Tag: नई दिल्ली

  • अभी जेल में ही रहेंगे मनीष सिसोदिया, कोर्ट से फिर लगा झटका..अदालत ने फिर बढ़ाई न्यायिक हिरासत..!

    अभी जेल में ही रहेंगे मनीष सिसोदिया, कोर्ट से फिर लगा झटका..अदालत ने फिर बढ़ाई न्यायिक हिरासत..!

    • अभी जेल में ही रहेंगे मनीष सिसोदिया, कोर्ट से फिर लगा झटका..अदालत ने फिर बढ़ाई न्यायिक हिरासत..!
    • दिल्ली शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की ज्यूडिशियल कस्टडी 15 जुलाई तक बढ़ा दी है। सिसोदिया की न्यायिक हिरासत सीबीआई के मामले में बढ़ाई गई है। आज यानी 6 जुलाई को सिसोदिया की न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद सीबीआई ने उन्हें कोर्ट में पेश किया था। जिसके बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने AAP नेता की न्यायिक हिरासत 15 जुलाई तक बढ़ा दी।
    • CBI की गिरफ्तारी के बाद सिसोदिया पिछले साल 26 फरवरी से हिरासत में हैं। इसके बाद ईडी ने उन्हें अरेस्ट कर लिया था। इससे पहले बुधवार को दिल्ली की एक कोर्ट ने मनीष सिसोदिया और बीआरएस नेता के. कविता की ज्यूडिशियल कस्टडी 25 जुलाई तक बढ़ा दी थी। इसी के साथ कोर्ट ने ईडी को आरोपी व्यक्तियों को दो दिनों के भीतर चार्जशीट और दस्तावेजों की कापियों उपल्बध कराने का निर्देश दिया था। इससे पहले ईडी ने दिल्ली शराब घोटाले से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 9वीं चार्जशीट दाखिल की थी। साथ ही विनोद चौहान नाम के शख्स को आरोपी बनाया था। ईडी ने जांच के तहत मई में चौहान को गिरफ्तार किया था।
    • सूत्रों ने कहा कि यहां धनशोधन निवारण अधिनियनम (PMLA) कोर्ट में नई और 9वीं अभियोजना शिकायत (आरोपपत्र) दायर की गई, जिसमें आरोपी का नाम विनोद चौहान है। इस मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किया गया वो 18वां शख्स है।
    • एजेंसी ने इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, बीआरएस नेता के. केविता तथा कई कारोबारियों और अन्य को हिरासत में लिया था।
    • 5 अप्रैल जेल से लिखी थी चिट्ठी
    • दिल्ली शराब घोटाला मामले में तिहाड़ में बंद सिसोदिया ने 5 अप्रैल को जो चिट्ठी लिखी थी, उसमें उन्होंने ये उम्मीद जताई दी थी कि वो जल्द जेल से बाहर आएंगे। सिसोदिया ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि अंग्रेजों को भी अपनी सत्ता का बहुत घमंड था। अंग्रेज भी झूठे आरोप लगाकर लोगों को जेल में बंद करते थे। अंग्रेजों ने गांधी-मंडेला को भी जेल में डाला। अंग्रेज शासकों की तानाशाही के बावजूद आजादी का सपना साकार हुआ।
    • सिसोदिया पर क्या हैं आरोप?
    • शराब घोटाले में सिसोदिया पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। कहा गया कि उन्होंने लाइसेंस लोने वालों को फायदा पहुंचाया। शराब कंपनियों को लाइसेंस फीस में करोड़ों की छूट दी गई। इससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ। उन्होंने एक्साइज नीति के खिलाफ फैसले लिए। उन्होंने शराब घोटाले में सबूत छिपाने के लिए एक दर्जन से ज्यादा फोन बदले। कई सिम कार्ड भी बदले। इस तरह के कई आरोप उन लगे हैं।
  • Success Story: पिता की हुई मौत, परीक्षा को बचे थे महज 15 दिन; IES Shruti Sharma ने ऐसे टॉप किया UPSC..!

    Success Story: पिता की हुई मौत, परीक्षा को बचे थे महज 15 दिन; IES Shruti Sharma ने ऐसे टॉप किया UPSC..!

    Success Story: पिता की हुई मौत, परीक्षा को बचे थे महज 15 दिन; IES Shruti Sharma ने ऐसे टॉप किया UPSC..!
    नई दिल्ली -UPSC में सफलता हासिल करके देश की नौकरशाही का हिस्सा बनना कई लोगों का सपना होता है। हालांकि इस सपने को साकार करना इतना भी आसान नहीं है। आज हम आपको ऐसी ही एक कहानी सुनाने जा रहे हैं UPSC की टॉपर श्रुति शर्मा की। श्रुति इस समय रक्षा मंत्रालय में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर हैं। उन्होंने 2016 में सफलता प्राप्त की थी। मगर श्रुति की जर्नी बिल्कुल आसान नहीं थी।

    श्रुति ने चुना अलग रास्ता
    श्रुति शर्मा का बचपन जॉइंट फैमिली में बीता है। बिजनेस बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने वाली श्रुति के घर में पढ़ाई को कुछ खास तवज्जो नहीं दी जाती थी। उनके परिवार में पास होना टॉप करने के बराबर था। श्रुति ने अपनी जर्नी साझा करते हुए बताया कि पूरे परिवार में सिर्फ वही पढ़ने में अच्छी थीं। इसलिए श्रुति ने बिजनेस की बजाए नौकरी का रास्ता चुना।

    कॉलेज में आई 5 बैक
    स्कूल पूरा होने के बाद श्रुति ने इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला ले लिया। हालांकि कॉलेज के पहले साल में श्रुति 2 विषयों में फेल हो गईं और दूसरे साल में उनकी 3 विषयों में बैक आ गई। कॉलेज के आखिरी साल तक श्रुति की 5 विषयों में बैक लग चुकी थी। हालांकि उन्होंने पढ़ाई पर फिर से फोकस किया और स्नातक पूरा कर लिया।

    गेट की परीक्षा पास की
    2013 में श्रुति के पिता को लिवर संबंधित बीमारी हो गई, जिसका कोई इलाज नहीं था। श्रुति के पिता जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे। मगर श्रुति ने अपनी पढ़ाई जारी रखी। तनाव और टेंशन के बावजूद श्रुति ने 2014 में गेट की परीक्षा पास की और 1000वीं रैंक हासिल कर ली।

    पिता की गई याददाश्त
    हालांकि श्रुति ने अच्छी रैंक लाने के लिए दोबारा एक साल का गैप लिया और पढ़ाई करती रहीं। गेट के साथ श्रुति ने UPSC की परीक्षा देने का मन बनाया। उधर उनके पिता की हालत दिन ब दिन बिगड़ती चली जा रही थी। परीक्षा के एक दिन पहले श्रुति के पिता की याददाश्त चली गई। हालांकि श्रुति ने हिम्मत नहीं हारी और वो परीक्षा देने गईं। 2015 की इस परीक्षा में श्रुति महज 2 नंबर से चूक गईं।

    15 दिन में पास की परीक्षा
    2016 में श्रुति ने परीश्रा में बैठने का सपना देखा। हालांकि इसी बीच श्रुति के पिता ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। परीक्षा में सिर्फ 15 दिन बाकी थे। ऐसे में श्रुति ने परीक्षा उत्तीर्ण करने में जी जान लगा दी। रात में 2 घंटे की नींद के अलावा श्रुति हमेशा पढ़ती रहती थीं। आखिर में उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने दूसरे प्रयास में ही UPSC की परीक्षा पास कर ली।

  • राहुल गांधी ने जिसे समझा पंचलाइन, सुबह उठते ही भाषण से हुआ गायब, 100 मिनट की स्पीच पर चल गई कैंची…!

    राहुल गांधी ने जिसे समझा पंचलाइन, सुबह उठते ही भाषण से हुआ गायब, 100 मिनट की स्पीच पर चल गई कैंची…!

    • राहुल गांधी ने जिसे समझा पंचलाइन, सुबह उठते ही भाषण से हुआ गायब, 100 मिनट की स्पीच पर चल गई कैंची…!
    • नई दिल्ली: संसद सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सोमवार को राहुल गांधी खूब बोले. लोकसभा में राहुल गांधी की जब बारी आई तो जमकर बोले. इतना बोले कि संसद में हंगामा ही मच गया. वह अग्निवीर से लेकर हिंदुत्व को लेकर मोदी सरकार पर डेढ़ घंटे तक बरसते रहे. उन्हें लगा कि संसद में उन्होंने खूब पंचलाइन मारे हैं. मगर उन्हें क्या पता कि सुबह उठते ही वे सारे पंचलाइन संसद की कार्यवाही से ही गायब हो जाएंगे. जी हां, राहुल गांधी की करीब 100 मिनट की स्पीच पर लोकसभा स्पीकर की कैंची चल गई है. राहुल गांधी के बयान पर ऐसा बवाल मचा कि अमित शाह से लेकर किरेन रिजिजू ने लोकसभा स्पीकर से शिकायत कर दी. इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने एक्श लिया. उन्होंने राहुल गांधी के कुछ बयानों को संसदीय कार्यवाही से हटा दिया.
    • दरअसल, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को भाजपा पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं पर लोगों को सांप्रदायिक आधार पर बांटने का आरोप लगाया. राहुल गांधी के इस हमले का सत्ता पक्ष की ओर से भारी विरोध किया गया. खुद राहुल गांधी के भाषण के बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सीट से उठना पड़ा. उन्होंने राहुल गांधी पर पूरे हिंदू समुदाय को हिंसक कहने के लिए पलटवार किया और माफी की मांग की. पीएम मोदी ने दो बार राहुल गांधी की स्पीच पर दखल दिया. उनके अलावा, कम से कम पांच कैबिनेट मंत्रियों ने राहुल गांधी के भाषण के दौरान हस्तक्षेप किया. गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी से हिंदुओं पर किए गए कमेंट के लिए माफी मांगने को कहा.
    • राहुल गांधी के किन बयानों पर कैंची
    • राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में करीब एक घंटे 40 मिनट तक स्पीच दिया. इस दौरान उनके भाषण के कुछ हिस्सों को संसद की कार्यवाही के रिकॉर्ड से हटा दिया गया है. तो चलिए जानते हैं राहुल गांधी के स्पीच के किन-किन हिस्सों पर लोकसभा स्पीकर की कैंची चली है.
    • अयोध्‍या में सच में नहीं मिला मुआवजा? राहुल के दावे पर CM योगी ने दिखाया डाटा
    • PM मोदी के सामने झुक जाते हैं स्पीकर… राहुल के आरोप पर BJP ने दिखाया आईना
    • ‘खुद को हिंदू कहने वाले…’ राहुल गांधी के बयान पर पटना में शिकायत दर्ज
    • अग्निवीर को लेकर कौन बोल रहा झूठ? सरकार का दावा- ‘शहीदों को मिल रहा 1 करोड़’
    • हिंदुओं और हिंसा को लेकर किए गए राहुल गांधी के बयान को संसद की कार्यवाही से हटा दिया गया.
    • जब मैं पीएम मोदी की ओर देखता हूं तो वो नहीं मुस्कुराते हैं, वाला राहुल बयान भी लोकसभा की कार्यवाही से हटा.
    • अंबानी और अडानी को लेकर राहुल गांधी के बयान को भी हटाया गया.
    • राहुल गांधी की टिप्पणी कि कोटा में पूरी परीक्षा सेंट्रलाइज्ड है और अमीरों को फायदा पहुंचाने के लिए है, हटा दी गई.
    • अल्पसंख्यकों के साथ भाजपा द्वारा अनुचित व्यवहार किए जाने संबंधी राहुल गांधी के भाषण को हटा दिया गया.
    • राहुल गांधी का बयान कि अग्निवीर सेना की नहीं, बल्कि पीएमओ की योजना है, को संसद की कार्यवाही से हटा दिया गया.
    • भाजपा 24 घंटे नफरत और हिंसा फैलाती है… राहुल गांधी के इस बयान को भी हटा दिया गया.
    • राहुल गांधी ने संसद में क्या-क्या आरोप लगाए?
    • दरअसल, सोमवार को संसद सत्र के दौरान राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाये गए धन्यवाद प्रस्ताव पर विपक्ष की ओर से चर्चा की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने भाजपा पर देश में हिंसा, नफरत और डर फैलाने का आरोप लगाया था. उन्होंने दावा किया कि ये लोग हिंदू नहीं हैं. इस पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने जोरदार तरीके से विरोध जताया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपनी सीट से उठना पड़ा और उन्होंने कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना बहुत गंभीर विषय है. इस दौरान उन्होंने कहा कि हिंदू कभी हिंसा नहीं कर सकता, कभी नफरत और डर नहीं फैला सकता. राहुल गांधी ने भाजपा पर युवाओं, छात्रों, किसानों मजदूरों, दलितों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों में डर पैदा करने का आरोप लगाया. हालांकि, राहुल गांधी भाषण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के कुछ अन्य नेताओं ने अलग-अलग बिंदुओं को लेकर आपत्ति दर्ज कराई.
  • बड़ी खुशखबरी-Gas सिलेंडर हुआ सस्ता,जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट…!

    बड़ी खुशखबरी-Gas सिलेंडर हुआ सस्ता,जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट…!

    • बड़ी खुशखबरी-Gas सिलेंडर हुआ सस्ता ,जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट..!
    • दिल्ली। आज यानी 1 जुलाई 2024 को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हुआ है। मोदी सरकार 3.0 का कार्यकाल शुरू होने के बाद एलपीजी के रेट में यह पहला बदलाव है। आज दिल्ली में सिलेंडर 30 रुपये सस्ता हो गया है। जबकि, कोलकाता में 31 रुपये और मुंबई-चेन्नई में भी करीब इतना ही सस्ता हुआ है। एलपीजी गैस के दाम में यह बदलाव केवल कॉमर्शियल सिलेंडर में हुआ है। घरेलू सिलेंडर के रेट नहीं बदले हैं। एलपीजी सिलेंडर के ये रेट इंडियन ऑयल से लिए गए हैं।
    • दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 803 रुपये और कॉमर्शियल की 1676 रुपये से घटकर आज 1646 रुपये पर आ गई है। कोलकाता में 14.2 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर आज बिना किसी बदलाव के 829 रुपये में मिलेगा। जबकि, 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 31 रुपये सस्ता 1756 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में में कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 1840.50 रुपये की जगह 1809.50 रुपये में मिलेगा। यहा घरेलू सिलेंडर 818.50 रुपये में मिल रहा है। मुंबई की बात करें तो यहां भी घरेलू सिलेंडर 802.50 रुपये का ही है, लेकिन कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम कम हुए हैं। बिहार की राजधानी पटना में 14.2 किलो वाला इंडेन का एलपीजी सिलेंडर आज 901 रुपये में मिल रहा है। जबकि, 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 1915.5 रुपये पर आ गया है। गुजरात के अहमदाबाद में 19 किलो वाला नीला सिलेंडर अब केवल 1665 रुपये में मिलेगा। जबकि, 14 किलो वाला घरेलू एलपीजी लाल वाला सिलेंडर 810 रुपये का।
  • देश में आज से लागू होंगे 3 नए आपराधिक कानून, Simple Points में जानिए क्या बदलेगा..!

    देश में आज से लागू होंगे 3 नए आपराधिक कानून, Simple Points में जानिए क्या बदलेगा..!

    • देश में आज से लागू होंगे 3 नए आपराधिक कानून, Simple Points में जानिए क्या बदलेगा..!
    • नई दिल्ली भारत में लागू तीन आपराधिक कानून
    • पूरे देश में आज यानी कि सोमवार से तीन नए आपराधिक कानून लागू हो गए हैं। इन तीनों कानून के लागू होने के बाद भारत की न्याय प्रणाली में एक बड़ा बदलाव होने वाला है। अभी तक तो देश में भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और 1872 का भारतीय साक्ष्य अधिनियम सक्रिय चल रहा था, लेकिन अब उनकी जगह भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा सहायता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम ने ले ली है।
    • कोई कन्फ्यूजन नहीं, यहां जानिए सबकुछ
    • सबसे अहम बदलाव तो आपको तुरंत देखने को मिलने वाला है। नए कानून के लागू होते ही जीरो FIR, एसएमएस के जरिए इलेक्ट्रॉनिक तरीके से किसी को समन भेजना, पुलिस शिकायतों का ऑनलाइन पंजीकरण होना, यह सब कुछ अब होने जा रहा है। अभी तक तो जब भी जघन्य अपराध होता था तो अपराध स्थल पर वीडियो ग्राफी अनिवार्य नहीं थी। इसकी कोई बाध्यता नहीं रहती थी, लेकिन नए कानून लागू होने के बाद यह भी अनिवार्य होने जा रहा है।
    • अभी इस समय सभी के मन में सवाल यह है कि आखिर तीन कानून के लागू होने के बाद असल में क्या-क्या बदलाव होने वाले हैं। तो आपको सिंपल 10 पॉइंट में समझा देते हैं कि आखिर इन तीन नए कानून की वजह से आखिर क्या बड़ा परिवर्तन होने वाला है।
    • बदलाव नंबर 1- आपराधिक मामलों के जितने भी फैसला सुनाए जाते हैं, उनमें पहले सुनवाई के बाद फैसला देने में 60 दिन तक लग जाते थे, लेकिन अब यह अवधि 45 दिन की होने जा रही है यानी की 15 दिनों की कटौती।
    • बदलाव नंबर 2- बलात्कार पीड़ितों का जब भी मेडिकल किया जाएगा, हर कीमत पर 7 दिनों के अंदर में रिपोर्ट आनी होगी।
    • बदलाव नंबर 3- जो नए कानून लागू हुए हैं उसमें अब बच्चों को खरीदना या बेचना जगन्य अपराध माना जाएगा। इसी तरह अगर नाबालिक के साथ बलात्कार होता है तो आजीवन कारावास या फिर मृत्यु दंड की सजा भी मिल सकती है।
    • बदलाव नंबर 4- अब अगर शादी के झूठे वादे कर महिला को छोड़ दिया जाएगा तो इसको लेकर भी दंड के सख्त प्रावधान कर दिए गए हैं।
    • बदलाव नंबर 5- चाहे आरोपी हो या फिर पीड़ित, दोनों को 14 दिनों के अंदर में पुलिस रिपोर्ट, चार्जशीट मिलने का पूरा अधिकार रहने वाला है।
    • बदलाव नंबर 6- महिलाओं के खिलाफ जब अपराध होगा तब सभी अस्पतालों को मुफ्त में इलाज करना होगा, अगर बच्चों के साथ अपराध होंगे तब भी अस्पताल मुफ्त इलाज के लिए बाध्य रहेंगे।
    • बदलाव नंबर 7- इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से ही किसी भी मामले में FIR दर्ज की जा सकेगी, पहले की तरह पुलिस स्टेशन जाने की जरूरत नहीं रहेगी। अपने अधिकार क्षेत्र के बाहर भी अगर वो चाहे तो FIR दर्ज करवा पाएगा।
    • बदलाव नंबर 8- अगर गंभीर अपराध होंगे तो फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स का घटनास्थल पर जाना जरूरी होगा, पहले जरूरत के मुताबिक यह फैसले लिए जाते थे।
    • बदलाव नंबर 9- लिंग की परिभाषा में ट्रांसजेंडर समाज के लोगों को भी शामिल कर लिया गया है। इससे समानता को बढ़ावा मिलेगा और जमीन पर स्थिति बदलेगी।
    • बदलाव नंबर 10- महिला पीड़िता के बयान को यथासंभव महिला मजिस्ट्रेट द्वारा दर्ज किया जाना चाहिए। बलात्कार जैसे मामलों में ऑडियो-वीडियो माध्यम से बयान दर्ज होने चाहिए।
    • यह बात जानना भी जरूरी
    • इस सब के अलावा आपको यह भी पता होना चाहिए कि अब नए कानून में कई धाराएं भी बदल दी गई हैं। उदाहरण के लिए अब बलात्कार की धारा 375 और 376 नहीं रहने वाली है, इसी जगह सर्फ धारा 63 रहेगी। वही अगर सामूहिक बलात्कार का मामला होगा तो धारा 70 लगेगी। इसी तरह हत्या होने पर अब धारा 302 नहीं लगने वाली है, उसकी जगह 101 ने ले ली है। तीन नए कानून लागू होने के बाद 41 अपराधों में सजा की अवधि को बढ़ा दिया गया है, 82 अपराधों में जुर्माना ज्यादा कर दिया गया है। मॉब लिंचिग और कुछ दूसरी ऐसी घटनाओं को लेकर भी नए अपराध बना दिए गए हैं।
  • पहली बारिश में ही भर गया सांसदों के बंगलों में पानी, अब डूबती दिल्ली को कैसे बचाएगी NDMC?मौसम विभाग..!

    पहली बारिश में ही भर गया सांसदों के बंगलों में पानी, अब डूबती दिल्ली को कैसे बचाएगी NDMC?मौसम विभाग..!

    • पहली बारिश में ही भर गया सांसदों के बंगलों में पानी, अब डूबती दिल्ली को कैसे बचाएगी NDMC?मौसम विभाग..!
    • नई दिल्ली में भारी बारिश से निपटने के इंतजाम किए जा रहे। मौसम विभाग ने आने वाले मंगलवार तक दिल्ली में भारी बारिश का अनुमान जताया है। वहीं बीते शुक्रवार को ही बारिश के कारण दिल्ली का बुरा हाल है। सांसदों के घरों तक में पानी घुस गया है। जबकि यह इलाका दिल्ली का सबसे पॉश इलाका माना जाता है। शुक्रवार की सुबह दिल्ली में 228.1 मिलीमीटर बारिश हुई और यह 1936 के बाद अब तक एक दिन में सबसे अधिक बारिश थी।
    • 2 जुलाई तक दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट
    • बारिश के कारण दिल्ली के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। मौसम विभाग ने दिल्ली में 2 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इस बीच नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) ने बारिश से निपटने के लिए तैयारी लगभग पूरी कर ली है। एनडीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि जलभराव की शिकायतों से निपटने के लिए कर्मचारियों की तैनाती बढ़ा दी गई है और सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से लुटियंस दिल्ली की निगरानी की जा रही है।
    • NDMC के कर्मचारियों की छुट्टी हुई रद्द
    • शुक्रवार को ही बारिश के कारण कई सांसदों के बंगलों में पानी भर गया था और बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। इस बीच एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि गोल्फ लिंक्स और भारती नगर में चार अतिरिक्त पंप लगाए गए हैं, जिससे जलभराव की स्थिति में पानी निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि तीन सुपर सेक्शन मशीन से लैश वाहन संवेदनशील क्षेत्रों में गस्त करते रहेंगे।
    • सतीश उपाध्याय ने कहा कि सभी कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई है। वहीं नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय नियंत्रण कक्ष पूरे 24 घंटे काम कर रहा है और नालों को भी साफ करने का काम पूरा हो चुका है।
    • पहली बारिश में ही खुली थी पोल
    • शुक्रवार को जब बारिश हुई थी, उसके बाद लुटियंस दिल्ली का दृश्य सामने आया था, जहां पर सांसदों के बंगलों में आधे घुटने तक पानी घुस गया था। सपा के राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव को उनके सुरक्षाकर्मियों ने उठाकर कार में बिठाया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। सीजन की पहली बारिश में ही दिल्ली के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खुल गई थी।
  • अंग्रेजों पर भारी पड़े ‘बापू’, इंग्लैंड को हराकर तीसरी बार फाइनल में भारत; खत्म होगा 17 साल का इंतजार..!

    अंग्रेजों पर भारी पड़े ‘बापू’, इंग्लैंड को हराकर तीसरी बार फाइनल में भारत; खत्म होगा 17 साल का इंतजार..!

    • अंग्रेजों पर भारी पड़े ‘बापू’, इंग्लैंड को हराकर तीसरी बार फाइनल में भारत; खत्म होगा 17 साल का इंतजार..!
    • नई दिल्ली- टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली। बारबडोस में रविवार (29 जून) को फाइनल में भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। भारतीय टीम तीसरी बार फाइनल में पहुंची है। 2007 में टूर्नामेंट के पहले संस्करण में महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में टीम चैंपियन बनी थी। वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा उस टीम का हिस्सा थे। इसके बाद भारतीय टीम 2014 में श्रीलंका से फाइनल में हारी।
    • बारबडोस में भारतीय टीम की निगाहें 17 साल से चले आ रहे इंतजार को खत्म करने पर होगी। भारतीय टीम को 11 साल से आईसीसी ट्रॉफी जीतने का इंतजार है। 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से टीम सूखा झेल रही है। गुयाना में इंग्लैंड ने दूसरे सेमीफाइनल में बारिश को देखते हुए पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन बनाए। गेंद जिस तरह ने नीचे रह रही थी। इंग्लैंड के लिए यह लक्ष्य आसान था। हालांकि, डिफेंडिंग चैंपियन ने घुटने ही टेक दिए। अंग्रेजों की बल्लेबाजी में सेंध ‘बापू’ अक्षर पटेल ने लगाई।
    • अक्षर ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए
    • जोस बटलर ने शुरुआत मे आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने अर्शदीप सिंह पर अटैक किया और 15 गेंद पर 23 रन बनाए। रोहित शर्मा ने अक्षर पटेल को चौथे ओवर में गेंद थमाई। उन्होंने पहली ही गेंद पर बटलर को पवेलियन भेजा। इसके बाद इंग्लैंड को उन्होंने खड़ा ही नहीं होने दिया। अक्षर ने बटलर के बाद मोईन अली और जॉनी बेयरस्टो को पवेलियन भेजा। अक्षर ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लिए। वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
    • रोहित-सूर्या ने रखी बड़े स्कोर की नींव
    • गुयाना में बारिश से प्रभावित मैच में गेंद काफी नीचे रह रही थी। ऐसे में 171 रन के स्कोर तक पहुंचना आसान नहीं था। कप्तान रोहित शर्मा 39 गेंद पर 57 और सूर्यकुमार यादव 36 गेंद पर 47 रन के बीच 73 रन की साझेदारी ने बड़े स्कोर की नींव रखी। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। विराट कोहली का बल्ला इस मैच में भी नहीं चला। वह 9 रन बनाकर आउट। ऋषभ पंत 4 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रोहित और सूर्या के बीच साझेदारी हुई।
    • @BCCI
    • इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने लगाया ICC पर भेदभाव का आरोप, भारत को लेकर कही बड़ी बातजोस बटलर से टॉस के समय हुई गलती
    • इंग्लैंड को कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बारिश के मद्देनजर उन्होंने यह फैसला किया। उनका यह फैसला डिफेंडिंग चैंपियंस के टूर्नामेंट से बाहर होने का कारण बना। धीमी पिच पर चेज करना आसान नहीं होता। सुपर-8 में भारतीय टीम हर मैच पहले बल्लेबाजी करते हुए जीती। ऐसे में पहली गेंदबाजी का फैसला जोखिम भरा था।
    • आईसीसी ट्रॉफी से होगी राहुल द्रविड़ की विदाई
    • वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल से पहले वह अजेय रही थी। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी इसका एक्शन रीप्ले देखने को मिल रहा है। सेमीफाइनल तक भारतीय हारी नहीं है। हालांकि, साउथ अफ्रीका भी नहीं हारी है, लेकिन वह बड़े मैचों में दबाव झेलने के लिए नहीं जानी जाती। इसका फायदा भारतीय टीम को मिल सकता है। कोच राहुल द्रविड़ को वनडे वर्ल्ड कप के बाद ट20 वर्ल्ड कप के लिए विस्तार मिला था। आगे ऐसा नहीं होगा। ऐसे में उनकी विदाई आईसीसी ट्रॉफी से हुई तो बहुत बड़ी बात होगी।
    • https://twitter.com/BCCI/status/1806418494260723863/photo/1?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1806418494260723863%7Ctwgr%5E4dc66cf6ab9f2a9ce5adaa4a400c16a6a71f77cf%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fd-10039306952385491824.ampproject.net%2F2406131415000%2Fframe.html
  • तानाशाह का विनाश हो जाए, अब ईश्वर से यही प्रार्थना…’, केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भड़कीं सुनीता..!

    तानाशाह का विनाश हो जाए, अब ईश्वर से यही प्रार्थना…’, केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भड़कीं सुनीता..!

    • तानाशाह का विनाश हो जाए, अब ईश्वर से यही प्रार्थना…’, केजरीवाल की गिरफ्तारी पर भड़कीं सुनीता..!
    • दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता का बड़ा बयान ..!
    • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें लगतार बढ़ती ही जा रही है और पहले ईडी ने उन्हें गिफ्तार किया था और अब सीबीआई ने भी उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली की राउज ऐवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को तीन दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। पति की मुश्किलों को बढ़ता देख सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल का गुस्सा भड़क उठा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह गुस्सा जाहिर करते हुए तनाशाह के विना की प्रार्थना तक कर डाली।
    • दरअसल, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में आक्रामकता दिखाई। उन्होंने लिखा, “अभी तक हमेशा यही प्रार्थना रही है कि ईश्वर सबको सदबुद्धि दे। लेकिन अब प्रार्थना रहेगी कि तानाशाह का विनाश हो।”
    • सुनीता केजरीवाल ने बताया था ‘आपातकाल’
    • गौरतलब है कि इससे पहले सुनीता केजरीवाल ने एक और पोस्ट लिखकर केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने लिखा था कि 20 जून को अरविंद केजरीवाल को बेल मिली थी। तुरंत ED ने स्टे लगवा लिया। अगले दिन CBI ने आरोपी बना दिया, और आज गिरफ़्तार कर लिया। पूरा तंत्र इस कोशिश में है कि बंदा जेल से बाहर ना आ जाये। ये क़ानून नहीं है। ये तानाशाही है, इमरजेंसी है।
    • बता दें कि कोर्ट ने केजरीवाल को तीन दिन की सीबीआई हिरासत पर भेजा है। इसके चलते सीबीआई की टीम 29 जून तक केजरीवाल से शराब नीति से जुड़े सवालों को लेकर पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी का कहना है कि अभी तक केजरीवाल अपने खिलाफ आरोपों को टालते आ रहे थे।
    • @KejriwalSunita
    • ध्यान देने वाली बात यह भी है कि कोर्ट में सीबीआई ने यह भी दावा किया है कि केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया पर ही इस मामले का सारा दोष मढ़ दिया है, लेकिन केजरीवाल ने अदालत में कहा कि उन्होंने सिसोदिया को निर्दोष बताया है और उनके खिलाफ मीडिया में फर्जी खबरें चल रही हैं। वहीं कोर्ट ने केजरीवाल के वकील की दलील के बाद घर का खाना और जरूरी दवाओं की इजाजत दे दी है।
  • आपातकाल का जिक्र, पेपर लीक पर एक्शन का भरोसा… राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण की 10 बड़ी बातें..!

    आपातकाल का जिक्र, पेपर लीक पर एक्शन का भरोसा… राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण की 10 बड़ी बातें..!

    • आपातकाल का जिक्र, पेपर लीक पर एक्शन का भरोसा… राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण की 10 बड़ी बातें..!
    • नई दिल्ली -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए मोदी सरकार के विजन को सामने रखा। राष्ट्रपति ने अभिभाषण के दौरान इंदिरा गांधी सरकार द्वारा लगाई गई इमरजेंसी,संविधान, किसानों, युवाओं, महिलाओं और प्रमुखता से पिछड़े वर्ग के मुद्दों को उठाया। राष्ट्रपति ने कहा कि अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में सरकार ने काफी प्रगति हासिल की है और भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने सेना का भी ज़िक्र किया और पूर्वोत्तर राज्यों के विकास पर भी बात की है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण से जुड़ी 10 बड़ी बातें यहां पढ़िए।
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि 18वीं लोकसभा कई मायनों में ऐतिहासिक लोकसभा है। इस लोकसभा का गठन अमृत काल के शुरुआती सालों में हुआ था। यह लोकसभा देश के संविधान को अपनाने के 56वें वर्ष की भी गवाह बनेगी।आने वाले सत्रों में यह सरकार अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करने जा रही है।
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि आपाताकल संविधान पर एक सबसे बड़ा हमला था। भारतीय संविधान ने बीते दशकों में हर चुनौती और कसौटी पर खरा उतरा है। देश में संविधान लागू होने के बाद भी संविधान पर कई हमले हुए हैं। 25 जून 1975 को लागू किया गया आपातकाल संविधान पर सीधा हमला था। जब लगाया गया तो पूरे देश में हाहाकार मच गया था। लेकिन देश ने ऐसी संवैधानिक ताकतों पर विजय प्राप्त की है।
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने NEET, पेपर लीक आदि पर बोलते हुए कहा कि सरकार का यह लगातार प्रयास है कि देश के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर मिले। इसलिए सरकार पेपर लीक की हालिया घटनाओं की निष्पक्ष जांच के साथ-साथ दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार काम कर रही है। इससे पहले भी हमने अलग-अलग राज्यों में पेपर लीक की घटनाएं देखी हैं। इसके लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देशव्यापी ठोस समाधान की जरूरत है।
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत इस इरादे के साथ काम कर रहा है कि एक भी व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। सरकारी योजनाओं की वजह से ही पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर आए हैं। सरकार सरकार दिव्यांग भाई-बहनों के लिए किफायती और स्वदेशी उपकरण तैयार कर रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण तभी संभव है जब देश के गरीब, युवा, महिलाएं और किसान सशक्त होंगे। इसलिए मेरी सरकार द्वारा उन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कहा कि सरकार पूर्वोत्तर में शांति लाने के लिए लगातार काम कर रही है। पिछले 10 वर्षों में कई पुराने मुद्दों का समाधान किया गया है, कई समझौते किए गए हैं और तेजी से प्रगति के बाद अशांत क्षेत्रों में AFSPA को चरणबद्ध तरीके से हटाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के लिए मेरी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में बजट आवंटन में 4 गुना से अधिक की वृद्धि की है। सरकार एक्ट ईस्ट नीति के तहत इस क्षेत्र को रणनीतिक प्रवेशद्वार बनाने के लिए काम कर रही है।
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा की सरकार एक और फैसला लेने जा रही है, 70 साल से ज़्यादा उम्र के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा। पिछले 10 सालों में कई ऐसे सुधार किए गए हैं, जिनका आज देश को फायदा हो रहा है। जब ये सुधार किए जा रहे थे, तब इनका विरोध हुआ था लेकिन ये सभी सुधार समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं।
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिभाषण के दौरान कहा कि सशक्त भारत के लिए हमारी सेनाओं में आधुनिकता आवश्यक है। युद्ध की स्थिति में हम सर्वश्रेष्ठ बनें – यह सुनिश्चित करने के लिए सेनाओं में सुधार की प्रक्रिया निरंतर चलती रहनी चाहिए। इसी सोच के साथ मेरी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए।
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण तभी संभव है जब देश के गरीब, युवा, महिलाएं और किसान सशक्त होंगे। इसलिए मेरी सरकार द्वारा उन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सरकार ने खरीफ फसलों के MSP में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी की है। आज का भारत अपनी मौजूदा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपनी कृषि व्यवस्था में बदलाव कर रहा है। आजकल दुनिया में जैविक उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही है। भारतीय किसानों के पास इस मांग को पूरा करने की पूरी क्षमता है। इसलिए सरकार प्राकृतिक खेती और इससे जुड़े उत्पादों की आपूर्ति श्रृंखला को एकीकृत कर रही है।
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि के तहत देश के किसानों को 3.20 लाख करोड़ रुपये प्रदान किए हैं। मेरी सरकार के नए कार्यकाल की शुरुआत से अब तक 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों को ट्रांसफर की जा चुकी है।
  • जय फिलिस्तीन’ का नारा लगा सांसदी गंवा बैठेंगे ओवौसी? जानिए नियमों में क्या बताया गया..!

    जय फिलिस्तीन’ का नारा लगा सांसदी गंवा बैठेंगे ओवौसी? जानिए नियमों में क्या बताया गया..!

    जय फिलिस्तीन’ का नारा लगा सांसदी गंवा बैठेंगे ओवौसी? जानिए नियमों में क्या बताया गया..!
    नई दिल्ली-एआईएमआईएम (AIMIM) अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सांसद के तौर पर शपथ लेते समय जय भीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन का नारा लगाया। इसके बाद अब सियासत गरमा गई है। ओवैसी की शिकायत राष्ट्रपति तक पहुंच गई। AIMIM नेता को संसद पद से अयोग्य ठहराने की मांग की जाने लगी है। हालांकि, इस नारे को अब लोकसभा के रिकॉर्ड से पूरी तरह हटा दिया गया है।
    18वीं लोकसभा सत्र का दूसरा दिन था और उसी समय यह घटना हुई। एआईएमआईएम के मुखिया ओवैसी ने फिलिस्तीन की जय बोलने के बाद कहा कि वे हाशिए पर पड़े लोगों के लिए आवाज उठाते रहेंगे। हालांकि, नारे के बार सियासत भी काफी तेज हो गई है। सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी ने खासतौर पर मांफी मांगने की मांग की है। यहां तक कि एक वकील ने कहा कि फिलिस्तनी के लिए निष्ठा दिखाने के लिए उन्हें अयोग्य ठहराने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने भी राष्ट्रपति मुर्मू को एक चिट्ठी लिखकर ओवैसी को अयोग्य ठहराए जाने की मांग की है।

    नियमों की जांच करेंगे: किरेन रिजिजू
    संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि उन्हें ओवैसी की फिलिस्तीन टिप्पणी के बारे में कुछ सदस्यों से शिकायतें मिली हैं। उन्होंने कहा कि हमारी फिलिस्तीन या किसी दूसरे देश से कोई दुश्मनी नहीं है। मुद्दा यह है कि शपथ लेते वक्त किसी दूसरे देश की तारीफ में नारे लगाना किस हद तक सही है? हमें नियमों की जांच करनी होगी। इसके बाद ही आगे किसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

    इस मामले में बार-बार ऑर्टिकल 102 का जिक्र किया जा रहा है। संविधान का अनुच्छेद 102 संसद सदस्य के रूप में अयोग्य ठहराए जाने के आधार तय करता है। विपक्षी पार्टियां कह रही हैं कि लोकसभा मेंबर के रूप में शपथ लेते समय किसी दूसरे देश की तारीफ करना बिल्कुल गलत है।

    ‘जय फिलिस्तीन’ का नारा ओवैसी को पड़ेगा भारी?राष्ट्रपति मुर्मू को कर दी गई शिकायतआर्टिकल 102 में क्या-क्या बताया गया
    अब हम बात करेंगे आर्टिकल 102 की इसमें कहा गया है कि किसी भी शख्स की लोकसभा या राज्यसभा की मेंबरशिर रद्द हो सकती है। अगर वह संसद में बताए गए पद के अलावा, केंद्र सरकार या राज्य सरकार के अधीन आने वाले लाभ का कोई पद ले। अगर किसी नेता की मानसिक स्थिति सही नहीं और कोर्ट भी इस बात को स्वीकार कर ले तो वह अयोग्य ठहराया जा सकता है। दसवीं अनुसूची, जिसे दलबदल विरोधी अधिनियम के रूप में जाना जाता है।यदि कोई सांसद अपनी मूल पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल होता है, तो उसे संसद के किसी भी सदन का सदस्य होने के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकता है। आर्टिकल 102 कहता है कि किसी और देश के प्रति निष्ठा जताने पर भी सदस्यता जा सकती है। इसी मामले पर ओवैसी पूरी तरह से विपक्षी दलों के घेरे में है।

    इजरायल- फिलिस्तीन विवाद में भारत का रुख
    भारत और फिलिस्तीन विवाद को खत्म करने के लिए टू स्टेट सॉल्यूशन के पक्ष में रहा है। हाल के दिनों में भारत ने फिलिस्तीनी शरणार्थी के लिए दी जाने वाली सहायता में भी काफी इजाफा किया है। इसके बाद भी भारत ने हमेशा तटस्थ रुख ही अपनाया है। भारत इजरायल और फिलिस्तीन के विवाद में कभी किसी एक पक्ष के साथ नहीं खड़ा रहा है। भारत और इजरायल के बीच काफी अच्छे संबंध है और फिलिस्तीन के साथ भी यह काफी अच्छे रहे हैं।