आरक्षक को एसपी ने किया निलंबि इस मामले में एसपी ने की कार्यवाही

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

 बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना के आरक्षक को एसपी ने निलंबित कर दिया है. आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है. सीएसपी के नेतृत्व में एक टीम भी गठित की गई है, जो कि आरक्षक के खिलाफ प्रारंभिक जांच कर रिपोर्ट पेश करेंगे. रिपोर्ट के आधार पर आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक यूपी से पकड़े गए मवेशी तस्कर से आरक्षक का संबंध था, जिससे की उन्हें सरंक्षण मिलता था. आरक्षक के इशारे पर तस्कर जिले से मवेशी की तस्करी करते थे. बता दें कि मवेशी तस्करी के मामले में सकरी थाने में उक्त आरक्षक के खिलाफ के खिलाफ जुर्म दर्ज हुआ था. मामले में आरक्षक की गिरफ्तारी नहीं की गई थी. आरक्षक लंबे समय से जिला में अवैध कारोबार करने वालों को संरक्षण देने का काम कर रहा था.

Share This Article