CG”असामाजिक प्रवृति के लोगो का मनोबल बढ़ता…. केशकाल पुलिस प्रशासन कार्यवाही करने में असमर्थ…!

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read

CG”असामाजिक प्रवृति के लोगो का मनोबल बढ़ता…. केशकाल पुलिस प्रशासन कार्यवाही करने में असमर्थ…!

*पुलिस प्रशासन कार्यवाही करने में असमर्थ*
जिला निर्माण समिति द्वारा डीहीपारा बोरगांव में धोबी समाज का भवन निर्माण कराया जा रहा था जिसमे स्थानीय असामाजिक तत्वो द्वारा निर्माण कार्य मे लगे सरिया को काट चोरी कर ले जाया गया जिसकी शिकायत 22/12/2022 को थाना केशकाल में की गई। थाना प्रभारी केशकाल के द्वारा कार्यवाही नही करने की स्थिति में समाज के लोगो द्वारा घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक कोंडागांव को दिनांक 28/04/2023 को किया जिसके बाद भी आज तक पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नही की जा रही है। जिससे सबसे बड़ा प्रश्न यह उठता है कि पुलिस प्रशासन कार्यवाही करने में क्यों अशमर्थ है । जिस प्रकार से पुलिस प्रशासन कार्यवाही करने में असमर्थता दिखा रही है शहर के असामाजिक प्रवृति के लोगो का मनोबल बढ़ता जा रहा है।

Share This Article