Bijapur’ Naxalite Attack’ नक्सलियों ने किया पुलिस कैंप पर हमला, तीन जवानों को आई मामूली चोट…

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया है. नक्सलियों ने रविवार की सुबह पामेड़ थाना अंतर्गत जीड़पल्ली पुलिस बेस कैंप में हमला किया है. बीजापुर एसपी डॉ जितेंद्र यादव ने पुलिस कैंप पर फायरिंग की पुष्टि की है.

पुलिस कैंप में नक्सलियों ने की फायरिंग : पुलिस के मुताबिक, बीजापुर जिले के पामेड़ थाना अंतर्गत जीड़पल्ली पुलिस बेस कैंप पर रविवार तड़के सुबह नक्सलियों ने हमला कर दिया. नक्सलियों की अचानक फायरिंग से अभी तक किसी भी जवान के हताहत या कोई क्षति होने की सूचना नहीं हैं. सूत्र के हवाले से खबर है कि इस हमले के पीछे नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी के शीर्ष नेता हिडमा का हाथ है.


सुरक्षित ठिकानों की तलाश में नक्सली नेता : नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में पिछले तीन दिनों में यह दूसरा नक्सल हमला है. पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि बड़े नक्सली नेता खुद की जान बचाने को लेकर दूसरे ठिकानों की ओर रवाना हो रहे हैं. सुरक्षाबलों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के हमले नक्सली कर रहे हैं.

बताया जा रहा है कि इन हमलों के पीछे सेंट्रल कमेटी के शीर्ष नेता हिडमा का हाथ है.

पुलिस के आला अधिकारियों की माने तो बड़े नक्सली नेता खुद की प्राणों की चिंता करते हुए आस-पास के राज्यों में भाग रहे हैं. ऐसे में जाते-जाते बौखलाहट में पुलिस कैंप पर हमला कर निचले कैडर के मनोबल को बढ़ाए रखने का प्रयास कर रहे हैं.

Share This Article