90 हजार 854 किसानों के खाते में पहुंची राजीव गांधी न्याय योजना की किश्त

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

90 हजार 854 किसानों के खाते में पहुंची राजीव गांधी न्याय योजना की अंतिम किश्त जिला सहकारी बैंक के माध्यम से होगा

90 हजार 854 किसानों के खाते में पहुंची राजीव गांधी न्याय योजना की अंतिम किश्त
जिला सहकारी बैंक के माध्यम से होगा 47 करोड़ 26 लाख रुपये का भुगतान, चार किश्तों में 237 करोड़ रुपये का लाभ हुआ किसानों को

बिलासपुर, जिले के 90 हजार 854 किसानों के बैंक खाते में आज राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत 47 करोड़ 26 लाख 17 हजार रुपये जमा कर दिये गये हैं ।

छत्तीसगढ़ सरकार की घोषणा के अनुरूप इस मार्च माह में न्याय योजना की चैथी व अंतिम किश्त का भुगतान किया गया है।

जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक द्वारा किसानों के खाते में यह राशि जमा कर दी गई है।

मुख्यमंत्री निवास रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य के 19 लाख किसानों के खाते में 1104 करोड़ 27 लाख रूपए की राशि अंतरित की

यह राशि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को चैथी किश्त के रूप में दी गई है

इसे मिलाकर प्रदेश किसानों को एक साल में कुल 5628 करोड़ रूपए की राशि आदान सहायता के रूप में दी गई है

किसानों को प्रति एकड़ 10 हजार रूपए की आदान सहायता दिए जाने के अपने वायदे को छत्तीसगढ़ सरकार ने आज चैथी किश्त देकर पूरा कर दिया है।


बिलासपुर जिले में कृषकों को प्रथम किश्त में 63 करोड़ 53 लाख 76 हजार रुपये, द्वितीय किश्त में 63 करोड़ 46 लाख 66 हजार रुपये तथा तृतीय किश्त में 63 करोड़ 11 लाख 22 हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है

इस प्रकार चार किश्तों में किसानों को 237 करोड़ 37 लाख 81 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है।

Share This Article