दिवाली के अगले ही दिन आम आदमी को महंगाई का झटका, महंगा हुआ LPG सिलेंडर

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली -LPG Price 1 Nov: दिवाली के बाद अब आम लोगों को महंगाई वाला बड़ा झटका लगा है. दिवाली के खत्म होते ही महंगाई की आग भड़क उठी है. लक्ष्मी-गणेश पूजा के अगले ही दिन यानी 1 नवंबर को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं. इससे न सिर्फ गृहणियों का बजट चरमरा जाएगा, बल्कि जेब पर भी असर पड़ेगा. जी हां, एलपीजी सिलेंडर के दाम में बड़ी बढ़ोतरी हुई है. 19 केजी वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 62 रुपए महंगा हो गया है.

दरअसल, दिवाली पर आम लोगों को झटका देते हुए आज 1 नवंबर 2024 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 62 रुपये तक बढ़ा दिये हैं. हालांकि, राहत की बात है कि ऑयल कंपनियों ने 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम आज यानी 1 नवंबर 2024 से लागू हो गए.

आज नवंबर महीने का पहला दिन है. हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतें तय होती हैं. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज यानी शुक्रवार से 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 62 रुपये तक बढ़ा दिये हैं. कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से मार्केट में मिलने वाली चीजें महंगी हो जाएंगी. तो चलिए जानते हैं नए रेट में कहां

अब कॉमर्शियल सिलेंडर का दाम कितना हो गया.

दिल्ली में सिलेंडर का दाम- 1740 रुपये से बढ़कर 1802 रुपये
कोलकाता में सिलेंडर का दाम- 1850.50 रुपये से बढ़ाकर 1911.50 रुपये
मुंबई में सिलेंडर का दाम -1692.50 रुपये से बढ़ाकर 1754 रुपये
चेन्नई में सिलेंडर का दाम- 1903 रुपये से बढ़ाकर 1964 रुपये

14 किलोग्राम वाले सिलेंडर में कोई इजाफा नहीं
राहत की बात थोड़ी यह है कि घर में यूज होने वाले 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर का दाम नहीं बढ़ा है. 1 नवंबर को भी यह घरेलू गैस सिलेंडर अगस्त 2023 के रेट्स पर ही उपलब्ध है. सरकार ने अगस्त 2023 में घेरलू गैस सिलेंडर के दाम में लगभग ₹100 की कटौती की थी. उसके बाद से इसके दाम में कोई इजाफा नहीं किया गया है.

Share This Article