छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड…मैनपाट में न्यूनतम-तापमान 6 डिग्री: दुर्ग में भी 12 डिग्री पहुंचा रात का पारा, पढ़े पूरी खबर

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरगुजा संभाग के सभी जिले शीतलहर की चपेट में हैं।छत्तीसगढ़ में 11 साल बाद नवंबर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सरगुजा संभाग के सभी जिले शीतलहर की चपेट में हैं। सामरी, मैनपाट, बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच पहुंच गया है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी अच्छी ठंड पड़ रही है।

प्रदेश के मैदानी इलाकों में दुर्ग सबसे ठंडा है। यहां रात का पारा 12.9 डिग्री तक गिर गया है। जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान स्थिर रहने के संकेत दिए हैं। यानी ठंड बनी रहेगी। नवंबर का दूसरा पखवाड़ा ठंड के लिहाज से अच्छा है।

पिछले दो-तीन दिनों से प्रदेश के सभी हिस्सों में ठंड बढ़ गई है।प्रदेश के जिलों में तापमान की स्थिति। बलरामपुर में शीतलहर बलरामपुर गुरुवार को सबसे ठंडा रहा।

यहां रात का पारा 8.9 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम था। वहीं पेंड्रा रोड में 10.8 डिग्री पारा रहा जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम था। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यहां शीतलहर जैसे हालात हैं।प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान।बिलासपुर में पड़ने लगी कड़ाके ठंड…अलाव का सहारा जिले में सुबह और रात के साथ ही दिन में भी तापमान में गिरावट आई है।

गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दोपहर में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा।यह सीजन का सबसे कम तापमान है। ठंड से बचने लोग अब रात में अलाव का सहारा ले रहे हैं। सुबह और रात में ठंड कंपकंपाने लगी है। सुबह से लोग धूप सेंकते नजर आ रहे हैं। वहीं, रात में गर्म कपड़ों के साथ अलाव भी जला रहे हैं।

Share This Article