सरकारी नौकरी लगाने ठगे 38 लाख रुपए, पढ़े पूरी खबर

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक युवक ने सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर करीब 38 लाख 50 हजार रुपए की ठगी की है। हालांकि, पुलिस से शिकायत के बाद आरोपी को रायपुर के संतोषी नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

जिसे जेल भेज दिया है। मामला जिले के भैरमगढ़ थान.जानकारी के मुताबिक, भैरमगढ़ के रहने वाले सहदेव राम निषाद ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि, रायपुर के रहने वाले भुवनेश देवांगन से उनकी जान पहचान थी। वहीं उसने झांसा दिया कि सरकारी नौकरी लगवा देगा।

उसने पैसे की डिमांड की। उनके साथ-साथ कुछ और लोग भी थे।नगद और चेक के माध्यम से दिए पैसे जिन्होंने नौकरी लगाने साल 2022 से 2023 में नगद और चेक के माध्यम से कुल 38 लाख 50 हजार रुपए दिए। जिसके बाद उसने नौकरी भी नहीं लगवाई। न फोन कॉल उठाया न ही मुलाकात की। वो फरार हो गया था। उन्हें लगा कि युवक ने उनके साथ फ्रॉड कर दिया है।

फिर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। वहीं लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की।FIR के बाद की गई गिरफ्तारी जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। वहीं, पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी युवक रायपुर के संतोषी नगर इलाके में है।

जिसके बाद भैरमगढ़ थाना से जवानों की एक टीम बनाकर आरोपी को पकड़ने के लिए भेजा गया। जिसके बाद उसे पकड़कर लाया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने शनिवार की देर शाम मीडिया की इसकी जानकारी दी है।

Share This Article