सुकमा में 2 लाख के इनामी नक्सलियों समेत 44 ने किया सरेंडर

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुकमा में 2 लाख के इनामी नक्सलियों समेत 44 ने किया सरेंडर

(संवाददाता ज्ञानवती भदोरिया)

सुकमा /जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र के धुर नक्सल प्रभावित करीगुंडम में पिछले महीने की 15 तारीख को फोर्स का नया कैंप की स्थापित किया गया है। नक्सलियों के मांद वाले इस इलाके में कैंप खुलने के बाद गांव के ग्रामीणों ने इलाके में सक्रिय 2 लाख के इनामी प्लाटून नंबर 4 का सदस्य मड़कम दुला समेत 44 नक्सलियों का आत्मसमर्पण कराने शनिवार को कैंप पहुंचे।
ग्रामीणों ने एसपी सुनील शर्मा को भरोसा दिलाया कि आत्मसमर्पित नक्सली दोबारा माओवादी गतिविधियों का हिस्सा नहीं होगे। सभी नक्सलवाद से तौबा कर मुख्यधारा से जुड़ आम जिंदगी जीना चाहते हैं। एसपी सुनील शर्मा ने आत्मसमर्पित नक्सलियों में 1 प्लाटून सदस्य, 2 मिलिशिया,1 भूमकाल मिलिशिया, 8 चेतना नाट्य मंडली, 2 कमेटी, 1 ग्राम रक्षक दलम व 29 संघम सदस्य शामिल हैं। इनमें नौ महिलाएं शामिल हैं। सभी को दस हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि के अलावा शासन की पुनर्वास नीति का लाभ दिए जाने की बात एसपी ने कही। नक्सलियों को सरेंडर कराने पहुंचे ग्रामीणों को कराया भोजन पुलिस ने भोजन भी कराया।

इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया
2 लाख के इनामी प्लाटून नंबर 4 के सदस्य मड़कम दुला के अलावा मड़कम धुरवा, सोड़ी जोगी, सोड़ी मासे, मड़कम नंदे, मड़कम हिड़मे, मड़कम हिड़मे, सोड़ी सुकड़ी, मड़कम लच्छू, कुंजाम गंगा, वेट्‌टी हड़मा, करटम हड़मा, वेट्टी हड़मा, रामा सोड़ी, दुधी जोगी, मड़कम भीमे, करटम हिड़मे, कवासी गंगा, करटम हुंगा, मड़कम देवा, मड़कम लक्का, नुप्पो धुरवा, सोड़ी कोसा, दुधी मासा, दुधी देवा, माड़वी गंगा, मड़कम हुंगा, सोड़ी हुंगा, मड़कम लक्का, वेट्‌टी मासा, वेट्‌टी कोसा, सोड़ी हड़मा, दुधी सोमा, माड़वी भीमा, मड़कम देवा, वेट्टी कोसा, वेट्‌टी जोगा, मड़कम मुड़ा, पुनेम जोगा, सोड़ी भीमा, मड़कम सोमड़ा, कट्‌टम हुंगा, सोड़ी नंदा व मड़कम वागा शामिल हैं।

Share This Article