सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिलेगी सैलरी

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के 5 लाख कर्मचारियों को 28 अक्टूबर को होगा भुगतान; वित्त विभाग से आदेश जारी –

छत्तीसगढ़ से 5 लाख से ज्यादा कर्मचारी और अफसरों के लिए मंगलवार को एक खास आदेश जारी किया गया है। अब दिवाली से पहले ही सैलरी सरकारी कर्मियों को मिल जाएगी। वित्त विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी कर सभी विभागों को वेतन से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करने को कहा है।.जारी किए गए आदेश में अक्टूबर 2024 के वेतन और मजदूरी का भुगतान 28 अक्टूबर से करने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि सभी को दिवाली से पहले वेतन मिले ताकि सभी अच्छे से त्योहार मना सकें।जारी आदेश।वित्त विभाग के आदेश के मुताबिक व्यावसायिक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को पारिश्रमिक, मजदूरी और मानदेय का भुगतान भी 28 अक्टूबर से किया जाएगा। राज्य के निगम, मंडल, प्राधिकरण, विश्वविद्यालय, स्थानीय निकाय, सार्वजनिक उपक्रम और अन्य संस्थानों को भी अपनी वित्तीय स्थिति के अनुसार 28 अक्टूबर से भुगतान करने को कहा गया है।

दिवाली से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें31 अक्टूबर या 1 नवंबर:छत्तीसगढ़ के अधिकांश ज्योतिषाचार्यों ने कहा- 31 को मनाना शुभ, कुछ बोले- 1 को मनाई जानी चाहिएदिवाली की तारीख को लेकर विवाद होने की वजह, अमावस्या तिथि का दो दिनों तक रहना है।दीपावली 31 अक्टूबर को है या 1 नवंबर को देश में ये कंफ्यूजन बरकरार है। मगर प्रदेश के कुछ धर्माचार्य और ज्योतिषाचार्य से बात करने पर इस सवाल का जवाब मिला है, अधिकांश ने माना है कि 31 को ही दीपावली मनाना शुभ होगा। किसने क्या कहा पढ़िए इस रिपोर्ट में। यहां पढ़ें पूरी खबर

Share This Article