उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन: सरगुजा के घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, गूंजे भक्ति गीत; घुनघुट्टा में गंगा आरती, 36 घंटे के व्रत का पारण

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सूर्योपासना के लिए छठ घाटों में उमड़े श्रद्धालुउदयगामी सूर्य को अर्घ्य के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन हो गया। छठघाटों में तड़के से छठ व्रती श्रद्धालु-महिलाएं पहुंचीं।

व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। एक दूसरे को छठी मैया का प्रसाद खिलाकर 36 घ.उत्तर छत्तीसगढ़ में संभाग मुख्यालय अंबिकापुर सहित सभी स्थानों में छठ महापर्व का उल्लास दिखा। अंबिकापुर के 13 छठघाटों में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने एक साथ सूर्योपासना की।

महापर्व के तीसरे दिन अस्ताचल सूर्य को व्रती महिलाओं ने अर्घ्य दिया। शुक्रवार सुबह उदय गामी सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने निर्जला उपवास का पारण किया।शंकर घाट में उदय गामी सूर्य को दिया अर्घ्यछठघाटों में गूंजते रहे भक्ति गीत, गंगा आरती हुई अंबिकापुर में शंकरघाट, श्याम घुनघुट्टा छठ घाट खर्रा, श्याम घुनघुट्टा छठ घाट उदयपुर ढाब, पैलेस तालाब छठ घाट सत्तीपारा, बिशुनपुर तालाब में बड़े स्तर पर छठ पूजन का आयोजन किया गया।

इसके साथ ही नगर के अन्य तालाबों में छठ पूजा का आयोजन किया गया।छठ घाटों में जगराता एवं भजन का आयोजन किया गया। पूरी रात घाटों में भक्तिगीत गूंजते रहे। घाटों में रूकने वाले श्रद्धालुओं ने जगराता कर सुबह होने का इंतजार किया एवं उदयगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।श्याम घुनघुट्टा छठ घाट में इस वर्ष भी गंगा आरती का भव्य आयोजन किया गया। यहां हजारों की संख्या में व्रतियों ने सूर्योपासना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ घाट में आयोजित गंगा आरती में शामिल हुए।मंदिरों में जले दीप छठ महापर्व पर सूर्य मंदिर शंकरघाट, मां महामाया मंदिर सहित अन्य मंदिरों में दीप जलाए गए एवं सुख, समृद्धि की कामना की गई।

सरगुजा अंचल में छठ महापर्व सबसे बड़ा लोकपर्व बन गया है।पूरे संभाग में दिखा छठ का उत्साह संभाग के बलरामपुर जिले में रामानुजगंज नदी तट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने एक साथ सूर्योपासना की। सूरजपुर में रेण नदी के तट पर सूर्योपासना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। अन्य स्थानों पर भी छठ पूजन के वृहद आयोजन किए गए।

Share This Article