CG BREAKING”भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता ननकी राम कंवर को लेकर CM भूपेश बघेल ने दिया बड़ा बयान….!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

CG BREAKING : ननकी राम कंवर पर CM भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- वो आएंगे तो उनका स्वागत है…

रायपुर। भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता ननकी राम कंवर को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है. सीएम बघेल ने कहा कि आज मैं उनके विधानसभा क्षेत्र रामपुर में रहूंगा. अगर वो आएंगे तो उनका स्वागत है. बता दें कि ननकी राम कंवर भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व गृहमंत्री हैं.

गौरतलब है कि नंदकुमार साय भी भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता रहे, लेकिन उन्होंने भाजपा छोड़ कांग्रेस ज्वाइन कर लिया है. नंदकुमार साय खुद को भाजपा में उपेक्षित मानने लगे थे. वहीं ननकी राम कंवर भी कई मौकों पर अपनी नाराजगी भाजपा के नेताओं को लेकर जाहिर कर चुके हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस बयान के बाद अब यही सवाल उठ रहा है कि कांग्रेस में क्या भाजपा के कुछ और आदिवासी नेताओं की एंट्री होने वाली है?


फिलहाल, अब देखने वाली बात होगी कि सीएम भूपेश बघेल के दौरे से भाजपा वरिष्ठ विधायक ननकी राम कंवर की क्या प्रतिक्रिया रहती है.

बता दें कि मुख्यमंत्री आज रामपुर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे. जहां ग्राम चिर्रा में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) के अवलोकन और विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन के बाद आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे. ग्राम कुदमुरा में ठाकुर देव स्थल में पूजा-अर्चना के बाद विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे.

Share This Article