मकान खाली कराने पहुंची ननद ने भाभी के घर में तोड़फोड़ की

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर। मकान खाली कराने पहुंची ननद ने
अपनी भाभी के घर में तोड़फोड़ की। ताला तोड़ा और सीसीटीवी कैमरे को भी नुकसान पहुंचाया।किराएदारों से भी उसने अपने साथ आए लोगों के साथ गाली-गलौज की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। कुदुदंड निवासी सरला शर्मा पति स्व.आलोक शर्मा 58 वर्ष का सेल टैक्स कार्यालय के पास मकान है। वे घरेलू काम करती हैं तथा उनकी एक बेटी है जो पूना में पढ़ती है। घर में किराए में तीन परिवार रहते हैं। महिला का मध्यप्रदेश अमलई में मायका है। उनके पिता बीमार हैं। महिला 1 दिसंबर को उन्हें देखने अपने मायके चली गई थीं। 22 दिसंबर मंगलवार को करीब एक बजे उनकी ननद मामता ब्रम्हभट्ठ ,सुमीता पाण्डेय,पिंकी ऊर्फ अनामिका जैन उसके कुदुदण्ड
स्थित मकान में आई और किरायेदारों को मकान खाली करने के लिए धमकाने लगीं। उन्होंने गालियां भी दीं और बरामदे का ताला, नल व सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। महिला को मकान खाली नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना की जानकारी किराएदार परसुराम ने महिला को फोन पर दी। बुधवार को वापस आई तो थाने एफआईआर दर्ज कराई।

Share This Article