बाजार में खड़ी स्कूटी में लगी आग, भिलाई में पटाखे की चिंगारी से हुआ हादसा, जलती गाड़ी को दूर ले गए SI

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

भिलाई के भीड़भाड़ वाले जवाहर मार्केट में खड़ी स्कूटी में पटाखे की चिंगारी से आग लग गई।भिलाई के भीड़भाड़ वाले जवाहर मार्केट में खड़ी स्कूटी में पटाखे की चिंगारी से आग लग गई। आग पेट्रोल टंकी के ठीक पास लगी।

स्कूटी के पास अन्य वाहन भी खड़े थे। आग फैलने का खतरा था।.स्कूटी में आग लगते देख वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए भागने लगे, तभी वहां मौजूद ट्रैफिक थाने में पदस्थ एसआई सुशील पांडे ने हिम्मत दिखाई।

जलती हुई स्कूटी को भीड़ से दूर ले गए।एसआई पांडे का पीछा करते हुए कुछ दुकानदार आग बुझाने वाले सिलेंडर लेकर वहां पहुंचे। स्कूटी को भीड़ से दूर ले जाकर उसकी आग बुझाई गई।

Share This Article