हत्या का मामला: महंगी बाइक लूटने के लिए तीन दोस्तों ने कर दी युवक की हत्या

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अपने दोस्त की महंगी केटीएम बाइक को लूटने के लिए उसके ही तीन दोस्तों ने केंदा डोंगरी पहाड़ पर 19 साल के युवक टिकेश्वर लोधा की हत्या कर शव को छुपा दिया। पुलिस ने विवेचना के दौरान इस मामले में एक नाबालिग सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

एएसपी आकाश मरकाम ने बताया कि तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम बांजी खोल जाने वाले केंदाडोंगरी पहाड़ में 20 अक्टूबर को एक अज्ञात युवक का तीन-चार दिन पुराना शव मिला था। शव से मिले ब्रेसलेट, चाबी, छिंटदार फूलशर्ट, नीला रंग की जींस पेंट, प्लास्टिक चप्पल और मोबाइल नंबर लिखा हुआ एक कागज के टुकड़े को सुरक्षित रख कर शव का कफन-दफन किया था।

शव की तस्वीरें टीआई आशीर्वाद राहट गांवकर द्वारा विभिन्न व्हाटसअप ग्रुप में शेयर कर जानकारी ली जा रही थी। शव की पहचान ग्राम बिछिनारा नया रामपुर निवासी टिकेश्वर लोधा (19) के रूप में हुई थी।

Share This Article