विधानसभा के पास वारदात, खून का बदला खून: युवक की हत्या, दोस्तों ने आरोपी को बंधक बनाया और मार डाला

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read

विधानसभा आमा सिवनी शराब दुकान के सामने सोमवार रात तरकीबन 10 बजे दो पक्षों में मारपीट हो गई।

इस दौरान दोनों पक्षों के युवकों ने चाकू से भी एक दूसरे से हमला किया। इसमें एक पक्ष के रोहित सागर की मौत हो गई। इससे नाराज होकर रोहित के दोस्तों ने दूसरे पक्ष क.पुलिस अफसरों ने बताया कि रोहित सागर अपने दोस्तों के साथ शराब लेने गया था।

वहां हरीश भी अपने दोस्तों के साथ पहुंचा था। वहां दोनों पक्षों के बीच मामूली बात पर विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि हरीश के साथियों ने रोहित और उसके साथियों पर चाकू से हमला कर दिया। रोहित पर चाकू से पांच से ज्यादा बार हमला किया गया। उसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। रोहित को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इससे आक्रोशित रोहित के साथी उसी समय हरीश के घर पहुंच गए। वह बाहर ही खड़ा था। उन्होंने उसे पकड़कर अपने साथ गाड़ी में बिठाया और एक घर में ले गए।वहां बंधक बनाकर उसके चेहरे और सिर को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में तनाव है। पुलिस के आला अधिकारी रात में घटना स्थल पहुंचे हैं। आधी रात ही आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी गई।

Share This Article