दुर्ग में संदिग्ध हालत में मिली महिला की लाश

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ऊंचाई से पत्थर खदान में गिरने की आशंका, शरीर पर कई जगह चोट के निशान

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक महिला की पत्थर खदान में संदिग्ध हालत में अर्ध नग्न लाश मिली है। महिला के हाथ-पैर और कई हिस्सों में चोट के निशान भी हैं। पुलिस ऊंचाई से गिरने की आशंका जता रही है। घटना उतई थाना क्षेत्र की है।.जानकारी के मुताबिक, पुलिस को शनिवार सुबह सूचना मिली कि, गोड पेंड्री और छाता गांव के बीच स्थित पत्थर खदान में एक महिला का शव मिला है। जिस पर थाना प्रभारी विपिन रंगारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।उतई थाना प्रभारी और फोरेंसिक टीम जांच करती हुई।

पुलिस ने रेप से किया इनकारमहिला की पहचान उतई के ग्राम अचानकपुर निवासी उर्मिला हिरवानी (50) के रूप में हुई है। पुलिस ने रेप की घटना से इनकार किया है। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।पुलिस जता रही दो तरह की आशंकापुलिस यह भी आशंका जता रही है कि, महिला की हत्या कर लाश को ठिकाने लगाया गया होगा।

इसके साथ ही ऊंचाई से पत्थर में गिरने से भी मौत की आशंका है।खदान में इस तरह पड़ा हुआ मिला महिला का शव।रोज सुबह घर से जाती थी बाहरपरिजनों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि, उर्मिला दिमागी रूप से कमजोर थी। घर में उसका पति, बेटा और बहू है। पति चल फिर नहीं पाता है। बेटा किसान है। बेटे ने बताया कि, उसकी मां हर दिन सुबह 4 बजे भोर में घर से खदान की तरफ जाती थी।

वहां से नहाकर सुबह 6 बजे लौटती थी।शनिवार को भी वो सुबह 4 बजे निकली थी, लेकिन जब घर नहीं लौटी तो उन्होंने आसपास उसे खोजना शुरू किया। दोपहर करीब 2 बजे उन्हें सूचना मिली कि, उसका शव मिला है। रविवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Share This Article