दुर्ग में पेड़ से टकराकर झाड़ियों में घुसी कार

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

युवक-युवती की मौत, दो लोग जख्मी, किसी ने नहीं लगाया था सीट-बेल्ट, एयरबैग भी नहीं खुले –

भिलाई में कार पेड़ से जा टकराई।भिलाई टाउनशिप के सेक्टर-1 में शनिवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में युवती समेत 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि, कार में चार लोग सवार थे। हादसे में कार के भी परखच्चे उड़ गए। घटना भट्टी था.जानकारी के मुताबिक, मरने वालों की पहचान मरोदा निवासी लुकेंद्र उइके और दीपिका कौर के रूप में हुई है।

वहीं, परमवीर सिंह और पूनम कौर गंभीर रूप से जख्मी है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।हादसे का बाद कार के उड़े परखच्चे।दो युवती समेत 4 लोग थे सवारजानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम करीब साढ़े 7 बजे कार क्रमांक CG 07 AT 2620 सेंट्रल एवेन्यू रोड पर एक्यूपमेंट चौक की तरफ से तेज रफ्तार से जा रही थी। कार लुकेंद्र चला रहा था।

उसके बगल से एक युवक बैठा था। पीछे की सीट पर दीपिका और दूसरी महिला बैठी थी।मरोदा निवासी लुकेंद्र उइके और दीपिका कौर की मौत हो गई।एक ने मौके पर, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दमइसी बीच कार सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराकर झाड़ियों में जा घुसी। राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला और डायल-112 को कॉल कर सूचना दी। इस हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस ने दो घायलों को सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया है।पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार।हादसे के बाद नहीं खुला एयरबैगबताया जा रहा है कि, ड्राइवर समेत किसी भी पैसेंजर ने सीट-बेल्ट नहीं लगाया था। इसलिए हादसे के बाद भी एयरबैग नहीं खुले। लोगों का कहना है कि, यदि उन्होंने सीट-बेल्ट लगाया होता, तो एयर बैग खुलने से उनकी जान बच सकती थी।

Share This Article