Category: अपराध

  • Sukma Naxal News”सुकमा में मुठभेड़, आठ लाख के दो इनामी नक्‍सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद…!

    Sukma Naxal News”सुकमा में मुठभेड़, आठ लाख के दो इनामी नक्‍सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद…!

    रिपोर्टर ज्ञानवती भदौरिया

    Sukma Naxal News”सुकमा में मुठभेड़, आठ लाख के दो इनामी नक्‍सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद…!

    सुकमा। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित सुकमा जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र के दंतेशपुरम में सुबह नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल ने आठ लाख के इनामी गोलापल्ली एलओएस कमांडर मुडकम एर्रा व एलओएस सदस्य भेमी को मार गिराया है।

    नक्सलियों की मौजूदगी पर सुरक्षा बलों ने की सर्चिंग

    पुलिस के अनुसार गोलापल्ली एलओएस कमांडर एर्रा व अन्य नक्सलियों के दंतेशपुरम के जंगलों में उपस्थिति की सूचना पर सुकमा से संयुक्त सुरक्षा बल, जिसमें डीआरजी, कोबरा 202 बटालियन, सीआरपीएफ 219 बटालियन व अन्य बल के साथ अलग-अलग स्थानों से दंतेशपुरम की ओर रवाना हुई थी।

    डीआरजी जवानों पर नक्‍सलियों ने किया हमला

    सर्चिंग आपरेशन के बाद बल वापस लौट रहा था। सुबह करीब 5:30 बजे नक्सलियों ने दंतेशपुरम के पास डीआरजी पर घात लगाकर हमला कर दिया, जिस पर डीआरजी ने जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद नक्सली वहां से भाग खड़े हुए।

    दो नक्सलियों के शव मिले
    घटनास्थल की सर्चिंग पर दो नक्सलियों के शव मिले हैं, जिनकी पहचान एलओएस कमांडर मड़कम एर्रा व एलओएस सदस्य पोडियम भीमे के रूप में की गई है। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार व नक्सल सामग्री बरामद हुई है। इलाके में गहन सर्चिंग जारी है। सुरक्षा बल के वापसी के बाद विस्तृत रिपोर्ट मिल सकेगी।

    शनिवार को भी छत्‍तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ तेलंगाना के चरला थाना क्षेत्र के पुट्टापडू वन क्षेत्र में हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो नक्‍सलियों को मार गिराया था। नक्‍सली के पास से एक एसएलआर हथियार भी बरामद किया गया।

  • CG में कुख्यात नक्सली अनमोल दा के घर पर गुवा पुलिस ने चस्पाया पोस्टर…!

    CG में कुख्यात नक्सली अनमोल दा के घर पर गुवा पुलिस ने चस्पाया पोस्टर…!

    कुख्यात नक्सली अनमोल दा के घर पर गुवा पुलिस ने चस्पाया पोस्टर…!
    नारायनपुर जिले के गुवा थाना कांड सं0-23/20 के फरार अभियुक्त के विरूद्ध गुवा थाना पुलिस ने पेक नारायणपुर थाना के सहयोग के द्वारा आज विशेष छापामारी अभियान चलाया गया एवं वंश टोला, जरूवा गांव में सशस्त्र बल के साथ कुख्यात नक्सली अनमोल दा उर्फ लालचन्द हेम्ब्रम पिता- धन्नु हेम्ब्रम के गांव जरूवा, वंशी टोला, थाना- पेंक नारायणपुर जिला- बोकारो के घर पर विशेष छापामारी करते नक्सली के घर पर इश्तिहार चिपकाया। साथ ही गांव वालों के सहयोग से डुगडुगी बजाते हुए चौक-चौराहों पर ग्रामीण से कुख्यात नक्सली अनमोल दा उर्फ लालचंद हेंब्रम के बारे में पुछताछ किया गया। ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि कई वर्षों उक्त कुख्यात नक्सली घर नहीं आया हैं। इसके संबध मैं कोई सूचना मिलने पर आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया।

  • Sukma news” नक्सली कमांडर ढेर, सुकमा SP सुनील शर्मा की अगुवाई में पुलिस और DRG को बड़ी कामयाबी…!

    Sukma news” नक्सली कमांडर ढेर, सुकमा SP सुनील शर्मा की अगुवाई में पुलिस और DRG को बड़ी कामयाबी…!

    रिपोर्टर ज्ञानवती भदौरिया

    Sukma News”पुलिस ने मौके से ऑटोमेटिक राइफल समेत कई हथियार भी बरामद किये..!
    सुकमा में एसपी सुनील शर्मा की अगुवाई में नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में पुलिस और डीआरजी जवानो को बड़ी सफलता हाथ लगी हैं। सर्चिंग के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की हैं। इनमे एक नक्सली कमांडर भी शामिल हैं। मारे गए एलओएस नक्सली कमांडर पर आठ लाख रूपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने मौके से ऑटोमेटिक राइफल समेत कई हथियार भी बरामद किये हैं।

    आपको  बता दे की धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई हैं। नक्सलियों के खिलाफ इस ऑपरेशन की कमान खुद जिला एसपी सुनील शर्मा ने सम्हाल रखी थी।यह मुठभेड़ भेज्जी और दंतेशपुरम के बीच हुई है। फिलहाल पुलिस ने भेज्जी इलाके में सर्चिंग शुरू कर दी हैं।

  • अरनपुर में नक्सली हमले में शामिल 7 नक्सली गिरफ्तार, इनमें 3 नाबालिग भी शामिल….!

    अरनपुर में नक्सली हमले में शामिल 7 नक्सली गिरफ्तार, इनमें 3 नाबालिग भी शामिल….!

    अरनपुर में नक्सली हमले में शामिल 7 नक्सली गिरफ्तार, इनमें 3 नाबालिग भी शामिल…!
    दंतेवाड़ा के अरनपुर में हुए नक्सली ब्लास्ट के बाद पुलिस लगातार इस घटना में शामिल नक्सली और इस पूरी घटना में शामिल लोगों की तलाश में जुटी हुई है। इसी बीच अब सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में 7 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इसमें तीन नाबालिग नक्सली भी शामिल है।

    नक्सलियों ने अरनपुर मार्ग पर पालनार में ब्लास्ट किया था

    बता दें कि दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में हुए ब्लास्ट में डीआरजी के 10 जवान शहीद हो गए थे। घटना में एक सिविलियन ड्राइवर की भी मौत हो गई थी। नक्सलियों ने घात लगाकर जवानों के वाहन को ब्लास्ट कर आईईडी लगा कर उड़ा दिया था। दरअसल, माओवादी कैडर की मौजूदगी की सूचना पर दंतेवाड़ा से डीआरजी जवानों को रवाना किया गया था। इसके बाद सभी जवान वहां से लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने अरनपुर मार्ग पर पालनार में ब्लास्ट कर दिया।

    इस घटना में 10 कांस्टेबल सहित ड्राइवर की मौत हुई थी

    इस घटना में हेड कॉन्सटेबल जोगा सोढी, मुन्ना राम कड़ती, संतोष तामो, नव आरक्षक दुल्गो मण्डावी, लखमू मरकाम, जोगा कवासी, हरिराम मण्डावी, गोपनीय सैनिक राजू राम करटम, जयराम पोड़ियाम और जगदीश कवासी शहीद हुए हैं। इनके साथ ही प्राइवेट वाहन के चालक धनीराम यादव की भी मौत हो गई है।

     

  • सुकमा में नक्सलियों ने प्लांट किए थे बारूदी सुरंग, जवानों ने मंसूबे पर फेरा पानी

    सुकमा में नक्सलियों ने प्लांट किए थे बारूदी सुरंग, जवानों ने मंसूबे पर फेरा पानी

    रिपोर्टर ज्ञानवती भदौरिया

    सुकमा में बारूदी सुरंग बरामद…
     नक्सलियों के नापाक मंसूबे को जवानों ने किया नाकाम..!
    सुकमा, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने दो बारूदी सुरंग बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुरकराज कोंडा गांव की पहाड़ी के करीब सुरक्षाबलों ने दो बारूदी सुरंग बरामद किए हैं।

    उन्होंने बताया कि चिंतागुफा थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को गश्त के लिए रवाना किया गया था। दल जब मुरकराज कोंडा गांव की पहाड़ी के करीब पहुंचा तब उसे बारूदी सुरंग होने की जानकारी मिली। अधिकारियों ने बताया कि बाद में सुरक्षाबलों ने बारूदी सुरंग को बरामद कर उसे नष्ट कर दिया।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश में थे लेकिन सुरक्षाबलों ने अपनी सूझबूझ से नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया।

  • Bijapur सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, ग्रामीण की हत्या एवं विस्फोट की घटना में शामिल माओवादी गिरफ्तार

    Bijapur सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, ग्रामीण की हत्या एवं विस्फोट की घटना में शामिल माओवादी गिरफ्तार

    ग्रामीण की हत्या एवं विस्फोट की घटना में शामिल माओवादी गिरफ्तार…थाना जांगला, और डीआरजी संयुक्त कार्यवाही…!

    बीजापुर जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् थाना जांगला से डीआरजी, थाना जांगला एवं केरिपु 222 की संयुक्त टीम बड़े तुंगाली की ओर नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी । अभियान के दौरान बड़े तुंगाली से 02 जन मिलिशिया सदस्यों को पकड़ा गया :-
    1- गांधी लेकाम(जन मिलिशिया सदस्य) पिता सोमलू उम्र 19 वर्ष निवासी बड़े तुंगाली थाना जांगला बीजापुर
    2- मोटू लेकाम (जन मिलिशिया सदस्य) पिता सोमलू उम्र 21 वर्ष निवासी बड़े तुंगाली थाना जांगला बीजापुर

    गांधी लेकाम दिनांक 17/04/2023 को बड़े तुंगाली नाला के पास सुरक्षा पार्टी पर बम विस्फोट करने की घटना में शामिल था एवं मोटू लेकाम दिनांक 01/10/2020 को छोटे गोंगला एवं बरदेला में ग्रामीण की हत्या की घटना में शामिल था ।

    पकड़े गये दोनो माओवादियों के विरूद्ध थाना जांगला में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय बीजापुर पेश किया गया है ।

  • kawardha” कुकदूर में मूकबधिर महिला से रेप, घर में घुसकर आरोपी ने बनाया हवस का शिकार…!

    kawardha” कुकदूर में मूकबधिर महिला से रेप, घर में घुसकर आरोपी ने बनाया हवस का शिकार…!

    kawardha” कुकदूर में मूकबधिर महिला से रेप, घर में घुसकर आरोपी ने बनाया हवस का शिकार…!
    कवर्धा। कबीरधाम जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र में मुकबधिर महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है. घटना बीती रात की बताई जा रही है. जब महिला अपने दो छोटे भाई के साथ सोई हुई थी तभी अचानक एक सदिग्ध व्यक्ति मकान में घुसे और महिला के दोनों छोटे भाई को डरा धमकाकर घर से बाहर भेज दिया. उसके बाद युवक महिला से जबरदस्ती करने लगा.

    मुकबधिर महिला ने विरोध किया तो आरोपी महिला से मारपीट करने लगा. आखिरकार हवस का पुजारी महिला को अपने जाल में फंसा लिया और शारीरिक शोषण कर मौका देख फरार हो गया. सुबह जब पीड़ित महिला का पिता आया तो महिला ने अपने पिता को आपबीती बताई और उसके बाद महिला और उसके पिता ने कुकदुर थाने में घटना की जानकारी दी. कवर्धा एएसपी मनीषा रावटे ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस जांच में जुटी है. फिरहाल कुकदुर पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. आगे की करवाई की जा रही है. पूरी घटना कुकदुर थाना के ग्राम छीरपानी की है.

  • बंदूक के साथ नक्सली गिरफ्तार, सर्चिंग पर निकले जवानों ने दबोचा…!

    बंदूक के साथ नक्सली गिरफ्तार, सर्चिंग पर निकले जवानों ने दबोचा…!

    CG News: हथियार के साथ नक्सली गिरफ्तार…!
    नक्सल उन्मूलन अभियान के अंतर्गत मोहला-मानपुर पुलिस ने एक नक्सली को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. उक्त नक्सली के खिलाफ कई थानों में 10 से अधिक मामले दर्ज है.मोहला-मानपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक अक्षय कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुपलेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आप्पा) वी आकाश मरकाम के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी मानपुर मयंक तिवारी व भी ताजेश्वर दीवान उप पुलिस अधीक्षक (आप्स) के पर्यवेक्षण में 4 मई 2023 को मध्यरात्रि करीब 11 बजे मुखबीर सूचना पर थाना मदनवाडा प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र दरों के नेतृत्व में जिला बल एवं डीआरजी पार्टी एरिया होमिनेशन के लिए ग्राम सहपाल, कोकु, खुरसेकला, बोरकनहार, करटोला की ओर रवाना हुई थी.

     एरिया हॉमिनेशन के दौरान कोहेकुसे एवं खुरसेफला के जंगल में 3-4 अज्ञात व्यक्ति पुलिस को देखकर छिप रहे थे. जिसे पुलिस पार्टी के द्वारा घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया. पूछताछ करने पर अपना नाम प्रेम गावडे उर्फ चैनू घावडे पिता रंजन पावडे ग्राम सहपाल थाना मदनवाड़ा बताया गया.

      विस्तृत पूछताछ करने के लिए थाना मदनवाड़ा लाया गया. मिली जानकारी के मुताबिक पूछताछ के दौरान प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) अंतर्गत मदनवाड़ा-कोकु संयुक्त एलओएस का सदस्य होना बताया गया और वर्ष 2016 से आज दिनांक तक उक्त संगठन में सक्रिय सदस्य रहकर विभिन्न घटनाओं एवं अपराधों में सम्मिलित होना बताया.

      थाना मदनवाड़ा के अपराध क्र. 1/2017 धारा 364, 147, 148, 149, 302 ना० द०वि० आर्म्स एक्ट धारा 25, वि.वि. धारा 20, 38 (1) (2), 30 (1) (2) जिसमें प्रेम गावडे उर्फ चैनू धावड़े पिता रंजन चावड़े ग्राम सहपाल चाना-मदनवाड़ा आरोपी था. विस्तृत पूछताछ के दौरान प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी से मिले हथियार को जंगल में रखना बताया जिसे विधिवत रूप से बरामद कर जब्ती कार्रवाई की गई.

    उक्त कार्यवाही में थाना मदनवाड़ा से निरीक्षक देवेंद्र दरों, एएसआई गुनेश निषाद, आर. 1344 दीपक ठाकुर, आर 0462 हेमत उर्वशा, आर. 1366 ललित कुंजाम तथा डीआरजी से एएसआई नरसिंह जाडे, प्र०आर० 1317 साकेत पुढो, प्र.आर. 486 विजय साहू, आर० 368 सतीश ताम्रकार, आर. 1642 देव घावडे, आर. 0144 सुरेंद्र नेताम, आर०1200 सतु हिडको, सहा०आर० 11 अमर ठाकुर, सहा० आर० 37 अरुण सलामें एवं डीआरजी के जवानों की विशेष भूमिका रही.

  • नक्सलियों के खिलाफ लॉन्च होगा बड़ा ऑपरेशन, अब अटैकिंग मोड पर काम करेगी फोर्स…!

    नक्सलियों के खिलाफ लॉन्च होगा बड़ा ऑपरेशन, अब अटैकिंग मोड पर काम करेगी फोर्स…!

    नक्सलियों के खिलाफ लांच होगा बड़ा ऑपरेशन अरनपुर घटना के बाद एक्शन में आई पुलिस,DGP ने ली हाईलेवल मीटिंग,अब अटैकिंग मोड पर काम करेगी फोर्स..!

    छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पिछले हफ्ते हुए नक्सली हमले के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। इस घटना के बाद पुलिस अलर्ट है और अब अटैकिंग मोड पर काम करने की तैयारी में है। आला पुलिस अफसरों के रूख से कुछ ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं। बस्तर के दौरे पर पहुंचे प्रदेश के डीजीपी अशोक जुनेजा ने दंतेवाड़ा में पुलिस अफसरों की हाईलेवल मीटिंग ली। इस बैठक में दक्षिण बस्तर के तीन जिलों के एसपी समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में अरनपुर नक्सली हमले में हुई चूक पर मंथन किया गया, वहीं नक्सलियों पर नकेल कसने पर भी ठोस रणनीति बनी।



    बताया जा रहा है कि अरनपुर में हुई नक्सल घटना के बाद बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ अब संयुक्त रूप से बड़ा ऑपरेशन लॉन्च किया जाएगा। दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा में फोर्स को नक्सलियों के कोर इलाके में भेजने की तैयारी की जा रही है। 

    दरअसल, छत्तीसगढ़ के DGP अशोक जुनेजा पिछले दो दिनों से बस्तर में ही हैं। बुधवार को उन्होंने नारायणपुर और सुकमा में पुलिस अफसरों की बैठक ली थी। वहीं गुरुवार को वे दंतेवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने दंतेवाड़ा, सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक ली है।  इन मुद्दों पर हुई चर्चा 
    दो दिवसीय बस्तर दौरे पर पहुंचे डीजीपी अशोक जुनेजा ने स्थानीय पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त रूप से मिलकर किये जा रहे नवीन कैम्प स्थापना,

    सड़क सुरक्षा, निर्माणाधीन पुल-पुलियों, सामुदायिक पुलिसिंग व अन्य विकास कार्यों सहित नक्सलियों द्वारा चलाए जा रहे टीसीओसी के दौरान विशेष सतर्कता बरतते हुए नक्सल अभियान में तेजी लाने, विकास कार्यों की सुरक्षा एवं वीआईपी सुरक्षा के संबंध में पुलिस अधिकारी एवं सुरक्षा बलों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान सीआरपीएफ एडीजी वितुल कुमार, एडीजी नक्सल आपरेशन विवेकानंद, बस्तर आईजी सुन्दरराज पी., सीआरपीएफ आईजी साकेत कुमार सिंह, आईटीबीपी आईजी संजीव रैना, डीआईजी दन्तेवाड़ा कमलोचन कश्यप, दंतेवाडा एसपी सिद्धार्थ तिवारी, सुकमा एसपी सुनील शर्मा, बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • आईजी बद्री नारायण मीणा ने ली पुलिस अधीक्षकों और नोडल अधिकारियों की वर्चुअल बैठक, दिए आवश्यक निर्देश…!

    आईजी बद्री नारायण मीणा ने ली पुलिस अधीक्षकों और नोडल अधिकारियों की वर्चुअल बैठक, दिए आवश्यक निर्देश…!

    आईजी बद्री नारायण मीणा ने ली पुलिस अधीक्षकों और नोडल अधिकारियों की वर्चुअल बैठक, दिए आवश्यक निर्देश…!

    बिलासपुर रेंज आईजी बद्री नारायण मीणा, द्वारा महिला संबंधी अपराधों एवं चिन्हित अपराध योजना अंतर्गत अपराधों की समीक्षा हेतु रेंज अंतर्गत जिलों के पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षकों की वर्चुअल समीक्षा बैठक ली गई।

    पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिलों की महिला संबंधी अपराधों एवं चिन्हित अपराध योजना अंतर्गत चिन्हित किये गये अपराधों की समीक्षा करते हुए विभिन्न बिन्दुओं पर कार्यवाही संबंधी निर्देश दिये गये। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिलों में विगत वर्षों के लंबित सभी प्रकरणों के निराकरण की ओर विशेष ध्यान दिये जाने तथा इन प्रकरणों की समीक्षा की जाकर समयबद्ध निराकरण करने निर्देशित किया गया।

    पुलिस महानिरीक्षक द्वारा चिन्हित अपराधों की विवेचना नियमित रूप से कराये जाने एवं नोडल अधिकारियों को चिन्हित अपराधों की सतत मॉनिटरिंग हेतु पृथक से डायजेस्ट संधारण किये जाने व अपराधों की विवेचना हेतु दिशा-निर्देश जारी किये जाने विशेष ज़ोर दिया गया। धारा 376 भा.द.वि. अंतर्गत प्रकरणों में 60 दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत कराये जाने तथा अपराध कायमी पश्चात प्राथमिकता के आधार पर राहत प्रकरण तैयार कर भेजे जाने निर्देशित किया गया।

    चिन्हित अपराध योजना अंतर्गत चिन्हित अपराधों में शत-प्रतिशत दोषसिद्धि हो इस हेतु अपराधों की सूक्ष्मता से विवेचना किये जाने पर ज़ोर देते हुए कहा गया कि जप्ती के दौरान वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कराई जावे एवं प्रकरण का अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत करने से पूर्व प्रकरण से संबंधित किसी भी प्रकार की रिपोर्ट यदि विधि विज्ञान प्रयोगशाला से प्राप्त नहीं हुआ हो तो विशेष प्रयास कर रिपोर्ट आवश्यक रूप से प्राप्त कर ली जावे, इसी प्रकार जिन प्रकरणों में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य हैं तो ऐसे प्रकरणों में 65(बी) आई.टी. एक्ट का प्रमाणपत्र प्राप्त कर संलग्न किया जावे।

    समीक्षा बैठक में वरि.पुलिस अधीक्षक रायगढ़ सदानंद कुमार, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह, पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ आशुतोष सिंह, पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा राजेश अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मुंगेली चंद्रमोहन सिंह, पुलिस अधीक्षक कोरबा उदय किरण, पुलिस अधीक्षक सक्ती एम.आर.आहिरे, पुलिस अधीक्षक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही योगेश कुमार पटेल सहित रेंज कार्यालय में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
    दीपमाला कश्यप उपस्थित रहीं।