CG : आरोपी नंदे यादव उसके साथी ने तंत्र सिद्धि के लिए कब्र खोदकर निकाली महिला की लाश, तांत्रिक क्रिया की जानकारी के बाद ग्रीमीणों में फैला आक्रोश, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गरियाबंद 24 सितंबर 2024। गरियाबंद जिला में तांत्रिक क्रिया कर तंत्र सिद्धि के लिए कब्र से महिला की लाश निकालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ग्रामीण उसी गांव के रहने वाले है, जिन्होने महिला की मौत के बाद कब्र से उसकी लाश को निकालकर तांत्रिक क्रिया की। घटना की जानकारी सामने आने के बाद मृतिका के परिवार के साथ ही ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है। वहीं पुलिस ने इस मामले में तंत्र क्रिया करने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

अंधविश्वास और तांत्रिक क्रिया का ये पूरा मामला गरियाबंद जिला के छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिवनी गांव का है। जानकारी के मुताबिक गांव में रहने वाले भुखन विश्वकर्मा की पत्नी सुनेती विश्वकर्मा की मौत होने के बाद शव को गांव के कब्रिस्तान में दफनाकर अंतिम संस्कार किया गया था। बताया जा रहा है कि गांव में ही रहने वाले नंदे यादव नामक शख्स ने कब्र खोदकर लाश को बाहर निकाल दिया था। कब्र से लाश बाहर निकालकर तांत्रिक क्रिया करने की जानकारी मिलते ही गांव में तनाव व्याप्त हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मामले की जांच शुरू की गयी।

जांच में पता चला कि गांव के ही मोहल्ले के रहने वाला नंदे यादव घटना के दिन शाम के वक्त फावड़ा लेकर श्मशान घाट की ओर गया था। इस जानकारी के बाद जब पुलिस ने गांव में नंदे यादव को बुलाकर पूछताछ की गई तो कब्र को अपने साथियों के साथ खोदने की बात कबूल की। छुरा पुलिस मौके की नजाकत को भांपते हुए तत्काल कब्र से बाहर निकले शव को ग्रामीणों की मदद से अंदर दफनाकर दोबार कब्र को सही कराया गया। पुलिस ने इस घटना में कब्र से लाश निकालकर तांत्रिक क्रिया करने वाले नंदे यादव सहित उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786

Share This Article