शराब दुकान के पास चला चाकू: युवक का हाथ हुआ लहूलुहान, जानिए क्या है पूरा मामला

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इस मामले में गंज पुलिस आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर रही है। रायपुर में शराब दुकान में चाकूबाजी की वारदात हुई है। इस घटना में एक युवक का हाथ बुरी तरह लहूलुहान हो गया। बताया जा रहा है कि, यह विवाद पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ।

इस घटना के बाद घायल का मेकाहारा अस्पताल में इलाज जारी है। गंज पुलिस आरोपियों के खिलाफ पुलिस के मुताबिक, राज नाम का युवक दोपहर के 2 बजे के करीब शराब दुकान गया था। वहां पर उसका देवराज और ललित नाम के लड़कों से विवाद हो गया।

बताया जा रहा है कि, विवाद पैसों को लेकर हुआ था। जिसके बाद आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू राज के हाथों में लगा।घायल पहुंचा अस्पताल इस घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने विवाद को शांत कराया। इस दौरान आरोपी मौका पाकर भाग गया।

इस घटना को लेकर गंज थाना प्रभारी लखन पटेल ने बताया कि, पुलिस की घटना की सूचना मिलते ही घायल का बयान लेकर एफआईआर दर्ज की जा रही है। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Share This Article