दिव्यांग बच्चों के लिए उड़ान कार्यक्रम 29 को

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

भिलाई । सामाजिक संस्थान गोल्डन एंपथी (जीई) फाउंडेशन की ओर से अंचल के दिव्यांग बच्चों को सांस्कृतिक मंच प्रदान करने अभिव्यक्ति की उड़ान का वार्षिक आयोजन 29 सितंबर को कला मंदिर, सिविक सेंटर में शाम 4 बजे से रखा गया है। संस्था के प्रदीप पिल्लई ने बताया कि.आयोजन में ऐसे दिव्यांग बच्चे भी भाग ले सकते हैं, जो विशेष स्कूल नहीं जा रहे हों और घर में हों या फिर सामान्य स्कूलों में भी पढ़ रहे हों। उन्होंने ऐसे बच्चों के पालको से अपील की है कि इन्हें अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन करने भागीदारी के लिए जरूर लेकर आएं। आयोजन में छत्तीसगढ़ शासन, दुर्ग जिला प्रशासन, बीएसपी प्रबंधन, सीआईएसएफ, एसएसबी व अन्य संस्थानों की भागीदारी रहेगी।

Share This Article