कांकेर में स्कूटी चोरी त्योहार में सक्रिय हुए चोर, दिनदहाड़े दुकान के सामने से गाड़ी पार

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के कांकेर में त्यौहार नजदीक आते ही चोर सक्रिय हो गए हैं। दिनदहाड़े मार्केट से स्कूटी चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसका वीडियो सामने आया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।.जानकारी के अनुसार, शहर के नए बस स्टैंड स्थित मुख्य मार्ग के एक फैंसी स्टोर के सामने से स्कूटी की चोरी हो गई। वीडियो में चोर बड़ी आसानी से दुकान के सामने खड़े स्कूटी को लेकर रफूचक्कर हो गया है।

जिससे पुलिस की मुस्तैदी और शहर की सुरक्षा को लेकर पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठ रहे।बंद पड़े हैं शहर के आधा से ज्यादा सीसीटीवीकोतवाली थाना क्षेत्र में लगे शहर के आधे से ज्यादा सीसीटीवी बंद पड़े हैं। शहर के मुख्य मार्ग को छोड़कर शहर अन्य के अंतिम छोर के चौक चौराहों पर लगे कैमरे लंबे समय से बंद पड़े है।

जिसका फायदा चोर उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।नशेड़ियों के पीछे कोतवाली पुलिसकोतवाली पुलिस चोरी के वारदातों पर लगाम नहीं कस पा रही है। कार्रवाई के नाम पुलिस सिर्फ नशेड़ियों को पकड़ खानापूर्ति में लगी हुई है। दिवाली त्यौहार नजदीक होने और शहर में चोरी की वारदात बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ गई है।

Share This Article