पागल लोमड़ी ने 6 लोगों पर किया जानलेवा अटैक, पढ़े पूरी खबर

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में लोमड़ी का आतंक जारी है। लोमड़ी के हमले में 6 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।

बताया जा रहा है कि पाली ब्लॉक के बतरा और पोड़ी गांव में हमला किया है।.जानकारी के मुताबिक लोमड़ी ने 4 बच्चों के साथ ही एक महिला और बुजुर्ग पर हमला किया है। घायलों को हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टर्स की निगरानी में इलाज चल रहा है।कोरबा जिले में लोमड़ी का आतंक जारी है।

लोमड़ी के हमले में 6 लोग घायल हो गए हैं।कैसे हुआ हमला ?दरअसल, पोड़ी निवासी गीता बाई जंगल की ओर गई थी। इसी दौरान लोमड़ी ने हमला कर घायल कर दिया। व

हीं नगराही पारा से 3 लोगों में एक बुजुर्ग और 2 बच्चे शामिल हैं। इसमें योगेश कुमार राज (11), अंश वीर मरावी (11), लाला राम मरावी (75) शामिल हैं।लोमड़ी ने बच्चों पर भी किया हमला इसके साथ ही सोनसरी निवासी राजेंद्र कुमार टेकाम (13) रितु कुमारी (11) को गांव से लगे नदी किनारे लोमड़ी ने हमला कर घायल कर दिया। क्षेत्र में लोमड़ी के हमले से ग्रामीणों में वन विभाग को लेकर नाराजगी भी है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग उत्पाती लोमड़ी को पकड़ नहीं पा रहा है।गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सचेत किया बतरा सरपंच रामायण देवी खुसरो ने पाली वन रेंज अधिकारी संजय लाकड़ा को इसकी सूचना दी।

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि लोमड़ी जंगल में घुस आई है। वन विभाग ने आसपास के गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सचेत किया है।घायलों को 500 रुपए की तत्काल राहत राशि दीलो मड़ी पागल हो गई है, जिसके चलते वह जगह-जगह हमला कर रही है। विभाग ने घायलों को 500 रुपए की तत्काल राहत राशि दी है। वन विभाग के अनुसार इस घटना के बाद आसपास के गांवों में मुनादी कराई जा रही है। उन्हें जंगल में न जाने की सलाह दी जा रही है।

Share This Article