सेम-पैटर्न में की 25 घरों में सवा करोड़ की चोरी

राजेन्द्र देवांगन
6 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गैंती-गैंग ने सोने को रखा गिरवी, ज्वेलर्स गलाते थे माल, 85 लाख के गोल्ड-सिल्वर जब्त

मले में गैंग से जुड़े 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।रायपुर में गैंती गैंग ने 25 घरों से सवा करोड़ रुपए की चोरी की है। 11 में से 3 लोग चोर थे, जो घरों में गैंती (कुदारी) के सहारे ताला तोड़कर घुसते थे। सेम पैटर्न में सभी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने गैंती गैंग से अब तक 85 लाख रुपए का सोना-चांदी बराम.पुलिस 11 आरोपियों को रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपियों ने बताया कि गहने-जेवरात चुराकर फाइनेंस कंपनियों में गिरवी रख दिए थे।

गैंग में 5 व्यक्ति चोरी के माल को खपाने के लिए मीडिएटर की भूमिका निभाते थे। ये ही माल को गलाने के लिए सुनार के पास लेकर जाते थे। 3 ज्वेलर्स दुकानों के मालिक को भी गिरफ्तार किया है।इसके पहले भी पुलिस को करीब 35 लाख का सोना-चांदी मिला था। लाल कपड़ा में रखा गोल्ड सिल्वर।पूरा मामला जानिए…दरअसल, रायपुर में बीते 5-6 महीनों में करीब 25 घरों में सवा करोड़ रुपए की चोरी हुई। सिलसिलेवार इन चोरियों ने पुलिस के नाक में दम कर दिया था।

रायपुर IG अमरेश मिश्रा और SSP संतोष सिंह ने केस एंटी क्राइम यूनिट को सौंपा।एंटी क्राइम यूनिट की पुलिस टीम ने मार्च-24 से सितंबर 24 में यानी 7 महीनों में रायपुर के मुजगहन, विधानसभा, तिल्दा नेवरा और मंदिरहसौद जैसे आउटर थानों में हुई चोरी की वारदातों की जांच शुरू की। इन इलाकों के आवासीय कॉलोनी में सिलसिलेवार तरीके से चोरी हुई थी।इसी तरह की लाल रंग की गैती से ताला तोड़ चोरी की गई।सभी घरों में लाल गैंती (कुदारी) से टूटा था तालापुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि घरों में जो ताले तोड़े गए हैं,

उसमें लाल रंग के पेंट के निशान दिख रहे हैं, जो तोड़ते समय ताले में चिपक गए थे। पुलिस को पहला शक हुआ कि यह सभी चोरी किसी एक गैंग ने ही की है।वारदात के आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज में कुछ आरोपी भी नजर आए। उन्होंने हाथों में लाल रंग की गैती पकड़ा था। पुलिस को चेहरे मिलते ही वह आरोपियों की तलाश में जुट गई।

रायपुर में लिया था किराए का घरपुलिस को तकनीकी एनालिसिस और CCTV के आधार पर पता चला कि आरोपियों ने रायपुर में ही एक किराए के घर में अपना ठिकाना बना रखा है। जहां रेड मारा गया, जिसके बाद पुलिस ने बिलासपुर निवासी सृजन शर्मा को अरेस्ट किया।आरोपी सृजन एक शातिर चोर है और इस गिरोह का सरगना है। उसके खिलाफ चोरी के 12 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वह जेल भी जा चुका है।

मध्यप्रदेश और ओडिशा के चोर गिरोहों की तरह उसने छत्तीसगढ़ के अपराधी किस्म के लड़कों को इकट्ठा कर अपना गिरोह बनाया।चालाकी से चोरी करने की ट्रेनिंगआरोपी सृजन मुंगेली निवासी शफीक मोहम्मद और उमेश उपाध्याय के साथ मिलकर घरों में घुसता था। उसने दोनों को ताले तोड़ने और चालाकी से चोरी करने की ट्रेनिंग भी दे रखी थी। पुलिस ने शफीक और उमेश को भी अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार किया है।

रायपुर IG अमरेश मिश्रा ने तीन दिन पहले इस पूरे मामले का खुलासा किया था। पीछे में खड़े पुलिस के अलावा अन्य गिरफ्तार आरोपी।आरोपियों ने बताया घर चुनने का पैटर्नपुलिस ने जब आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की। तो पता चला कि आरोपियों ने 25 घरों में चोरी करने से पहले कहीं पर भी रेकी नहीं की थी। उन्होंने बिना रेकी किए ही इन पूरी वारदातों को किया है। तीनों आरोपी आउटर इलाके के कॉलोनियों में बाइक से पहुंचते थे।गाड़ी दूर में खड़ी करके वह गैती लेकर एक-एक घर को छानते थे, जिन सुनसान घर पर ताला लटका होता था। वे फौरन गैंती से ताला तोड़कर अंदर घुसते थे। उन्हें अंदाजा भी नहीं रहता था कि ये किसका घर है और अंदर कितना माल हो सकता है।

अलमारियों से उड़ाए लाखों रुपए के गहने-जेवरातआरोपी सृजन ने शफीक और उमेश के साथ मिलकर घरों के आलमारी और लॉकर में रखें सोने चांदी के गहने और कैश की चोरियां की। इन्होंने सबसे बड़ा हाथ विधानसभा थाने इलाके के एक घर पर 10 लाख रुपए का मारा था। विधानसभा थाना क्षेत्र में आरोपियों ने 9 चोरी की।

वहीं मुजगहन थाना क्षेत्र में 12 चोरियां की। इसके अलावा मंदिर हसौद और तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र के कॉलोनी में दो-दो घरों में वारदात की।SSP संतोष सिंह ने शनिवार को फिर से बरामद हुए गहने जेवरात की जानकारी दीलाखों का सोना रखा है गिरवीइससे पहले पुलिस ने आरोपियों से 316 ग्राम सोना, करीब 3 किलो चांदी, पांच मोबाइल फोन और दो बाइक बरामद की थी, लेकिन चोरी हुए माल की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए है, जो अलग-अलग फाइनेंस कंपनियों में गिरवी है। पुलिस कोर्ट के आदेश के बाद बरामदगी की कार्रवाई कर रही है।

Share This Article