कांग्रेस बोली-चुराई हुई जीत का जश्न मना रही भाजपा: पूर्व पीसीसी चीफ ने कहा-इनकी जीत जनादेश नहीं, EVM के कारण हो रही BJP की जीत

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने भाजपा की जीत को चुराई हुई जीत बताई है, साहू ने कहा भाजपा आज जनादेश दिवस मना रही है अच्छा है जश्न मना रहे हैं। BJP की जीत, जीत जो हैं पर जनादेश नहीं। EVM मशीनों पर छेड़छाड़ के कारण जीत हुई हैं।

साहू ने कहा अच्छा होता अगर वे प्रदेश के जनता के लिए काम करते, भाजपा बताए कि उन्होंने जनता को कौन से सौगात दिए हैं?कांग्रेस ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण चुराई हुई जीत का जश्न मना रही भाजपा साहू ने कहा कि BJP सरकार को प्रदेश में एक साल होने वाले हैं सरकार अपने साल भर की उपलब्धि को ही बता दे, तो बेहतर होता।

इसका उत्सव मनाते तो समझ आता, ये तो सिर्फ चुराई हुई जीत का जश्न मना रहे हैं। इससे कुछ होने वाला नहीं होगा।चुनाव परिणामों से डरी सरकार मेयर चुनाव डायरेक्ट होने को लेकर धनेंद्र साहू ने कहा अभी साय सरकार ने ये फैसला लिया हैं आज इसकी जरूरत क्यो पड़ रही हैं ? पुरानी पद्धति को बदलकर सरकार प्रत्यक्ष पद्दति से चुनाव कर रही हैं।

सरकार डर रही हैं की पुरानी पद्धति से चुनाव कराने पर उनको जनादेश नहीं मिल पाएगा।काम तो कुछ हुआ नहीं हैं, पांचही योजना बता दे सरकार, मुझे लगता हैं ये नगरीय निकाय चुनाव भी मोदी की गारंटी पर चुनाव लड़ेंगे क्योकि इनकी तो कोई उपलब्धि नहीं हैं।आगे भी जारी रहेगा धान खरीदी को लेकर प्रदर्शन कांग्रेस का धान खरीदी केंद्र चालों अभियान को लेकर साहू ने कहा धान खरीदी केंद्र चलों अभियान चलाया जा रहा हैं, आज पहला दिन था।

किसान चिंतित हैं, क्योंकि जो लिमिट तय किए हैं उसके अंदर धान खरीदी नहीं हो पाएगी।किसानों के मन में शंका हैं की सरकार धान ख़रीदना नहीं चाहती हैं, पॉलिसी बदलने की ज़रूरत ही क्या थी ? सभी अव्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण के लिए जाएँगे। नतीजा नहीं आने पर आगे धरना प्रदर्शन और घेराव हमारा लक्ष्य रहेगा।

Share This Article