरविंद केजरीवाल हैं.
    संविधान के साथ आरक्षण भी खत्म करेगी भाजपा:भाजपा संविधान खत्म कर आरक्षण खत्म कर देगी. एक आदिवासी नेता हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने लेकिन उन्हें मोदी सरकार ने जेल में डाल दिया. एक बहुत बड़े समाज के तबके को अपाहिज कर दिया. जनता को इसका जवाब देना है. जो मुख्यमंत्री संविधान में लिखें बाबा साहब के सपने को जमीन पर साकार कर रहा था. उस मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया गया.उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सुविधा दिया. उन्होंने अच्छी शिक्षा, समान इलाज, महिलाओं का बस में फ्री सफर जैसे अन्य कार्य किया. इससे भाजपा घबरा गई. गुजरात में आम आदमी पार्टी के पांच विधायक और गोवा में दो विधायक आ गए. एमसीडी में भाजपा का सफाया हो गया. इसलिए केजरीवाल को जेल में डाला गया है.जेल से चलेगी सरकार, पीछे नहीं हटेंगे:एक कार्यक्रम में उपराज्यपाल कह रहे थे कि जेल से सरकार नहीं चलेगी. सरकार तो जेल से चलेगी उनको पीछे हटना पड़ेगा. हम लोग पीछे हटने वाले नहीं है. भारत की पहली सरकार है अरविंद केजरीवाल की सरकार जो घोषणा पत्र से ज्यादा काम करके दिखाती है. महिलाओं को 1000 रुपये हर महीने देने का वादा किया. हमारे घोषणा पत्र में नहीं था.भाजपा के लोग चाहते है कि दिल्ली के लोगों की सुविधा खत्म की जाए. अरविंद केजरीवाल को जेल से बाहर निकलना है तो सातों सीट पर भाजपा की जमानत जब्त करानी होगी. संजय सिंह ने लोगों से कहा कि घर पर जाकर सोचिएगा की रामनाथ कोविंद को माता शबरी के झूठे बेर खाने वाले प्रभु श्री राम के मंदिर के शिलानाथ कार्यक्रम में क्यों नहीं बुलाया गया. उन्होंने भाजपा पर भेदभाव का आरोप लगाया.
    संजय सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी 2014 के चुनाव में रहते थे कि जब वोट डालने के लिए घर से निकलें तो गैस सिलेंडर देखकर निकले. लेकिन मैं कहता हूं कि दिल्ली के लोग जब वोट डालने जाए तो अपने बच्चों का चेहरा देखकर जाएं, जिसको अच्छी शिक्षा मिल रही है. अपने बहन और माता को देखकर जाएं, जिनको बस में सफर फ्री मिलता है. अपने माता और पिता का चेहरा देखकर जाना जिसको फ्री में तीर्थ यात्रा की सुविधा मिलती है. बिजली का बिल देखकर जाना, जिसका बिल जीरो आता है. यह सब देखकर जाएंगे तो याद रहेगा कि उनका बेटा उनका भाई अरविंद केजरीवाल आज जेल में है.

  • भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ को आतिशी ने बताया ‘जुमला पत्र’, कहा- वे एक भी वादे को पूरा नहीं कर पाए…!

    भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ को आतिशी ने बताया ‘जुमला पत्र’, कहा- वे एक भी वादे को पूरा नहीं कर पाए…!

    नई दिल्ली:-भाजपा ने आज सुबह लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में भाजपा का घोषणापत्र जारी किया गया। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने घोषणापत्र के घोषणापत्र को जुमाला पत्र बताया है।
    आतिशी ने कहा, ‘आज भाजपा ने घोषणापत्र नहीं बल्कि ‘जुमला पत्र’ पूरे देश को दिया है। क्योंकि 10 साल सरकार चलाने के बाद भी वे अपने एक भी वादे को पूरा नहीं कर पाए। 25% युवा बेरोजगार हैं। उन्होंने युवाओं से वादा किया था कि हर साल 2 करोड़ नौकरियां दी जाएंगी लेकिन आज देश में बेरोजगारी का आंकड़ा इस देश के इतिहास में सबसे ज्यादा है।
    आप मंत्री ने कहा कि आज महंगाई अपनी चरम सीमा पर है। आज एक आम परिवार के लिए घर चलाना लगभग असंभव हो गया है। जितना खर्चा पूरे देश में आयुष्मान भारत योजना पर हुआ है वो दिल्ली के स्वास्थ्य बजट से भी कम है। इसी जुमला पत्र में कहा गया था कि किसानों की आय दोगुना करेंगे। आज वो वादा गायब हो गया। इस घोषणापत्र में MSP कानून की बात तक नहीं की गई है।
    कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बड़ा काम नहीं किया जिससे देश की जनता, युवाओं, किसानों को लाभ हो। भाजपा के घोषणापत्र की आलोचना करते हुए खरगे ने आगे कहा, ‘महंगाई इतनी बढ़ गई है। उसकी उन्हें फिक्र नहीं है। उन्होंने (पीएम मोदी) पहले जो ट्रेलर बताया है उसमें ना डीजल-पेट्रोल के दामों में कमी की बात की गई और ना ही गैस सिलेंडर की। इससे साबित होता है कि उनके पास लोगों को देने के लिए कुछ खास नहीं है। हम(कांग्रेस) फूड सिक्योरिटी एक्ट लाए। आपने अगर हमारे दिए गए राशन में 5 किलो की बढ़ोतरी की है तो वो कोई उपकार नहीं है।’

  • BJP Sankalp Patra: वन नेशन वन इलेक्शन, मुफ्त राशन और बिजली,बुजुर्गों को ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज, गरीबों को 3 करोड़ घर… खुला मोदी की गारंटी का पिटारा..!

    BJP Sankalp Patra: वन नेशन वन इलेक्शन, मुफ्त राशन और बिजली,बुजुर्गों को ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज, गरीबों को 3 करोड़ घर… खुला मोदी की गारंटी का पिटारा..!

    नई दिल्ली:-लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी मुख्यालय में बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
    पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता व नारीशक्ति) को लेकर आगे बढ़ रही है और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प ले रही है। लोकसभा चुनाव-2024 के संकल्प पत्र के विमोचन के दौरान पीएम ने इन चार वर्गों से एक-एक व्यक्ति को ये संकल्प पत्र सौंपा। पीएम मोदी ने कहा कि एक व्यक्ति, जो आज भरोसे का पर्याय बन चुका है… क्योंकि मोदी की गारंटी ही गारंटी पूरी होने की गारंटी है। आने वाले 5 साल भी सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के होंगे, ये है मोदी की गारंटी।
    बीजेपी संकल्प पत्र- 2024, पीएम मोदी की बड़ी बातें-
    पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी का संकल्प पत्र युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।
    आने वाले पांच साल में फ्री राशन की योजना जारी रहेगी।
    जनऔषधि केंद्रों का विस्तार होगा।
    पांच लाख का मुफ्त इलाज मिलता रहेगा।
    70 साल की आयु के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाया जाएगा। चाहें फिर वो किसी वर्ग का हो।
    3 करोड़ और घर बनाने का संकल्प लिया है।
    10 साल में हमने दिव्यांगजनों को कई सुविधाएं दी हैं। दिव्यांग साथियों को अब पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी, उनकी विशेष जरूरतों के अनुसार उन्हें आवास मिल सके, इसके लिए विशेष रूप से काम किया जाएगा।
    ट्रांसजेंडर साथियों को भी आयुष्मान योजना के दायरे में लाने का निर्णय लिया है।
    पिछले 10 साल नारी को समर्पित रहे हैं। आने वाले पांच साल नारी की भागेदारी के होंगे।
    3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी ली है।
    गरीबों की थाली पोषण वाली होगी।
    उज्जवला योजना आगे जारी रहेगी।
    जन औषधि केंद्रों पर सस्ती दवाएं मिलती रहेंगी।
    सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जारी रहेगी।
    पीएम किसान सम्मान निधि आगे भी जारी रहेगी।
    देश में डेयरी सहकारिता समिति की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
    हम दलहन और तिलहन में आत्मर्निभर के लिए किसानों की मदद करेंगे।
    धरती की मां की रक्षा के लिए प्राकृतिक खेती पर बल दिया जाएगा।
    नैनो यूरिया के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा।
    भाजपा का संकल्प भारत को फूड प्रोसेसिंग हब बनाने का है।
    देश में जनजाति समाज के योगदान को मान्यता देते हुए हमने जनजाति गौरव दिवस मनाने का संकल्प लिया है। डिजिटल जनजाति कला अकादमी की स्थापना की जाएगी।
    700 से ज्यादा एकलव्य स्कूलों को बनाया जाएगा।
    भाजपा विकास और विरासत में भरोसा करती है।
    दुनिया की सबसे पुरानी भाषा तमिल भाषा की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए बीजेपी हर कोशिश करेगी।
    हम सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बल दे रहे हैं।
    सरकार की ज्यादा से ज्यादा योजनाओं को ऑनलाइन बना रहे हैं।
    देश के कोने-कोने में वंदे भारत का विस्तार होगा।
    अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन का काम जोरों पर चल रहा है। आने वाले वक्त में उत्तर, दक्षिण और पूर्वी भारत यानी चारों दिशाओं में एक-एक बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी।
    बीजेपी का फोकस ग्रीन एनर्जी पर है। यह देश को सुरक्षा प्रदान करेगा।
    पिछले साल 17 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल बिके। इससे देश में रोजगार की नई संभावनाएं बनेंगी।
    वो दिन दूर नहीं जब दुनिया के बड़े-बड़े हब भारत में होंगे। स्पेश में भी हम विश्व में बहुत बड़ी ताकत के रूप में उभरेंगे।
    आज विश्व में युद्ध की स्थिति बनी हुई है। संकट के समय इन क्षेत्रों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।
    भाजपा का यह संकल्प पत्र ऐसी ही सरकार की गारंटी देता है।
    भारत मानवता के कल्याण के लिए निरंतर काम करेगा।
    हमारे लिए दल से बड़ा देश है। हम बड़े और कड़े निर्णय लेंगे।
    बीजेपी ने आर्टिकल 370 को हटाया अब हम सीएए को लेकर आए हैं।
    बीजेपी देशहित में यूसीसी को आवश्यक समझती है।
    गरीब को अब उसका हक मिल रहा है और हक मारने वाले जेल जा रहे हैं।
    भ्रष्टाचारियों पर एक्शन होता रहेगा।
    बीजेपी के संकल्प पत्र पर 4 जून के बाद एक्शन शुरू हो जाएगा।
    हमने चंद्रयान की सफलता देखी, अब हम गगनयान की यात्रा देखेंगे।
    140 करोड़ देशवासियों को हकीकत में बुनने के लिए हम यह संकल्प पत्र लेकर आए हैं।
    तिरुवल्लुवर कल्चरल केंद्रों का निर्माण करेंगे।
    आईटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रिटेल और पर्यटन के क्षेत्र में स्वयं सहायता समूहों को ट्रेनिंग देंगे।
    भाजपा राष्ट्रीय सहकारिता नीति लेकर आएगी, भारत को ग्लोबल न्यूट्रिशन हब बनाएंगे।
    हम सभी घरों के लिए सस्ती पाइपलाइन गैस उपलब्धता की दिशा में काम करेंगे।
    हम बिजली बिल जीरो करने की दिशा में काम करेंगे, पीएम सूर्यघर बिलजी योजना लॉन्च होगी।
    घर में बिजली मुफ्त, एक्स्ट्रा बिजली से पैसे भी मिलेंगे।
    मुद्रा योजना की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख की गई।
    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 2014 में, जब प्रधानमंत्री मोदी जी संसदीय दल के नेता चुने गए थे, तब उन्होंने कहा था, ‘हमारी सरकार गरीब, गांव, और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को समर्पित है’। उसी को कार्यरूप देते हुए पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश ने इन सारे आयामों को आगे बढ़ाने का काम किया है।
    नड्डा ने कहा कि आज पीएम आवास योजना के अंतर्गत 4 करोड़ पक्के घर बन चुके हैं और इस कार्य को आगे भी जारी रखा गया है। आज 50 करोड़ जनधन खातों में से 55.5% जनधन खाते महिलाओं के नाम पर खोले गए हैं।
    जेपी नड्डा ने पार्टी के संकल्प पत्र लॉन्चिंग इवेंट में कहा कि हम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए काम करते रहेंगे। हमारा घोषणापत्र दर्शाता है कि भाजपा के संस्थापकों ने देश के लिए क्या कल्पना की थी। पीएम मोदी ने आम आदमी की समझ के लिए दृष्टिकोण को सरल बनाया है और इसे ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ कहा है।
    2014 और 2019 के कितने वादों को मोदी सरकार ने पूरा किया? जानिए BJP के ‘संकल्प पत्र’ में क्या था
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीजेपी का संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा, ‘जो हम कहते हैं वो हम करते हैं। ये बात भाजपा के लोग ही नहीं भारत के लोग भी ये बात मानने लगे हैं। हम जो कहते हैं वो हम करते हैं। BJP के जिस संकल्प पत्र को हम सामने रखने वाले हैं वो बहुत गहन शोध और सुझावों पर अमल करने के बाद हमने तैयार किया है।मोदी की गारंटी 24 कैरेट सोने जैसी खरी है।’
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा मुझे इस बात का हर्ष और संतोष है कि मोदी जी के नेतृत्व में हमने देशवासियों से किया गया हर वादा पूरा किया है। चाहे 2014 का संकल्प पत्र हो या 2019 का घोषणा पत्र हो, मोदी जी के नेतृत्व में हमने अपने हर संकल्प को पूरा किया है।
    लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। देश में सात चरणों 19 और 26 अप्रैल, 7, 13, 20 और 25 मई और 1 जून को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे। नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।