गरियाबंद में बस पलटी, 2 यात्रियों का टूटा पैर

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

10 लोगों की आई चोटें, देवभोग से रायपुर जा रही थी यात्री बस

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नेशनल हाइवे-130सी पर मंगलवार को यात्री बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। घने कोहरे की वजह से बस इंदागांव के पास पथरी नाले में पलट गई। हादसे में 10 लोगों की चोटें आई है।

जिसमें से 2 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।.जानकारी के मुताबिक, महेश ट्रेवल्स की बस देवभोग से रायपुर जा रही थी। बस में 20 यात्री सवार थे। जिनमें से 10 लोगों को चोटें आई है। दो यात्री का पैर टूट गया है।

बता दें कि, इंदागांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग लंबित है। नजदीक में कोई भी स्वास्थ केंद्र नहीं है। इसलिए घायलों को मैनपुर लाया गया। जहां इलाज चल रहा है।

Share This Article